एक्सप्लोरर

टैरो राशिफल 3 अप्रैल 2026: सावधान! टैरो कार्ड्स ने दिए बड़े संकेत, धनु और वृषभ के लिए खुलेंगे कुबेर के द्वार, 5 राशियों पर संकट के बादल

Tarot Card Reading 3 April 2026: शुक्रवार का दिन आप सभी के लिए बहुत खास होने वाला है. आज के दिन कुछ राशियों के लिए बड़ी खुशखबरी या कोई बड़ा बदलाव लेकर आ सकता है. आइए जानते हैं टैरो राशिफल.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • मेष राशि वालों को तनाव, विवाद और सहयोगियों से परेशानी हो सकती है।
  • वृषभ राशि वालों की व्यस्तता, यात्रा और स्वास्थ्य में गिरावट की संभावना है।
  • मिथुन राशि वालों को लेनदेन में सावधानी, उधार देने से बचें, वाहन खरीद संभव।
  • कर्क राशि वालों को आर्थिक मामलों में समझदारी, सहयोग से काम बनेंगे।

Tarot Card Reading 3 April 2026: आज के दिन आप सभी के लिए मिला-जुला रहने वाला है. टैरो कार्ड्स के मुताबिक, आज कुछ राशियों के सितारे बुलंदी पर होंगे, वहीं कुछ लोगों को फूंक-फूंक कर कदम रखने की ज़रूरत होगी.

करियर से लेकर सेहत तक, आज कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं. मशहूर टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से जानते हैं कि आज आपकी राशि के लिए कार्ड्स क्या इशारा कर रहे हैं.

मेष टैरो राशिफल 
मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन टैरो कार्ड्स की गणना के मुताबिक थोड़ा तनाव वाला रह सकता है. आपको सलाह है कि आज कोई भी ऐसा कार्य न करें जो आपको बोझ लगे. किसी बात को लेकर आपका आज अनावश्यक विवाद हो सकता है. साथ ही आज आप अपने किसी नजदीकी सहयोगी के कारण परेशानी में पड़ सकते हैं. इसलिए थोड़ा सतर्क रहें.

वृषभ टैरो राशिफल 
वृषभ राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स के अनुसार, बुधवार का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है. दरअसल, आज आपको कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती है. जिसकी वजह से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है. इस राशि के कुछ लोग अपना समय धार्मिक चर्चा में व्यतीत करेंगे.

मिथुन टैरो राशिफल 
मिथुन राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आपको अपने परिचितों के साथ लेनदेन में सावधानी बरतने की जरूरत है. आज यदि आपसे कोई उधार मांगे तो थोड़ा सोच विचार करके ही दें. वरना आपके रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है. आज आप मकान या वाहन पर धन खर्च कर सकते हैं.

कर्क टैरो राशिफल 
कर्क राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आपको नौकरी और व्यापार दोनों ही जगह आर्थिक मामलों में थोड़ा समझदारी से काम करने की जरूरत है. हालांकि, आज कार्य स्थल में साथियों के सहयोग से बिगड़े काम बनेंगे. परेशानियों को धीरज और अपने व्यवहार में सुधार करके हल किया जा सकता है.

सिंह टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी अहम रहने वाला है. आज आपको शिक्षा प्रतियोगिता संतान की ओर से संतोषजनक परिणाम प्राप्त हो सकेंगे, परिवार में किसी के प्रति अकारण क्रोध आ सकता है.

कन्या टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के लोगों को आज अपनी वाणी पर थोड़ा काबू रखने की जरूरत है. वरना आपकी किसी से बेवजह की बहस हो सकती है. जिस वजह से आपका अपने सहयोगियों से विवाद या झगड़ा हो सकता है. साथ ही आज कोशिश करें की आप कार्यस्थल पर नई चीजों को सीखने के लिए आगे रहें. वरना बाकी लोगों के तुला में कहीं आप पीछे न रह जाएं.

तुला टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के लोग आज खुद को कामकाज को लेकर अधिक फोकस नहीं कर पाएंगे. आज हो सकता है कि आपको कामकाज में दिशा की कमी महसूस हो जाए. आपको सलाह है कि अपना ध्यान केंद्रित रखें.

वृश्चिक टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के लोगों को आज काफी परेशानियों और मतभेदों से आमना सामना करना पड़ सकता है. जिस वजह से आप खुद में आत्मविश्वास की कमी महसूस करेंगे. हो सकता है कि आज आपके काम ठीक से पूरे न हो पाएं. आपको सलाह है कि किसी से भी अनावश्यक विवाद से बचें.

धनु टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी व्यस्त और खुशहाल रहने वाला है. आज आपके सामने नए अवसर आएंगे. साथ ही आज आप जो भी यात्रा करेंगे आपको वांछित परिणाम मिलेंगे. साथ ही आपको आकस्मिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं.

मकर टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मकर राशि के लोगों को आज किसी विशेष कार्य की चिंता रहने वाली है. साथ ही आज व्यर्थ की प्रतिस्पर्धा न करें. अजनबियों से थोड़ा सावधान रहें. व्यापारियों को कोई भारी नुकसान हो सकता है. इसलिए थोड़ा संभलकर रहें.

कुंभ टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है. इस राशि के कुछ जातकों को संतान संबंधी कोई शुभ समाचार मिल सकता है. हालांकि, आपको अपने रिश्तेदारों से अप्रत्याशित व्यवहार का सामना करना पड़ सकता है.

मीन टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के नौकरीपेशा जातकों को पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा. साथ ही आपके कार्य व्यापार में वृद्धि व लगभग सभी तरह के कार्यां में सफलता प्राप्त होगी. नए कामों की शुरुआत संभव है.

Kal Ka Rashifal 3 April 2026: सिंह राशि वाले प्रॉपर्टी के सौदे में बरतें सतर्कता, जानें निवेश के लिए कौन सी राशियां हैं लकी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

नीतिका शर्मा एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य एवं फेमस टैरो कार्ड रीडर है. एमएससी कंप्यूटर साइंस से पोस्ट ग्रेजुएट और ज्योतिष प्रवीण एवं ज्योतिष विशारद् शिक्षा प्राप्त नीतिका शर्मा के लेख विभिन्न समाचार पत्रों एवं टीवी चैनल में प्रकाशित होते रहते हैं. इन्हें वास्तु बताने में भी महारत हासिल है. ज्योतिष ग्रंथों का गहन अध्ययन करने के बाद आम जनमानस के जीवन को आसान और सुगम बनाने की दिशा में प्रयासरत नीतिका शर्मा की कई भविष्यवाणी सच साबित हो चुकी हैं. ज्योतिष विषय में इनका अनुभव 10 वर्षों से अधिक का है. 
Read More

Frequently Asked Questions

3 अप्रैल 2026 को टैरो कार्ड्स के अनुसार मेष राशि के लिए दिन कैसा रहेगा?

मेष राशि के लिए दिन थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। अनावश्यक विवाद और सहयोगी के कारण परेशानी संभव है, इसलिए सतर्क रहें।

वृषभ राशि वालों के लिए 3 अप्रैल 2026 का दिन कैसा रहेगा?

वृषभ राशि के लिए दिन व्यस्त रहने वाला है, जिसमें यात्राएं हो सकती हैं। धार्मिक चर्चाओं में भी समय व्यतीत हो सकता है।

मिथुन राशि के जातकों को 3 अप्रैल 2026 को किससे सावधान रहना चाहिए?

मिथुन राशि के लोगों को परिचितों के साथ लेनदेन में सावधानी बरतनी चाहिए। उधार देते समय सोच-विचार करें, वरना रिश्तों में खटास आ सकती है।

3 अप्रैल 2026 को कन्या राशि वालों को अपनी किस बात पर नियंत्रण रखने की सलाह दी गई है?

कन्या राशि वालों को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी गई है, ताकि बेवजह की बहस या विवाद से बचा जा सके।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 26 October 2026: सोमवार को बना दुर्लभ योग! तुला, धनु और मीन को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें 12 राशियों का भविष्यफल
Kal Ka Rashifal 26 October 2026: सोमवार को बना दुर्लभ योग! तुला, धनु और मीन को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें 12 राशियों का भविष्यफल
Weekly Love Horoscope 25 to 31 October 2026: क्या इस हफ्ते सुलझेंगी पुरानी गलतफहमियां? पढ़ें मेष से मीन तक का संपूर्ण साप्ताहिक लव राशिफल
Weekly Love Horoscope 25 to 31 October 2026: इस हफ्ते किसकी लव लाइफ लेगी खूबसूरत मोड़ और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें 12 राशियों का प्रेम भविष्यफल
टैरो राशिफल 26 अक्टूबर 2026: मकर को विदेश से अटका धन मिलेगा, कन्या को आर्थिक लाभ; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 26 अक्टूबर 2026: मकर को विदेश से अटका धन मिलेगा, कन्या को आर्थिक लाभ; जानें 12 राशियों का भाग्य
कन्या साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 अक्टूबर 2026: कठिन प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे, ऑफिस में सतर्कता जरूरी और सेहत अलर्ट; पढ़ें वीकली उपाय
Virgo Weekly Horoscope 25 to 31 October 2026: मिड वीक में मौसमी बीमारियों से रहें सतर्क, फैमिली में तकरार से बचें; पढ़ें इस हफ्ते का राशिफल

वीडियोज

Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'जेलर 2' ने रविवार को किया जोरदार धमाका, 398 करोड़ पार कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को किया जोरदार धमाका, 398 करोड़ पार कलेक्शन
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
अफीम की खेती का लाइसेंस पाना हुआ मुश्किल, सरकार ने बढ़ाई पैदावार की शर्त
अफीम की खेती का लाइसेंस पाना हुआ मुश्किल, सरकार ने बढ़ाई पैदावार की शर्त
रील बना रही थी लड़की, पीछे कार और डंपर में हुई खौफनाक टक्कर
रील बना रही थी लड़की, पीछे कार और डंपर में हुई खौफनाक टक्कर
Embed widget