एक्सप्लोरर

Horoscope 26 March 2022 : शनि कर सकते हैं इन राशियों का नुकसान, जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 26 March 2022, Aaj Ka Rashifal : वृषभ, कन्या और मीन राशि वालों के लिए 26 मार्च 2022 का दिन विशेष है. सभी राशियों का जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal).

Horoscope Today 26 March 2022, Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope : पचांग के अनुसार आज 26 मार्च 2022 शनिवार को चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की नवमी की तिथि है. आज चंद्रमा धनु राशि में विराजमान रहेगा. आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है. आज का दिन शनि देव को समर्पित है. शिक्षा, जॉब, करियर, सेहत, धन, दांपत्य जीवन, लव रिलेशनशिप आदि  कैसा रहेगा आज का दिन, जानते हैं  आज का राशिफल-

मेष- आज के दिन जहां एक ओर धार्मिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए, तो वहीं आज से ही दुर्गा पूजा की तैयारी प्रारम्भ कर दें. लाभ कमाने में कोई गलत कदम न उठाए इस बात का ध्यान रखना होगा. अनुभाव में बढ़ोत्तरी के चलते काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी. बड़े व्यापारियों को अच्छी आमदनी प्राप्त हो सकती है. इस परीक्षा में विद्यार्थी को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी. युवाओं को गलतियों से सीखने का उत्तम समय है. पेट का ध्यान रखें, तली-चिकनाई युक्त चीजों से परहेज करें. परिवार को वक़्त दें, उनकी भावनाओं को समझें. बड़े भाइयों व बड़े भाई तुल्य व्यक्तियों से मार्गदर्शन मिलेगा.

Rahu Transit 2022 : राहु अशुभ हो तो उड़ जाती है रातों की नींद, छिन जाता है दिन का चैन

वृष- आज के दिन सामाजिक दायरे को बढ़ाने के लिए प्रयास करने चाहिए, साथ ही अपने आसपास के लोगों के साथ भी तालमेल बनाकर चलें, क्योंकि इनके माध्य से उन्नति के मार्ग प्राप्त होंगे. नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को कार्य पूर्ण करने के लिए टेक्नोलॉजी का पूर्ण सहयोग लेना होगा. वरिष्ठों की सलाह कर्मक्षेत्र को बल प्रदान करेगी. यदि व्यापार मंदी में रह है या बंद हो गया था तो अब उसको पुनः चलाने की संभावनाएं बनती हुई नजर आ रही है. स्वास्थ्य को लेकर परेशान न हो रोगों से लड़ने की पूर्ण क्षमता आप में हैं, लेकिन नियमबद्ध होना पहली प्राथमिकता रहेगी. पारिवारिक सदस्यों के साथ भरोसा बनाकर  चलें. 

मिथुन- आज के दिन किसी की बुराई न करें, क्योंकि नकारात्मक ग्रह षड्यंत्र में अनावश्यक रूप से फंसा सकते हैं. ऑफिशियल कार्य को विधिवत करते चलिए कार्य को लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. नयी ऊर्जा के साथ कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ेंगे. व्यापारियों को नेटवर्क बढ़ाने में ध्यान देना चाहिए, तो वहीं दूसरी ओर शुद्ध धन को वरीयता दें. जो युवा विदेश जाने की तैयारी कर रहें हैं उनको पेपर वर्क तैयार कर लेना चाहिए. हेल्थ के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है. अपनों को प्रसन्न रखना होगा और यदि वह करियर या शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक हैं तो उसमें उनकी मदद करें.

Shani Dev : साढ़ेसाती और ढैय्या से हैं परेशान तो कल करें शनि देव को प्रसन्न, इस चमत्कारी मंत्र का जरूर करें जाप

कर्क- आज के दिन बेहतर प्रदर्शन से लोगों के बीच आपका बोलबाला होगा. करियर से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा, साथ ही पेंडिंग कार्य को पूरा कर पाएंगे. व्यापारियों को कस्टमर के फीडबैक पर ध्यान देना होगा हो सके तो उत्पाद ग्राहकों की पसंद का ही रखें. विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन कोर्स आदि पर ध्यान देना वाला होगा. युवाओं को करियर में अच्छे विकल्प मिल सकते हैं. स्वास्थ्य की दृष्टि से एसिड संबंधित रोगों के प्रति सजग रहें. लीगल मैटर से बच कर रहने की सलाह है. दोस्तों के साथ चर्चा करेंगे. भवन खरीदने की सोच रहे हैं, तो वर्तमान समय में इसकी प्लानिंग कर लेनी चाहिए.

सिंह- आज के दिन मन में प्रसन्नता बढ़ेगी, जिसकी वजह लम्बित कार्यों का पूरा होना हो सकता है. धन उधार देने को लेकर धर्म-संकट में फंस सकते हैं. ऑफिस में प्रतिष्ठित व्यक्तियों से सम्पर्क बनेंगे. बड़े कारोबारियों का व्यापार बढ़ेगा तथा दैनिक आय में वृद्धि भी होगी. कानूनी मामलों को लेकर सजग रहने की सलाह है. विद्यार्थी वर्ग का पढ़ाई में मन लगेगा एवं परीक्षा में सफल भी रहेंगे. सेहत में आंखों से संबंधित कोई समस्या सामने आ सकती है. भाई-बहनों से सहायता मिलेगी साथ ही मित्रों से भी आर्थिक सहयोग तथा सकारात्मक सुझाव मिल सकता है. घर के नियमों का पालन करें, अन्यथा माता-पिता नाराज हो सकते हैं. 

कन्या- आज के दिन समाज और आसपास की घटनाओं को लेकर खुद को अपडेट रखें. जो लोगों का करियर ट्रेजरी से जुड़ा हुआ है वह लापरवाही करने से बचें. सॉफ्टवेयर से जुड़े लोगों को प्लानिंग के साथ-साथ कार्य में आने वाली कमियों पर भी फोकस करना होगा. जो लोग फैशन डिजाइनिंग से संबंधित कार्य करते हैं, उनको नए प्रोजेक्ट पर कार्य करने का मौका मिलेगा. युवा वर्ग को दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचना चाहिए. स्वास्थ्य में अग्नि से संबंधित कार्य करते समय सचेत रहना चाहिए, क्योंकि नकारात्मक ग्रह चोट पहुंचाने के फिराक में हैं. परिवार के बड़े-बुजुर्ग व्यक्तियों के साथ समय व्यतीत करना होगा.

Numerology:  इन डेट में जन्म लेने वालों पर शनि रहते मेहरबान, जीवन में पाते हैं उच्च पद और मान सम्मान

तुला- आज के दिन दूसरों के साथ बहस करने से बचना होगा, अन्यथा अपमानजन स्थिति का सामना करना पड़ सकता है. जनसंपर्क से जुड़े लोगों को एक्टिव रहने की सलाह है. ऑफिशियल कार्य को लेकर अलर्ट रहें नहीं तो महत्वपूर्ण सूचना मिस हो सकती है. दिमाग काफी एक्टिव रहेगा इसलिए व्यापार को बढ़ाने की प्लानिंग करनी होगी. मेडिकल से जुड़े विद्यार्थियों  के लिए दिन बहुत ही अच्छा है. हेल्थ को लेकर पेट में जलन व दर्द से परेशान हो सकते हैं, ऐसे में मिर्च-मसाले वाले भोजन करने से परहेज करें. मां को यदि थायराइड की समस्या है तो उन्हें खान-पान व दिनचर्या को ठीक करने की सलाह दें.  

वृश्चिक- आज के दिन महत्वपूर्ण कार्य में विलम्ब हो सकता है, ऐसी परिस्थितियों में बहुत की शालीनता के साथ सभी जगह फोकस करना चाहिए. मेडिकल से जुड़े लोगों को परमार्थ भाव से दूसरों की मदद के लिए तत्पर्य रहना होगा. सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. लकड़ी का व्यापार करने वालों को अच्छा मुनाफा प्राप्त हो सकता है. रिटेल कारोबारियों की आय में वृद्धि हो सकती है. किसी रोग के चलते डॉक्टर ने यदि वजन कम करने की सलाह दी है तो उसे बहुत गंभीरता से लेना चाहिए. घर का माहौल हल्का फुल्का रखें, आज कुछ स्पेशल बनाकर एक साथ भोजन करें.

धनु- आज के दिन फ्री रहें और ज्ञानवर्धक पुस्तकें पढ़ें. कर्मक्षेत्र में कुछ रुचिकर कार्य करने को मिलेगा, साथ ही अनुभवी लोग आपका मार्गदर्शन करते नजर आ रहें हैं. व्यापारिक गतिविधियां पुनः शुरू होती दिखाई दे रहीं हैं, जिससे आर्थिक ग्राफ भी बढ़ता हुआ नजर आएंगा. विद्यार्थी वर्ग बुद्धि का बखूबी प्रयोग करने में सफल रहेंगे. सेहत में हड्डियों से संबंधित दिक्कतों को लेकर सचेत रहें, अन्यथा समस्या बढ़ सकती है. बड़े भाई बहनों से धन लाभ होगा. अपनों  के साथ अनावश्यक विषयों को लेकर उलझना ठीक नहीं होगा. घर के पूजा स्थल की साफ-सफाई कर भगवान जी के वस्त्र आदि भी बदल सकते हैं.

Papmochani Ekadashi 2022 : पिशाचिनी बनी अप्सरा को इस व्रत से मिली थी मुक्ति, जानें कब है 'पापमोचनी एकादशी'

मकर- आज के दिन अनावश्यक बातचीत के स्थान पर मौन रहना बेहद लाभकारी रहेगा. कार्यों को पूरा करने के लिए जोश को कम न होने दें, तो वहीं बॉस के साथ ताल-मेल बैठा कर चलना वर्तमान की मांग है. खुदरा व्यापारियों को थोड़ी चिंताजनक स्थिति रहेगी. युवा वर्ग गुस्से और आवेश में आकर तीखी प्रतिक्रिया न दें. गर्दन के ऊपरी भागों में परेशानियां होने की आशंका है, सजग रहें. योग और मेडिटेशन के माध्यम से मानसिक स्थिति को स्वस्थ रखें. पारिवारिक संबंध बिगड़ने न पाए इस बात का ध्यान रखना होगा. चतुर्थ श्रेणी के वर्ग को मीठा बनाकर खिलाएं, वर्तमान समय में उनका आशीर्वाद कारगर साबित होगा.     

कुम्भ- आज के दिन जहां एक ओर वर्क-लोड क्रोध को बढ़ा सकता है, तो वहीं दूसरी ओर कर्तव्य का निर्वाह भी करना होगा. महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए दिन उपयुक्त नहीं है. ऑफिस में बॉस व उच्चाधिकारी कार्यों की समीक्षा ले सकते हैं, ऐसे में गलतियां न करें. नौकरी में बदलाव के लिए दिन शुभ रहेगा. खुदरा व्यापारियों के लिए दिन बेहद शुभ है सोचा गया मुनाफा हाथ लगेगा. विद्यार्थी वर्ग इधर-उधर की बातों में अपना कीमती समय बर्बाद नहीं करना चाहिए. खानपान में जंक फूड का प्रयोग कम करें, हो सके तो रात का भोजन स्किप कर दें. किन्ही कारणों के चलते परिवार में विवाद होने की आशंका है.

मीन- आज के दिन प्लानिंग के अनुसार कार्य करना चाहिए, आने वाले दिनों में कामकाज का भार बढ़ सकता है. ऑफिस में सजग रहें क्योंकि बॉस की निगाह आपके कार्य पर है. सरकारी विभाग से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. प्रमोशन के साथ स्थानांतरण भी मिल सकता है.  कारोबार की बिगड़ती स्थितियों को धैर्य के साथ संभालना होगा, बड़े ग्राहकों से संपर्क बनाए. सेहत का ध्यान रखें, अचानक से स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है. छोटे बच्चे फीवर, खांसी जुकाम की चपेट में आ सकते हैं. माता-पिता को आपको बात बुरी लग सकती है, और जिसका कई दिनों तक अफसोस भी होगा.

Astrology : दुश्मनी जिससे ठान लें उसे, नहीं करते हैं माफ, इस राशि के लोग दोस्ती-दुश्मनी जमकर निभाते हैं 

April 2022 : अप्रैल में धन के स्वामी कुबेर की इन राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, वाहन, भवन और प्रमोशन की इच्छा हो सकती है पूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या आपके मकान नंबर का जोड़ 4, 7 या 8 आता है? जानिए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से ऐसे घरों का रहस्य और उपाय
House No. Numerology: क्या आपके मकान नंबर का जोड़ 4, 7 या 8 आता है? जानिए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से ऐसे घरों का रहस्य और उपाय
Meen Rashifal 8 August 2026: 3रे चंद्रमा से बढ़ेगी मीन राशि वालों की इच्छाशक्ति, बिजनेस में जनसंपर्क से मिलेगी नई पहचान
Meen Rashifal 8 August 2026: 3रे चंद्रमा से बढ़ेगी मीन राशि वालों की इच्छाशक्ति, बिजनेस में जनसंपर्क से मिलेगी नई पहचान
Kumbh Rashifal 8 August 2026: कुंभ राशि वाले 4ठे चंद्रमा से रहें सतर्क, फिजूलखर्ची और वर्कप्लेस पर बदलाव से बढ़ सकती है चिंता
Kumbh Rashifal 8 August 2026: कुंभ राशि वाले 4ठे चंद्रमा से रहें सतर्क, फिजूलखर्ची और वर्कप्लेस पर बदलाव से बढ़ सकती है चिंता
Makar Rashifal 8 August 2026: 5वें चंद्रमा और सर्वामृत योग से मकर राशि वालों को बिजनेस में मिलेगी बंपर सफलता, संतान को मिलेगी उपलब्धि Intro:
Makar Rashifal 8 August 2026: 5वें चंद्रमा और सर्वामृत योग से मकर राशि वालों को बिजनेस में मिलेगी बंपर सफलता, संतान को मिलेगी उपलब्धि Intro:

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget