एक्सप्लोरर

Leo Horoscope Today 11 September 2025: सिंह राशि वालों का भाग्य देगा साथ, सरकारी काम होंगे सफल! जानें आज का राशिफल

Leo Horoscope Today, Singh Daily Rashifal 11 September 2025: सिंह राशिफल वालों के लिए गुरुवार का दिन विशेष होने जा रहा है, क्या इस दिन आपकी कोई खास इच्छा पूरी होने जा रही है. पढ़ें सिंह राशिफल.

Leo Horoscope Today 11 September 2025: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अध्यात्म और ज्ञानवृद्धि का रहेगा. चन्द्रमा आपके 9वें भाव में स्थित है, जिससे भाग्य मजबूत होगा और धार्मिक कार्यों में मन लगेगा. कार्यक्षेत्र में नए अवसर और बदलाव आपके लिए लाभकारी साबित होंगे.

सरकारी कार्यों में सफलता मिलने के संकेत हैं. हालांकि, धन व्यय और स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है.

परिवार राशिफल: पारिवारिक मामलों में अधिक दखलंदाजी करने से बचें. घर की व्यवस्था और सुख-शांति बनाए रखने के लिए अपने स्वभाव में बदलाव लाना आवश्यक होगा.

लव राशिफल: प्रेम जीवन सामान्य रहेगा. पार्टनर के साथ सामंजस्य बनाए रखने के लिए धैर्य रखें. अनावश्यक बहस या तनाव से दूर रहें.

व्यापार राशिफल: बिजनेस से जुड़े लोगों को सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलने के योग हैं. नए संपर्क बनेंगे जो भविष्य में व्यापार को आगे बढ़ाने में सहायक रहेंगे.

नौकरी राशिफल: वर्कस्पेस पर बुधादित्य, ध्रुव, सर्वार्थसिद्धि, वाशी और सुनफा योग का प्रभाव रहेगा. कार्यक्षेत्र में बदलाव आपके लिए फायदेमंद रहेंगे. कार्य सफलता और प्रमोशन की संभावना है.

युवा राशिफल: युवा पीढ़ी को धन लेन-देन में सावधानी बरतनी चाहिए. किसी को उधार देने से बचें क्योंकि धन व्यय के योग बन रहे हैं. आज के दिन करियर में नए लोगों से मिलने का मौका मिल सकता है.

स्वास्थ्य राशिफल: स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट और स्पोर्ट्स पर्सन को मेहनत का फल तो मिलेगा, लेकिन उन्हें अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा. ओवरवर्क से थकान और कमजोरी हो सकती है.

शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सुनहरा
उपाय: आज सूर्य देव को जल अर्पित करें और “ॐ सूर्याय नमः” मंत्र का 11 बार जाप करें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले जानकारियों संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 23 August 2026: रविवार को पवित्रा एकादशी और सर्वार्थ सिद्धि योग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, पदोन्नति व बंपर धन लाभ के योग!
Kal Ka Rashifal 23 August 2026: रविवार को पवित्रा एकादशी और सर्वार्थ सिद्धि योग से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, पदोन्नति व बंपर धन लाभ के योग!
Tarot Card Rashifal 22 August 2026: टैरो कार्ड्स अलर्ट, भूलकर भी निवेश न करें वृश्चिक राशि के लोग, कर्क वाले स्वभाव के चिड़चिड़ेपन से बचाएं रिश्ते!
Tarot Card Rashifal 22 August 2026: टैरो कार्ड्स अलर्ट, भूलकर भी निवेश न करें वृश्चिक राशि के लोग, कर्क वाले स्वभाव के चिड़चिड़ेपन से बचाएं रिश्ते!
Kumbh Rashifal 22 August 2026: 11वें चंद्रमा व विष्कुम्भ योग से कुंभ राशि वाले प्रॉफिट पर करें फोकस, करियर में बनेगा मजबूत भविष्य
Kumbh Rashifal 22 August 2026: 11वें चंद्रमा व विष्कुम्भ योग से कुंभ राशि वाले प्रॉफिट पर करें फोकस, करियर में बनेगा मजबूत भविष्य
Makar Rashifal 22 August 2026: 12वें चंद्रमा व विष्कुम्भ योग से मकर राशि वाले कानूनी दांवपेच सीखें, टाइम मैनेजमेंट से दूर होंगी बिजनेस की मुश्किलें
Makar Rashifal 22 August 2026: 12वें चंद्रमा व विष्कुम्भ योग से मकर राशि वाले कानूनी दांवपेच सीखें, टाइम मैनेजमेंट से दूर होंगी बिजनेस की मुश्किलें

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget