एक्सप्लोरर

Jyotish Upay: विधिवत उपाय न करने से नहीं मिलता है फल, जानिए- छोटे-छोटे उपाय जो दूर करेंगी आपकी समस्याएं

Jyotish Upay: जीवन में कई बार बाधाओं का समाना करना पड़ता है, जब ये बाधाएं लगातार जीवन में आन लगती हैं, तो सावधान हो जाना चाहिए और निदान और उपाय के बारे में विचार करना चाहिए.

Jyotish Upay : इस संघर्ष भरी जिंदगी में हम अकसर असफल हो जाते हैं, और सफलता प्राप्त करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना और उपाय करते हैं. छोटे-छोटे उपाय हर घर में लोग जानते हैं, पर उनकी पूरी जानकारी न होने के कारण पूरा फल उन्हें नहीं मिलता है. आज हम लोग कई प्रकार के उपायों को विधिवत समझेंगे.

विवाह में विलंब होने पर 
विवाह में विलंब हो रहा हो तो चांदी की एक ठोस गोली चांदी की ही चेन में पिरोकर, शुक्ल पक्ष के प्रथम सोमवार को प्रातः गंगा जल व कच्चे दूध से पवित्र करके, धूप दीप दिखाकर मंदिर में शिवलिंग या शिव पार्वती को स्पर्श करा के निष्ठापूर्वक प्रार्थना कर गले में धारण कर लें, पहनने के पश्चात गरीबों को कुछ अवश्य खिलाएं. 

उच्च शिक्षा व करियर के लिए 
चांदी का चौकोर टुकड़ा या पत्र हमेशा अपने पास रखें. बुधवार को लाल कपड़े की थैली में सौंफ भरकर तकिए के नीचे रख साथ ही रविवार को तांबे का सिक्का सफेद या लाल धागे में गले में धारण करें. सकारात्मक परिणाम के लिए सूर्यास्त के बाद रात्रि में दूध न लें. 

व्यापार में समस्याओं को दूर करने के लिए 
पॉकेट में चांदी का छोटा सा ठोस हाथी सदा साथ रखें. याद रहे वह खोखला नहीं होना चाहिए वरना लाभ नहीं मिल पाएगा. घर में काम करने वाले कर्मचारी को यदा-कदा मिष्ठान्न , कपड़े , चावल देते रहें  उसके साथ अच्छा बर्ताव करें व उसका आशीर्वाद लें , समस्याएं दूर होने लगेंगे और व्यापार गति पकड़ने लगेगा. अमावस्या को मंदिर के बाहर बैठे भिखारियों को खीर (चावल की) बांटे, अति शीघ्र लाभ प्राप्त होगा.

बच्चों का पढ़ाई में मन लगाने के लिए 
जिन बच्चों का पढ़ाई में मन न लगता हो , परीक्षा में नंबर कम आते हो वह यह सरल उपाय करें. अपने अध्ययन कक्ष में मां सरस्वती की तस्वीर अवश्य लगाएं तथा रोज पढ़ने बैठने से पूर्व उस तस्वीर पर चंदन की धूपबत्तियां जला कर अवश्य घुमाएं, तत्पश्चात हाथ जोड़ कर प्रार्थना करें. 

व्यवसाय में हानि होने पर
यदि किसी के व्यवसाय में हानि हो रही हो, तो शुक्ल पक्ष के बुधवार को व्यवसाय स्थल पर लाल रेशमी कपड़े पर गणेश शंख स्थापित करें. शंख में गाय का दूध व जल भर कर उसके आधे से आचमन कर और आधा अपने व्यवसाय स्थल पर छिड़के. 

शंख को स्थापित करने से पूर्व उसे शुद्ध कर उसका रोली कुमकुम से तिलक कर फिर लड्डू का भोग चढ़ाएं. श्रद्धापूर्वक यह उपाय करने पर बंद उद्योग भी शीघ्र चालू हो जाते हैं और जो घाटे में चल रहे होते हैं, वह लाभ देने लगते हैं. बंद पड़े कारखानों को फिर से चालू करने के लिए यह उपाय सर्वोत्तम है. गणेश शंख को जिस ओर से भी देखें , उसमें गणपति के दर्शन होने की अनुभूति होती है. यह शंख जहां स्थापित हो उस स्थान पर कोई संकट नहीं आता शत्रु भी मित्र बन जाते हैं . 

बीमार व्यक्ति को ठीक करने लिए
यदि घर में कोई बहुत बीमार हो तो मोती शंख में जल भर कर पूजा घर में रखें और दवाई का सेवन मोती शंख के जल से करवाएं. बीमार के स्वास्थ्य में सुधार आने लगेगा और वह शीघ्र ही पूरी तरह ठीक हो जाएगा. 

भयानक सपनों से मुक्ति के लिए 
यदि रात्रि में भयानक सपने आते हों या किसी भी प्रकार का डर लगता हो तो सिरहाने में पीपल की जड़ व उसकी टहनी का छोटा सा टुकड़ा ॐ नमो भगवते वासुदेवाय जप करते हुए रख कर सोएं. बुरे सपनों का आना बंद हो जाएगा और डर भी दूर हो जाएगा. ध्यान रखें, जड़ व टहनी सूर्यास्त से पूर्व लानी है. सिरहाने रखने के पहले उसे गंगा जल से शुद्ध करके धूप दीप अवश्य दिखाएं. यह उपाय शुक्ल पक्ष के सोमवार या पूर्णिमा से शुरू करें. श्रद्धा व निष्ठा का होना जरूरी है.

यह भी पढ़ें:
Meditation : केवल सहजता के साथ शांत भाव से की प्रार्थना सफल कर सकती है यह जन्म, कैसे नियंत्रित करें इच्छाएं 

सही समय पर पहना कपड़ा देता है सुख समृद्धि एवं शांति, रोहिणी नक्षत्र में धारण वस्त्र करता है मालामाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस पिता से जिंदगी भर नहीं बनी, क्या उनका श्राद्ध करना जरूरी है?
जिस पिता से जिंदगी भर नहीं बनी, क्या उनका श्राद्ध करना जरूरी है?
आज का कन्या राशिफल 8 अक्टूबर 2026: 12वें चंद्रमा व ग्रहण दोष से अनैतिक कार्यों से बचें, ऑनलाइन बिजनेस में भारी घाटे की आशंका
आज का कन्या राशिफल 8 अक्टूबर 2026: 12वें चंद्रमा व ग्रहण दोष से अनैतिक कार्यों से बचें, ऑनलाइन बिजनेस में भारी घाटे की आशंका
आज का सिंह राशिफल 8 अक्टूबर 2026: आपकी राशि में चंद्रमा से कार्यकुशलता में वृद्धि, बड़ी कॉर्पोरेट मीटिंग का नेतृत्व, को-वर्कर्स से कहासुनी से बचें
आज का सिंह राशिफल 8 अक्टूबर 2026: आपकी राशि में चंद्रमा से कार्यकुशलता में वृद्धि, बड़ी कॉर्पोरेट मीटिंग का नेतृत्व, को-वर्कर्स से कहासुनी से बचें
आज का कर्क राशिफल 8 अक्टूबर 2026: दूसरे चंद्रमा से वाणी में मिठास, री-ब्रांडिंग से कॉम्पिटिटर्स को मात, रिलेटिव के जरिए बड़ी कंपनी से ऑर्डर
आज का कर्क राशिफल 8 अक्टूबर 2026: दूसरे चंद्रमा से वाणी में मिठास, री-ब्रांडिंग से कॉम्पिटिटर्स को मात, रिलेटिव के जरिए बड़ी कंपनी से ऑर्डर

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर पर PAK की साजिश UN चीफ ने की फेल! इस्लामाबाद बुलाकर मुनीर ने चली गंदी चाल
कश्मीर पर PAK की साजिश UN चीफ ने की फेल! इस्लामाबाद बुलाकर मुनीर ने चली गंदी चाल
जयपुर में किसानों का आंदोलन,सरकार ने मांग लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
जयपुर में किसानों का आंदोलन,सरकार ने मांग लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
30 जिंदा वोटर्स के नाम हटाने के लिए जमा किया फॉर्म 7, बीजेपी के BLA के खिलाफ केस
30 जिंदा वोटर्स के नाम हटाने के लिए जमा किया फॉर्म 7, बीजेपी के BLA के खिलाफ केस
अमिताभ-गोविंदा का उड़ाया था मजाक, सलमान को लगाई फटकार, किस्से राजकुमार के
राजकुमार: अमिताभ-गोविंदा का उड़ाया था मजाक, सलमान को लगाई फटकार
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
यूपी में बारिश से सुबह-शाम ठंडक बढ़ी, आज भी लखनऊ समेत 42 जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश से सुबह-शाम ठंडक बढ़ी, आज भी लखनऊ समेत 42 जिलों में अलर्ट
कप्तानी छोड़ने से कितनी घटेगी हरमनप्रीत की कमाई? जानें एक-एक डिटेल
कप्तानी छोड़ने से कितनी घटेगी हरमनप्रीत की कमाई? जानें एक-एक डिटेल
मोबाइल नंबर बदलने के लिए बैंक जाना जरूरी है? जानें ऑनलाइन तरीका
मोबाइल नंबर बदलने के लिए बैंक जाना जरूरी है? जानें ऑनलाइन तरीका
Embed widget