एक्सप्लोरर

Kal Ka Rashifal: कन्या, कर्क, तुला राशि वालों को मिलेगी खुशियों की सौगात, जानें 2 जून 2025 का राशिफल

Kal Ka Rashifal Hindi: कल का राशिफल 2 जून 2025 का दिन कैसा रहेगा आपके लिए, यहां पढ़ें राशिफल! क्या कहती हैं मेष, तुला, मकर और अन्य राशियां? जानें करियर, स्वास्थ्य, प्यार और धन के बारे में भविष्यवाणी.

Kal Ka Rashifal: मेष से मीन राशियों के लिए जानें अपना भविष्य. कल का राशिफल आपके जीवन के विभिन्न पहलुओं को उजागर करेगा. करियर, प्यार, स्वास्थ्य, और धन से जुड़ी जानकारियों को ध्यान में रखते हुए, हर राशि के लिए 2 जून 2025 का दिन कैसा रहेगा, आइए जानते हैं.

मेष राशि (Aries) 2 June 2025

कल का दिन आपके पक्ष में रहने वाला है. आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. व्यापार में अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं. किसी से उधार के लेन-देन से बचें. कुछ दिनों से चल रहे पारिवारिक मनमुटाव का माहौल जीवन- साथी की मदद से अच्छा हो जाएगा, गलतफहमियां दूर होंगी. परस्पर रिश्तों में सुधार होगा और आज आप सब एक साथ मिलकर रात्रि-भोज में शामिल होंगे.

बच्चे भी उत्साहित रहेंगे. किसी पुराने मित्र से आज आपकी मुलाकात हो सकती है,जो भविष्य में आपके बिजनेस के लिए फायदेमंद सिद्ध होगा.  लेन-देन में सतर्कता बरतें, किसी पर आंखें बन्द करके विश्वास ना करें. नकारात्मक विचारों से दूर रहें,मार्ग प्रशस्त होगा.

वृष राशि (Taurus) 2 June 2025

परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा. परिवार के साथ अधिक समय व्यतीत करेंगे. घर के कार्यों में सभी सदस्यों का साथ मिलेगा. घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं, जिससे पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा. कोई मित्र मिलने घर आ सकता है, उससे निजी समस्याओं को शेयर करने से मन का बोझ हल्का होगा. नौकरीपेशा हैं, तो अनुकूल स्थान पर ट्रांसफर हो सकता है. जिससे रोज ट्रैवल की समस्या का समाधान हो होगा. स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी दूर होती नजर आएंगी. इस राशि के जातक छात्रों को भी आज परीक्षा की तिथि आगे बढ़ जाने से तनाव से मुक्ति मिलेगी, अब वो और अच्छी तरह अपनी तैयारी कर सकते हैं. आशावादी प्रवृत्ति आपको सफलता दिलाएगी.

मिथुन राशि (Gemini) 2 June 2025

सकारात्मक विचारों से दिन का प्रारंभ करें. आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. ऑफिस के कार्यों संबंधित यात्रा हो सकती है. यात्रा के दौरान किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जिससे आप प्रभावित होकर जीवन शैली में बदलाव लाने पर विचार करेंगे. यदि आप गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं तो अभी के लिए टाल दीजिए. इस राशि के इंजीनियरों को कार्यस्थल पर कुछ नये बदलाव का सामना करना पड़ सकता है. छात्रों तथा महिलाओं के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा, कहीं से कोई शुभ समाचार मिल सकता है, वह परीक्षा से संबंधित भी हो सकता है.

कर्क राशि (Cancer) 2 June 2025

आज का दिन आपके तथा आपके परिवार के लिए खुशियां लाने वाला दिन है. पारिवारिक समस्याएं आज स्वयं दूर हो जाएंगी और आप अपने जीवनसाथी के साथ आनंद का अनुभव करेंगे. अध्यात्म की ओर रूझान बढ़ेगा. किसी धार्मिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं. प्रोफेशनल हैं तो कार्यक्षेत्र में प्रगति के अवसर मिलेंगे, आपमें उत्साह बढ़ेगा, परन्तु आगे बढ़ने से पहले अपने अधूरे कार्य को अवश्य पूर्ण करें कार्य का बोझ बढ़ेगा. बुद्धिमानी से कार्य करें. आज गृहणियों को घर में अचानक काम का बोझ बढ़ेगा, अपनी सेहत का ख्याल रखें. कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है. आज आप कन्या को एक सिक्का दे सुख-समृद्धि बढ़ेगी.

सिंह राशि (Leo) 2 June 2025

आपके लिए दिन सामान्य रहेगा. भाई- बहन से बिगड़े रिश्ते सुधारने पर आज आप सोच विचार करेंगे.  इसके लिए जीवन साथी की मदद ले सकते हैं. सड़क पर चलते समय सतर्क रहें. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है, पढ़ाई में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी, और पढ़ने में मन लगेगा. विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने का मन बनाएंगे. मनोबल ऊंचा रहेगा. इस राशि के अविवाहित जातकों के लिए दिन शुभ है. विवाह के लिए अनुकूल प्रस्ताव आ सकते है. बड़े बुजुर्गो के परामर्श लेकर ही बात आगे बढ़ाए, बात बनेगी. आज किसी धार्मिक स्थल पर काले तिल का दान करें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.

कन्या राशि (Virgo) 2 June 2025

आनंद से भरा रहेगा दिन, दाम्पत्य जीवन में भरपूर मधुरता बनी रहेगी ,आप अपने परिवार के बीच सुखद समय व्यतीत करेंगे. हंसी- मज़ाक का वातावरण बना रहेगा. खाद्य तथा घरेलू चीजों पर आज खर्चे हो सकते हैं. आप बच्चों को पार्क में ले जाएंगे, उनके साथ आप भी आनंद मनाएंगे.  आपको रोजगार के उचित अवसर मिलने की संभावना बन रही है, शुभ समाचार मिल सकते हैं. किसी से राजनीतिक मुद्दे पर अपने विचार प्रकट करेंगे और आपकी बात मानी जा सकती है. व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. प्रेम का प्रस्ताव रखने के लिए दिन अच्छा है.

तुला राशि (Libra) 2 June 2025

दिन खुशनुमा रहेगा. आप ऊर्जावान रहकर अपने सभी काम समय पर अच्छी तरह पूरा करेंगे. आपका आत्मविश्वास कार्यस्थल पर दिन को बेहतर बनाने में मददगार साबित होंगे. ग़लत राह पर ले जाने वाले लोगों से सतर्क रहे, बुद्धि और विवेक का सहारा लें और जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें. किसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. मानसिक स्वास्थ्य के लिए भरपूर नींद लें. अपने लिए समय निकालें और किसी प्राकृतिक स्थल पर समय व्यतीत करें शांति का अनुभव करेंगे. आपके जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल रहेगा. सूर्य को अर्घ्य दें.

वृश्चिक राशि (Scorpio) 2 June 2025

आज आपकी सृजनशील प्रवृत्ति कार्यस्थल पर आपको सम्मान दिलाएगी. आप अपनी बुद्धि और विवेक से किसी आर्थिक समस्या का समाधान खोज लेंगे जिससे आपकी कंपनी को दोगुना लाभ होगा. उच्च अधिकारियों से सराहना एवं सम्मान प्राप्त होगा. आपका प्रमोशन की संभावना बढ़ जाएगी. संतान के प्रति आज विश्वास बढ़ेगा. बिजनेस कर रहें हैं, तो संतान का पूरा सहयोग आपको मिलेगा. पुरानी जायदाद के क्रय-विक्रय के कार्यों से धन लाभ के संकेत दिखाई दे रहें हैं. नौकरी के लिए परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को मल्टीनेशनल कंपनी से ऑफर आ सकता हैं. नशीले पदार्थों के सेवन से बचें अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे.

धनु राशि (Sagittarius) 2 June 2025

आज आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिलेंगे। कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बनाएगी. आपका मूड काफी अच्छा रहने वाला है. बिजनेस में तरक्की सामान्य रूप से बनी रहेगी. दाम्पत्य संबंधों में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिए आज का दिन बढ़िया है. आप कुछ नए विचारों के साथ अपना कोई खास काम शुरू करने का मन बनायेंगे. आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी.

मकर राशि (Capricorn) 2 June 2025

आज आप नवीन विचारों से अपने नए दिन की शुरुआत करेंगे. यात्रा के योग बन रहें हैं. परिवार के साथ किसी रमणीय स्थल पर जाने की योजना बना सकते हैं.  आपका मन आज सामाजिक तथा राजनीतिक कार्यों में लगा रहेगा. आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी. राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में प्रभाव बढ़ेगा, आपके लिए आज बिजनेस में दोगुने लाभ का योग बन रहा है.नई योजना लागू करने से लाभ होगा. आज डेयरी उत्पादकों को उनके व्यापार में लाभ मिलेगा. यदि आप प्रापर्टी खरीदने की सोच रहें तो अपने माता- पिता से परामर्श अवश्य ले, उनके आशीर्वाद से सफलता मिलेगी.

कुंभ राशि (Aquarius) 2 June 2025

आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा. शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बन जाएगा. ऑफिस का काम आज समय से पहले पूरा हो जायेगा, जिससे आप आपने घर वालो के साथ समय व्यतीत करेंगे. बेहतर होगा किसी को बिना आवश्यकता अपनी राय न दें. कारोबार में आज किसी भी तरह की नई योजना शुरू करने से पहले दो-चार लोगों से राय जरूर लें. इस राशि के इलेक्ट्रीकल इंजीनियर को जल्द ही सफलता मिलेगी.

मीन राशि (Pisces) 2 June 2025

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा. आपका झुकाव संगीत के प्रति रहेगा. आपको किसी शो में गाने का प्रस्ताव मिल सकता है,जिसकी प्रतीक्षा बहुत समय से कर रहे थे. आप बहुत प्रसन्न रहेंगे. घर में संतान के रुप में लक्ष्मी का आगमन होगा. इस उपलक्ष्य पर घर में बधाई देने लोगों का आना-जाना लगा रहेगा. छोटी सी पार्टी भी होगी. मित्रों के साथ बाहर मौसम का आनंद लेंगे. लवमेट अपने पार्टनर को रिंग गिफ्ट कर सकते हैं. इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है मेहनत करने से श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त कर सकते हैं. सप्ताह में एक बार मंदिर अवश्य जाएं.

ये भी पढ़ें : June 2025 Calendar: जून में 15 महत्वपूर्ण त्योहार, 5 ग्रहों का गोचर, क्या-क्या इस महीने खास जानें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल से शुरू होंगे पाकिस्तान के बुरे दिन? कुंडली ने खोला सत्ता, सीमा और संकट का राज
कल से शुरू होंगे पाकिस्तान के बुरे दिन? कुंडली ने खोला सत्ता, सीमा और संकट का राज
Tarot Card Rashifal: टैरो राशिफल 14 अगस्त 2026 मिथुन और तुला राशि वालों का चमकेगा भाग्य, मेष को धन लाभ; जानें मेष से मीन का भविष्य
टैरो राशिफल 14 अगस्त 2026 मिथुन और तुला राशि वालों का चमकेगा भाग्य, मेष को धन लाभ; जानें मेष से मीन का भविष्य
Kal Ka Rashifal 14 August 2026: कल शुक्रवार को मां लक्ष्मी की कृपा से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, वृषभ और मकर राशि वालों को मिलेगा बड़ा रिटर्न!
Kal Ka Rashifal 14 August 2026: कल शुक्रवार को मां लक्ष्मी की कृपा से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, वृषभ और मकर राशि वालों को मिलेगा बड़ा रिटर्न!
8 महीने पहले हुई भविष्यवाणी सच! Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
8 महीने पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, अब Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget