एक्सप्लोरर

Kark saptahik rashifal 24 to 30 August 2025: करियर में अड़चनें, धन हानि? जानें कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल, उपाय और सावधानियां!

Cancer weekly Horoscope: इस सप्ताह कर्क राशि वालों को अपने शब्दों और भावनाओं पर काबू रखने की जरूरत है. चंद्रमा की स्थिति से संवाद में भ्रम और गलतफहमियों की संभावना बढ़ रही है.

Kark Saptahik Rashifal 24 to

*30 August 2025: कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा. करियर और कारोबार में अड़चनों के कारण मन खिन्न हो सकता है. सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है.

मध्य भाग में अचानक कुछ बड़े बदलावों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए विरोधियों से सावधान रहें. व्यवसाय में कागजी कार्यवाही को लेकर लापरवाही न करें, अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है. पार्टनरशिप में काम करने वाले जातकों को आपसी तालमेल बनाए रखना होगा, क्योंकि तनाव की संभावना है.

धन और निवेश
सप्ताह की शुरुआत अचानक आए खर्चों से बजट बिगाड़ सकती है. आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें और अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें.

परिवार और सामाजिक जीवन
इस सप्ताह स्वजनों का सहयोग अपेक्षाकृत कम मिलेगा. प्रिय व्यक्ति के साथ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं, जिन्हें संवाद से दूर करने की कोशिश करें. सप्ताह के उत्तरार्ध में घर के बुजुर्ग की सेहत चिंता का कारण बन सकती है.

शिक्षा और करियर प्रयास
उच्च शिक्षा और रोजगार की तलाश में जुटे लोगों को थोड़ा और धैर्य रखना होगा. परिणाम आने में समय लगेगा, लेकिन प्रयास जारी रखें.

प्रेम और संबंध
लव लाइफ में सावधानी से कदम बढ़ाने की आवश्यकता है. पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी न करें. रिश्तों में गलतफहमियां न बढ़ें, इसके लिए खुलकर बातचीत करना जरूरी है.

स्वास्थ्य
सप्ताह के उत्तरार्ध में स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, विशेषकर बुजुर्गों की देखभाल पर ध्यान दें. तनाव से बचने के लिए योग और ध्यान लाभकारी रहेंगे.

उपाय
प्रतिदिन शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें. इससे मानसिक शांति और बाधाओं से मुक्ति मिलेगी.

लकी नंबर: 2
लकी कलर: सिल्वर

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Navratri 2026: आज सौभाग्य योग के साथ गंडमूल का साया, क्या मां कात्यायनी की पूजा पर पड़ेगा असर?
Navratri 2026: आज सौभाग्य योग के साथ गंडमूल का साया, क्या मां कात्यायनी की पूजा पर पड़ेगा असर?
Aaj Ka Rashifal 16 October 2026: नवरात्रि की षष्ठी पर धनु में आएगा चंद्रमा, मेष से मीन तक जानें अपना राशिफल
Aaj Ka Rashifal 16 October 2026: नवरात्रि की षष्ठी पर धनु में आएगा चंद्रमा, मेष से मीन तक जानें अपना राशिफल
आज का मेष राशिफल 16 अक्टूबर 2026: 10वें चंद्रमा से परोपकार व जनहित, शोभन योग से न्यू जॉब का ऑफर, ऑनलाइन बिजनेस से वित्तीय लाभ
आज का मेष राशिफल 16 अक्टूबर 2026: 10वें चंद्रमा से परोपकार व जनहित, शोभन योग से न्यू जॉब का ऑफर, ऑनलाइन बिजनेस से वित्तीय लाभ
आज का कन्या राशिफल 16 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से सुख में कमी, बिजनेस सीक्रेट्स रखें सुरक्षित, निवेश से बचें, संतान की चिंता
आज का कन्या राशिफल 16 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से सुख में कमी, बिजनेस सीक्रेट्स रखें सुरक्षित, निवेश से बचें, संतान की चिंता

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
रोहित शर्मा के नाम क्रिकेट ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट अपने जीवन में कभी नहीं तोड़ पाएंगे
रोहित शर्मा के नाम क्रिकेट ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट अपने जीवन में कभी नहीं तोड़ पाएंगे
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Embed widget