एक्सप्लोरर

Ratna Jyotish: जानिए क्या होता है काला हकीक रत्न, इसको पहनने से चमक जाएगी किस्मत

Black Hakik Stone : काला हकीक रत्न धारण करने से पूर्व किसी ज्योतिषी की सलाह अवश्य लें क्योंकि यह रत्न लाभ देने के साथ-साथ कई बार नुकसान भी पहुंचाता है.

Black Hakik Stone Benefits: हर ग्रह का अपना एक रत्न होता है. जब व्यक्ति इसे धारण करता है, तो इसके सकारात्मक या फिर नकारात्मक प्रभाव जीवन पर पड़ता है. व्यक्ति के जीवन में जब राहु और केतु का प्रकोप होता है, तो इससे बचने के लिए ज्योतिष व्यक्ति को हकीक रत्न धारण करने की सलाह देते हैं .ऐसी मान्यता है कि हकीक की माला से जाप करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं सिर्फ इतना ही नहीं हकीक की माला से यदि हनुमान जी के मन्त्र का जाप किया जाए, तो यह लाभदायक होता है. इस रत्न के बारे में कहा जाता है कि जीवन में कितना भी बड़ा कष्ट क्यों ना हो हकीक के प्रभाव से कष्टों का निवारण हो जाता है. यह रत्न जीवन से जुड़ी तमाम समस्याओं को दूर करने से लेकर मनोकामनाओं को पूरा करने में किस तरह कारगर साबित होता है, चलिए जानते हैं.
इस विधि से करें धारण
मंगलवार या शनिवार के दिन सूर्योदय से पूर्व या सुबह स्नान करने के बाद काले हकीक को लॉकेट या अंगूठी बनवाकर कर धारण करें. काले हकीक की माला धारण करते समय शनि, तथा मंगल देव को याद करते हुए पूरी श्रद्धा से पूजा अर्चना करके 108 बार शनि के बीज मन्त्र – ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः मंगल के बीज मंत्र- ॐ क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम: का जाप जरुर करें. इस बात का ध्यान रखें कि काले हकीक का वजन कम से कम 8 से 10 रत्ती का हो, इसको चांदी के धातु में धारण करके पहनें.

हकीक रत्न के लाभ

  • काम की वजह से अगर आप तनाव में रहते हैं, तो तनाव से छुटकारा पाने के लिए हकीक रत्न को धारण करें. 
  • राहु, केतु और शनि के कारण जीवन में आने वाले प्रभावों को कम करने के लिए हकीक रत्न धारण करें.
  • अगर हर तरह की बाधाओं से छुटकारा पाना चाहता हैं तो हकीक रत्नों से बनी माला पहनें.
  • अगर आप किसी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहें हैं, तो सफलता प्राप्त करने के लिए हकीक रत्न को किसी ताबीज में भरकर गले में पहना लें. 
  • व्यापार में लाभ हो इसके लिए शुक्रवार के दिन 2 हकीक को अपने कार्यस्थल पर कैशबॉक्स में रखें.ऐसा करने से धन में वृद्धि होती है.
  • अगर घर में आए दिन कलह हो रही है, तो शनिवार के दिन हकीक रत्न को परिवार के लोगों पर से उतार लें और फिर इसे दक्षिण दिशा की ओर फेंक दें. घर में सुख-शांति बनी रहेगी. शत्रुओं पर विजय
  • पाने के लिए हकीक रत्न पर शत्रु का नाम लिखकर रात के समय दक्षिण दिशा में फेंक दें. इस उपाय को करने से शत्रु बर्बाद हो जाएगा.
  • आर्थिक दिक्कत के चलते परेशान का सामना करना पड़ रहा है, तो पूजाघर में दो हकीक रत्न रखें. इसके शुभ प्रभाव से शीघ्र ही आपकी आर्थिक उन्नति होने लगेगी.

हकीक रत्न के नुकसान

  • इस रत्न को ज्योतिष की सलाह के बिना ना पहनें, क्योंकि इसका बुरा असर पड़ता है.
  • रत्न शास्त्र के अनुसार, काला रंग राहु, नीला रंग शनि, पीला रंग गुरु, सफेद रंग चंद्र और शुक्र का है इसलिए ज्योतिष को कुंडली दिखाने के बाद हकीक रत्न धारण करें.
  • हकीक रत्न धारण करते समय रत्ती का जरूर ध्यान रखें क्योंकि व्यक्ति के जीवन पर इसका बुरा असर पड़ता है.

ये भी पढ़ें:- Gemstone Astrology: कहीं आप भी तो नहीं पहन रहें इन रत्नों को एक साथ, हो जाएं सावधान अन्यथा हो जाएंगे बर्बाद!

Cat Eye Stone:अगर आप पहन रहें हैं यह रत्न, तो रखें इन बातों का ध्यान 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 11 October 2026: शारदीय नवरात्र के पहले दिन इन राशियों की खुलेगी किस्मत, धनु को बड़ा पैकेज और सिंह को बंपर मुनाफा!
Kal Ka Rashifal 11 October 2026: शारदीय नवरात्र के पहले दिन इन राशियों की खुलेगी किस्मत, धनु को बड़ा पैकेज और सिंह को बंपर मुनाफा!
Aaj Ka Rashifal 10 October 2026: सर्वपितृ अमावस्या और कन्या राशि में चंद्रमा, आज किन राशियों पर बरसेगी विशेष कृपा?
10 अक्टूबर राशिफल: सर्वपितृ अमावस्या और कन्या राशि में चंद्रमा, आज किन राशियों पर बरसेगी विशेष कृपा?
आज का कन्या राशिफल 10 अक्टूबर 2026: आपकी राशि में चंद्रमा से बढ़ेगी बौद्धिक शक्ति, बड़े प्रोजेक्ट के बनेंगे हेड
आज का कन्या राशिफल 10 अक्टूबर 2026: आपकी राशि में चंद्रमा से बढ़ेगी बौद्धिक शक्ति, बड़े प्रोजेक्ट के बनेंगे हेड
आज का सिंह राशिफल 10 अक्टूबर 2026: दूसरे चंद्रमा से पैतृक धन की प्राप्ति, सुलझेगी ट्रांसपोर्टेशन की समस्या, वर्कप्लेस पर षड्यंत्र से रहें सावधान
आज का सिंह राशिफल 10 अक्टूबर 2026: दूसरे चंद्रमा से पैतृक धन की प्राप्ति, सुलझेगी ट्रांसपोर्टेशन की समस्या, वर्कप्लेस पर षड्यंत्र से रहें सावधान

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget