एक्सप्लोरर

Horoscope Today 20 October 2022: मिथुन, कन्या, धनु, कुंभ राशि वाले रहें सर्तक, सभी राशियों का जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 20 October 2022, Aaj Ka Rashifal: पंचांग के अनुसार 20 अक्टूबर 2022 का राशिफल सभी राशि वालों के लिए विशेष है. धन, करियर आदि के लिए कैसा है आज का दिन, जानें आज का राशिफल (Rashifal).

Horoscope Today 20 October 2022, Daily Horoscope, Aaj Ka Rashifal: मेष राशि, वृषभ राशि, मिथुन, कर्क राशि, सिंह राशि और कन्या राशि समेत सभी 12 राशियों के लिए गुरुवार का दिन महत्वपूर्ण हैं. पंचांग के अनुसार का आज दिन विशेष है. चंद्रमा का गोचर कर्क राशि में हो रहा है. दशमी की तिथि है. इस दिन ग्रहों की चाल आपकी राशि को किस तरह से प्रभावित कर रही है. आइए जानते हैं (Rashifal in Hindi)-

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन कोई शुभ समाचार लेकर आएगा. राजनीति में कार्यरत लोग एक मोर्चे को पकड़ कर चले व राजनेताओं की सहमति से काम करें, तभी उन्हें तरक्की मिल पाएगी. आज आपको अपने कुछ बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो वह आपके लिए समस्या लेकर आ सकते हैं.

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को आज जल्दबाजी में किसी कार्य को करने से बचना होगा व भावनात्मक मामलों में आप धैर्य बनाए रखें. आपको किसी घर व मकान दुकान आदि की प्राप्ति होती दिख रही है, लेकिन आपको आज अपने अंदर अहंकार में जिद की भावना को नहीं लाना है. विद्यार्थियों को किसी परीक्षा को देने का मौका मिलेगा, जिसके लिए उन्हें अत्यधिक मेहनत करनी होगी,तभी वह सफलता हासिल कर पाएंगे.

मिथुन राशि
सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अच्छा नाम कमाएंगे. भाग्य के दृष्टिकोण से उनके लिए आज दिन उत्तम रहेगा. आपको आज कुछ सामाजिक गतिविधियों में भी भाग लेना होगा. सरकारी योजनाओं में निवेश करने वाले लोग आज अच्छा खासा धन लगाएंगे. आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे. आपको आज किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका भी मिल सकता है.

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन अनुकूल परिणाम लेकर आएगा. आप अपनी अच्छी सोच से कार्य क्षेत्र में माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे, लेकिन अधिकारियों की आज आपसे किसी बात पर बहस बाजी हो सकती है. आपको अपने किसी प्रियजन की ओर से कोई मूल्यवान वस्तु भेंट स्वरूप प्राप्त होगी. विरोधी आज आपके लिए आप  खिलाफ साजिश तो करेंगे, लेकिन वह आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे.

सिंह राशि
सिंह राशि के जातक आज मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा. पारिवारिक जीवन में चल रहे तनाव से आज मुक्ति मिलेगी और चारों ओर का वातावरण भी सुखद रहेगा. विनम्रता से किसी भी कार्य को करें, कला व कौशल को बल मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे. आपको आज अपने किसी मित्र की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें. माता जी को  कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है.

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है. आज उनकी पद व प्रतिष्ठा बढाने से उन्हें अपने अंदर अहम की भावना नहीं रखनी है और किसी से बातचीत करते समय अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखे.  आपको कुछ महत्वपूर्ण मामलों में सतर्कता बरतनी होगी, नहीं तो लोग इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं.

Rama Ekadashi 2022: रामा एकादशी कब है? एकादशी के दिन चावल खाना क्यों मानते हैं पाप, जानें वजह

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए दिन कैरियर के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है. आज आपको अपने मित्रों का पूरा सहयोग मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे और जिसको धन उधार देने से पहले सोच विचार अवश्य करें. आपने यदि किसी से पहले कुछ कर्ज लिया था, तो आप उसे भी आसानी से उतार पाएंगे. प्रेम जीवन जी रहे लोगों का जीवन खुशहाल रहेगा.

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा. व्यापार कर रहे लोग आज लाभ पाकर प्रसन्न रहेंगे. आपको कारोबार में किसी को साझेदार बनाने से बचना होगा, लेकिन संतान आपसे किसी वस्तु की फरमाइश कर सकती है, जिसके लिए आपको अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खरीदनी होगी, नहीं तो बाद में धन के संकट से जूझना पड़ सकता है.

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन धन संबंधित मामले में दिन उत्तम रहने वाला है, लेकिन उनको  किसी से सौदा व समझौता नहीं करना है, नहीं तो बाद में वह अपनी समस्या लेकर आ सकता है. धार्मिक कार्यक्रमों पर जोर देंगे और मेलजोल बढ़ाने में भी कामयाब रहेंगे. आपको अपनी कुछ दीर्घकालीन योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा. आप धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था और विश्वास रखेंगे.

मकर राशि
मकर राशि के जातकों को आज जोखिम भरे कार्यों को करने से बचना होगा और स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को भी नजरअंदाज ना करें. आज आप यदि घर व बाहर कोई निर्णय ले, तो बहुत ही सोच विचार कर ले. आपको अपने आवश्यक कार्यों को आज योजना बनाकर करना होगा, तभी वह पूरे हो पाएंगे. कुछ खर्चे आज आपको परेशान करेंगे.

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है. आप बिजनेस व व्यवसाय में अपने लक्ष्यों पर फोकस करें, तो बेहतर रहेगा और इधर उधर लोगों के साथ खाली समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप अपने काम पर ध्यान लगाएं. विद्यार्थी  अपने गुरुजनों के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं. माता-पिता से आज आपकी किसी बात पर झड़प हो सकती है.

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा. आपको आज किसी के बहकावे में आकर किसी काम को करने से बचना होगा और अपने कर्तव्यों के प्रति सावधान रहें. आज उनके कुछ विपक्षी उन पर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे, जिनसे उन्हें बचना होगा. आपको आज अपने धन के निवेश की एक योजना बनानी होगी.

 

रुचि शर्मा एक कुशल एस्ट्रोलॉजर हैं, दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें विशेष महारत प्राप्त है. इन्हें 10 साल का अनुभव है. ज्योतिष और अध्यात्म की किताबें पढ़ना इनका शौक है, खाली समय में इन्हें संगीत सुनना अच्छा लगता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

South Kali Peeth: दक्षिण काली पीठ में आधी रात शुरू होता दिव्य सावन अनुष्ठान
दक्षिण काली पीठ में आधी रात शुरू होता दिव्य सावन अनुष्ठान
Haridwar Kanwar Yatra 2026: हरिद्वार पुलिस का फोकस, सुरक्षित और सुगम कांवड़ यात्रा
हरिद्वार पुलिस का फोकस, सुरक्षित और सुगम कांवड़ यात्रा
Kanwar Yatra 2026: ATS तैनाती पर मंत्री का बयान, असामाजिक तत्वों को चेतावनी
ATS तैनाती पर मंत्री का बयान, असामाजिक तत्वों को चेतावनी
Kanwar Yatra 2026: 150 शिवभक्तों की सामूहिक कांवड़ यात्रा बनी आस्था और एकता की मिसाल
150 शिवभक्तों की सामूहिक कांवड़ यात्रा बनी आस्था और एकता की मिसाल

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
Embed widget