एक्सप्लोरर

Kal Ka Rashifal: मेष, तुला वालों का बिगड़ेगा बजट, कुंभ के कर्ज में आएगी कमी, जानें 5 जून 2025 का राशिफल

Kal Ka Rashifal Hindi: कल का राशिफल 5 जून 2025 का दिन कैसा रहेगा आपके लिए, यहां पढ़ें राशिफल! क्या कहती हैं मेष, तुला, मकर और अन्य राशियां? जानें करियर, स्वास्थ्य, प्यार और धन के बारे में भविष्यवाणी.

Kal Ka Rashifal: मेष से मीन राशियों के लिए जानें अपना भविष्य. कल का राशिफल आपके जीवन के विभिन्न पहलुओं को उजागर करेगा. करियर, प्यार, स्वास्थ्य, और धन से जुड़ी जानकारियों को ध्यान में रखते हुए, हर राशि के लिए 5 जून 2025 का दिन कैसा रहेगा, आइए जानते हैं.

मेष राशि (Aries) 5 June 2025

मेष राशि वालों के लिए आज ग्रह दशा अधिक अनुकूल नहीं है, इसलिए कोई भी बड़ा काम हाथ में लेने से पहले कई बार सोच लें. आज आपके खर्चे काफी बढ़े रहेंगे और इस कारण से आपका तनाव काफी बढ़ सकता है. स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी और आपके कुछ विरोधी आज सिर उठा सकते हैं. कोर्ट कचहरी के मामलों में काफी धन खर्च करने के बाद सफलता मिलेगी. राजनीति और कानून से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है. आपको अपने काम में सफलता मिलेगी. किसी व्यक्ति पर पैसों के मामले में भरोसा न करें.

वृषभ राशि (Taurus) 5 June 2025

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन काफी अनुकूल है. ग्रहों की चाल से आपको लाभ होगा और आपकी आय में वृद्धि होगी. नौकरी में इंक्रीमेंट के बारे में विचार किया जा सकता है, इसलिए कोई ऐसा न करें कि अधिकारी आपके खिलाफ हो जाएं. प्रेमी जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही खुशी भरा रहेगा और आप रिश्ते में बढ़ते प्यार से अभिभूत रहेंगे. जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता खूबसूरत बनेगा और आज आप उनके लिए कोई सरप्राइज प्लान भी कर सकते हैं. शादीशुदा जातकों को संतान की ओर से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है. व्यापार के लिए दिन सफल रहेगा.

मिथुन राशि (Gemini) 5 June 2025

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है और आज आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा. आप लोगों की भलाई के लिए कुछ काम करेंगे. आप जहां काम करते हैं, वहां आज आपकी ही चर्चा होगी. आपके प्रदर्शन की लोग तारीफ करेंगे. आप मन लगाकर खूब मेहनत करेंगे. आपके वरिष्ठ भी आपके पक्ष में नजर आएंगे. पारिवारिक जिम्मेदारियां भी आपका ध्यान आकर्षित करेंगी लेकिन इन सबके बावजूद आप अच्छा तालमेल बनाकर रख पाएंगे और अपने प्रेम जीवन का आनंद उठा पाएंगे.

कर्क राशि (Cancer) 5 June 2025

कर्क राशि वालों पर किस्मत मेहररबान रहेगी और सभी कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। भाग्य आपके पक्ष में रहेगा, जिससे आपको लगभग सभी कार्यों में सफलता मिलेगी. आज आपको किसी खूबसूरत जगह की यात्रा करने का मौका मिलेगा, जहां जाने से मन प्रसन्न रहेगा और जीवन में ताजगी आएगी. सेहत में भी अच्छा सुधार देखने को मिलेगा. मान-सम्मान में वृद्धि होगी और आर्थिक मामलों में कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है. आप कोई बड़ी प्रॉपर्टी खरीदने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं और भाई-बहनों की मदद से आप अपने करियर में कुछ बड़ा करने की कोशिश कर सकते हैं.

सिंह राशि (Leo) 5 June 2025

सिंह राशि वालों के लिए आज लाभ का दिन है. ग्रहों का गोचर आपको अपने बारे में सोचने पर मजबूर करेगा. कुछ बातें हैं जो आपने किसी को नहीं बताईं. आज उन बातों पर कहीं चर्चा हो सकती है. मानसिक तनाव बढ़ेगा और कुछ आर्थिक चिंताएं भी आपको परेशान करेंगी लेकिन अंदर से एक आवाज आएगी कि आप सब कुछ कर सकते हैं और इससे आप आत्मविश्वास से भरे दिखाई देंगे. घर में कुछ चुनौतियां आपके रूटीन को प्रभावित कर सकती हैं. फिर भी ईश्वर की कृपा से आज आप हर क्षेत्र में अपना 100 फीसदी योगदान देते हुए नजर आएंगे. राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा.

कन्या राशि (Virgo) 5 June 2025

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल है. ग्रहों और सितारों की चाल आज आपके व्यवसाय के लिए कोई नई खुशखबरी लेकर आएगी. आज आपको कुछ नए लोगों से व्यापारिक सौदे प्राप्त हो सकते हैं जिससे आपका कारोबार चमकेगा. दांपत्य जीवन में भी तनावपूर्ण स्थितियों का अंत होगा और एक दूसरे के प्यार में आप लोग खुश रहेंगे. यदि आप अपने जीवन साथी के नाम पर कोई व्यापार करते हैं तो आप लाभ के हकदार होंगे और आज आप उनके नाम पर कोई संपत्ति खरीदने में भी हाथ आजमा सकते हैं, जिसमें आपको लाभ मिलेगा. मन में गुस्सा जरूर रहेगा, जो बीच-बीच में आपको परेशान करेगा, लेकिन आपके आस-पास की परिस्थितियां आपको आगे बढ़ने में मदद करेंगी.

तुला राशि (Libra) 5 June 2025

तुला राशि के जातकों के लिए आज ग्रहों की स्थिति बहुत अनुकूल नहीं है, इसलिए भूलकर भी धन का निवेश न करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है. अगर आपने पहले से ही कहीं निवेश किया हुआ है तो आज उस निवेश का अच्छा परिणाम प्राप्त होने की उम्मीद है. आज किसी कारण से आपके खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन आप हिम्मत नहीं हारेंगे. अगर आप नौकरी के लिए आवेदन कर रहे हैं तो स्थिति पक्की होगी और अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आज का दिन आपके नाम रहेगा. खानपान संबंधी परेशानी के कारण स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है. धन प्राप्ति के लिए आज आप कोई अलग रास्ता अपना सकते हैं हालांकि, समस्याएं हो सकती हैं.

वृश्चिक राशि (Scorpio) 5 June 2025

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है. आज आपके चारों ओर प्रेम की हवा फैलेगी, जिससे आपका दिन बेहद खुशनुमा रहेगा. आज आप अपने प्यार को खुलकर महसूस करेंगे और अपने पार्टनर को खुश रखने की पूरी कोशिश करेंगे. अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको संतान का सुख मिलेगा. जमीन-जायदाद से जुड़े मामले आपको सफलता देंगे और आज कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है, किसी लंबी यात्रा की योजना बन सकती है. आज आपका भाग्य प्रबल रहेगा.

धनु राशि (Sagittarius) 5 June 2025

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ है और आपके लिए विशेष लाभ के योग बन रहे हैं. ग्रहों की स्थिति आज आपके लिए कुछ खास लेकर आई है. मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा और परिवार का प्रेम भी आपको प्राप्त होगा. आज आप परिवार की जरूरतों को समझेंगे और आपका पूरा ध्यान घरेलू जीवन पर रहेगा. आज आपकी अपनी मां के लिए कुछ करने की इच्छा होगी और हो सकता है उन्हें कोई बढ़िया तोहफा दें. नए वाहन या नए घर को खरीदने की इच्छा तीव्र होगी और इस दिशा में प्रयास भी होंगे. आप अपने काम को लेकर भी लापरवाही नहीं करेंगे. मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा.

मकर राशि (Capricorn) 5 June 2025

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा बीतेगा और पुरानी यादें ताजा करने का भी मौका मिलेगा. आज दोस्तों से मिलने में समय व्यतीत करेंगे और खूब गपशप करेंगे. भाई-बहनों की ओर से कोई सुखद समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपके चेहरे पर खुशी आएगी. किसी काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है. आज आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे और खुद को आत्मविश्वास से भरपूर समझकर व्यापार में कुछ बड़े फैसले भी लेंगे. आज का दिन आपकी क्षमता की परीक्षा लेगा.

कुंभ राशि (Aquarius) 5 June 2025

कुंभ राशि वालों के लिए आज ग्रहों की स्थिति शुभ है और आज आर्थिक चुनौतियां कुछ कम होंगी. कहीं से पैसा आपके पास आएगा, जिससे आपको राहत की सांस लेने का मौका मिलेगा. कर्ज में कमी आएगी, लेकिन किसी बड़ी संपत्ति में निवेश के लिए आप बैंक से लोन लेने के बारे में सोच सकते हैं. आज आपको अच्छा भोजन करने का सुख प्राप्त होगा और परिजनों के साथ कुछ महत्वपूर्ण विचारों पर भी चर्चा करेंगे. आपकी वाणी में कुछ कड़वाहट भी आ सकती है. इससे बचना जरूरी होगा. व्यापार में लाभ होगा.

मीन राशि (Pisces) 5 June 2025

मीन राशि वालों के लिए आज ग्रहों की दशा शुभ है और आज जहां हाथ रखोगे वहीं सफलता मिलेगी. आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और सेहत भी मजबूत रहेगी. आज आप अपना दांपत्य जीवन बहुत अच्छे से व्यतीत करेंगे और अपने जीवनसाथी के लिए कुछ ऐसा खरीदेंगे जिससे वो बेहद खुश होंगे. व्यापार के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है क्योंकि आपको कोई बड़ा मुनाफ़ा मिलने का मौका मिल सकता है. सरकारी क्षेत्र से बड़ा लाभ मिलने के योग बनेंगे. आज का दिन आपको आगे बढ़ने के कुछ नए मौके दे सकता है.

Nirjala Ekadashi 2025: निर्जला एकादशी पर कर सकते हैं ये 5 शुभ काम, मां लक्ष्मी घर में करती हैं वास

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल से शुरू होंगे पाकिस्तान के बुरे दिन? कुंडली ने खोला सत्ता, सीमा और संकट का राज
कल से शुरू होंगे पाकिस्तान के बुरे दिन? कुंडली ने खोला सत्ता, सीमा और संकट का राज
Tarot Card Rashifal: टैरो राशिफल 14 अगस्त 2026 मिथुन और तुला राशि वालों का चमकेगा भाग्य, मेष को धन लाभ; जानें मेष से मीन का भविष्य
टैरो राशिफल 14 अगस्त 2026 मिथुन और तुला राशि वालों का चमकेगा भाग्य, मेष को धन लाभ; जानें मेष से मीन का भविष्य
Kal Ka Rashifal 14 August 2026: कल शुक्रवार को मां लक्ष्मी की कृपा से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, वृषभ और मकर राशि वालों को मिलेगा बड़ा रिटर्न!
Kal Ka Rashifal 14 August 2026: कल शुक्रवार को मां लक्ष्मी की कृपा से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, वृषभ और मकर राशि वालों को मिलेगा बड़ा रिटर्न!
8 महीने पहले हुई भविष्यवाणी सच! Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
8 महीने पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, अब Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget