एक्सप्लोरर

Horoscope Today 19 December 2021: मेष से मीन राशि तक का जानें आज का राशिफल, इन राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी

Horoscope Today 19 December 2021 Aaj Ka Rashifal: वृषभ, मिथुन और मीन राशि वालों के लिए 19 दिसंबर 2021 का दिन विशेष है. सभी राशियों का जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal).

Horoscope Today 19 December 2021, Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope: पंचांग के अनुसार आज 19 दिसंबर 2021 रविवार को मार्गशीर्ष मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की तिथि है. आज रविवार को मृगशिरा नक्षत्र और चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि में हो रहा है. आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, जानते हैं आज का राशिफल.

मेष- आज के दिन दूसरों के प्रति सहानुभूति रखते हुए उनकी हर संभव मदद करनी चाहिए जिसके प्रतिफल में आपको भी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे. जो लोग जॉब करते हैं उनको महिला सहकर्मी व महिला उच्चाधिकारियों से लाभ होने की प्रबल संभावनाएं दिखाई दे रही हैं. जो लोग पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं, उनको पार्टनर से तालमेल बना कर चलना होगा अन्यथा विवाद हो सकता है. हेल्थ को देखते हुए आपको अपनी स्किन का ख्याल रखना होगा. रात में भोजन लेट करना आपके पाचन तंत्र को बिगाड़ सकता है. परिवार से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा वहीं परिवार के प्रति लापरवाही न बरतें और अपनी जिम्मेदारियों को  मन लगाकर पूरा करें.

वृष-आज के दिन कर्मठ रहते हुए कार्यों पर ध्यान देना होगा, क्योंकि कर्म का ग्राफ भाग्य के ग्राफ से कुछ अधिक बढ़ा हुआ है. जो लोग विदेशी कंपनी में जॉब करते हैं उनको कार्य में तेजी रखनी होगी साथ ही गलतियों पर भी पैनी निगाह रखनी चाहिए.व्यावसायिक परेशानियां बढ़ेगी अतः सतर्क होकर कोई निर्णय लें अन्यथा हानि होने की पूर्ण संभावना है. जिन लोगों को अल्सर की समस्या है, उनको बहुत अधिक सचेत रहने की आवश्यकता है. परिवार के लोगों से शांतिपूर्ण व्यवहार बना के रखना होगा. कार्य के साथ-साथ सदस्यों को भी समय दें, साथ ही कोशिश करें की आपकी वजह से पारिवारिक माहौल खराब न हो.

मिथुन-आज के दिन आपको कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ेंगे, साहस और जोखिम भरे कार्यों में सफलता मिलेगी. ऑफिशियल स्थिति की बात करें तो यदि कार्य मन मुताबिक न मिले तो नकारात्मक विचार के शिकार न हो. जो लोग पिता के सहयोग से नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो उन्हें वर्तमान समय में रुक जाना चाहिए.विद्यार्थी वर्ग पूर्ण उत्साह के साथ पढ़ाई में आगे बढ़ सकते हैं. हेल्थ की बात करें तो आंखों में दर्द हो सकता है, इसलिए काम के बीच-बीच में थोड़ा रिलैक्स भी करते चलें. परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें, छोटी-छोटी लापरवाही स्वास्थ्य को खराब कर सकती है.

कर्क- आज के दिन कोई भी कठिन काम आए तो उसे लेकर हताश होने के बजाय, कार्य को पूरे उत्साह के साथ करें. कर्मक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी न उठाए नहीं तो परिस्थितियां सबके सामने शर्मिदा तक करा देंगी. व्यापारी वर्ग पैसे का लेन-देन कैश लेने के बजाए ऑनलाइन ट्रांजेक्शन ही करें, अंतरिक्ष की स्थिति आर्थिक हानी करा सकती है. सेहत में जिन लोगों का बीपी हाई रहता है उनको आज सचेत रहने की सलाह है, उपाय के तौर पर क्रोध करने से बचें. छोटे भाई या छोटे भाई तुल्य के साथ संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी. जीवनसाथी का स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है, जिसको लेकर मानसिक बढ़ेगी. 

सिंह-आज के दिन अनावश्यक खर्च बढ़ने से तनाव की स्थिति हो सकती है, लेकिन इससे परेशान नहीं होना चाहिए.  जो लोग नई नौकरी ज्वाइन करने जा रहे हैं, वह माता-पिता का आशीर्वाद लेकर ही निकलें. व्यापारियों के लिए दिन उत्तम है, ग्राहकों की आवाजाही लगी रहेगी. फूल व सुगंध से संबंधित व्यापार करने वालों को अधिक लाभ होने की संभावनाएं दिखाई दे रही हैं. हेल्थ में चिंता कर रोगों को न्यौता न दें. बैठते समय ध्यान दें, कोई नुकीली चीज आपको चुभ सकती है.कुटुम्ब से साथ-सहयोग मिलेगा तथा सम्पत्ति की विचार या चर्चा भी हो सकेगी, वर्तमान समय में पड़ोसियों से ताल-मेल बना कर रखना चाहिए.

कन्या-आज के दिन मिलाजुला फल प्राप्त होगा, कभी दूसरों के व्यवहार से अप्रसन्नता होने पर क्रोध से भर जाएंगे तो कभी किसी सहयोगी के अच्छे व्यवहार से प्रसन्नचित्त और प्रफुल्लित होंगे. नौकरी पेशा से जुड़े लोग आज सोचे गए कार्यों को कर पाने में सक्षम रहेंगे.  बिज़नेस करने वालों को पार्टनर की बातों पर भरोसा रखना होगा, दूसरे के बहकावे में आकर उनका विश्वास खो सकते हैं.  हेल्थ में जिन लोगों को माइग्रेन की समस्या हो व अधिक सचेत रहें, सिर में दर्द परेशान कर सकता है. माता-पिता से संबंध मधुर बनाकर चलने होंगे, नहीं तो उनसे छोटी-छोटी बातों को लेकर मनमुटाव हो सकता है.

तुला-आज के दिन दिमाग लाभ के प्रति सजग रहने वाला है या यूं कहें कि ग्रहों की स्थितियां आपको लाभ दिलाने वाली है. ऑफिस में कार्य करने वाले चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को आज कुछ न कुछ जरूर दें, उनकी प्रसन्नता आपके बहुत काम आ सकती है.बिजली से संबंधित कारोबार करने वालों को लाभ मिलने की संभावना दिखाई दे रही है. सेहत में गैस्ट्रिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए खाने में ऑयली व मसालेदार भोजन से परहेज करें.जीवनसाथी से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है इसलिए उनकी बातों को समझने के बाद ही उसका जवाब देना बेहतर होगा.

वृश्चिक-आज के दिन मानसिक शंका के चलते लोगों के साथ मनमुटाव होने की आशंका है. जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, वह बिना सोचे-समझे निर्णय न लें बल्कि नयी नौकरी के लिए लिंक्स में संपर्क साधने चाहिए. कारोबार कर रहें हैं, लोगों को बिजनेस पार्टनर के साथ पारदर्शिता रखते हुए, विवादों से बचना होगा.युवा वर्ग कोई अध्ययन करना चाहते हैं तो कर सकते हैं. ज्ञान वृद्धि के लिए समय चल रहा है. स्वास्थ्य को लेकर मौसम में आ रहे बदलाव के प्रति अलर्ट रहें. वायरल, डेंगू या मलेरिया आदि की चपेट में आ सकते हैं. पिता का सानिध्य प्राप्त होगा, महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन भी मिलेगा.

धनु- आज के दिन सभी का सम्मान करें. वहीं जो सामाजिक रूप से एक्टिव है उनके लिए भी दिन बहुत महत्वपूर्ण है. नौकरी पेशा से जुड़े लोगों के आय में वृद्धि होने की पूर्ण संभावना है.कॉस्मेटिक का व्यापार करने वालों को घाटा होने की आशंका दिखाई दे रही, वहीं किसी महिला ग्राहक से विवाद करने से बचना चाहिए.स्टूडेंट्स के लिए दिन परेशानियों भरा हो सकता है.स्वास्थ्य में स्थिति अनुकूल रहेगी. दिनचर्या का सख्ती से पालन करने की जरूरत होगी.परिवार को समय दें, मौज मनोरंजन में दिन बीतेगा. लंबे समय से अटका कोई कर्ज या उधारी है तो चुकाने की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं.

मकर-आज के दिन मन में सकारात्मक ऊर्जा लाते हुए खुद को एक्टिव रखें, क्योंकि बेवजह की चिंता परेशान कर सकती है. ऑफिस की राजनीति से स्वयं को दूर रखना बहुत जरूरी है, अन्यथा आपका प्रमोशन होते होते रुक सकता है. कीटनाशक दवा और कृषि से जुड़ा कारोबार लाभ देगा. युवाओं और विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा.हेल्थ में जो लोग पहले से बीमार चल रहे हैं उनको लाभ मिलने की संभावना दिखाई दे रही है, बस डॉक्टर के बताएं नियमावली को फॉलो करें. पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, घर परिवार में भी दूर रहे परिजन से बातचीत कर मन को प्रसन्नता मिलेगी.  

कुंभ-आज के दिन संतुलन बनाए रखना ही सफलता का सूत्र है, दिन का अंत सुखद और प्रसन्नता पूर्वक गुजरे इसके लिए मानसिक तौर पर धैर्य रखने की आवश्यकता है. ऑफिशियल कार्य में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं, मन लगाकर के काम करने की कोशिश करें.  व्यापार में शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है. बड़े क्लाइंटों की ओर से अच्छे प्रस्ताव एवं सहयोग भी मिलने की संभावना दिखाई दे रही है. सेहत में किडनी से संबंधित मरीज अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें. संतान के उम्मीदों पर खरा उतरने से प्रसन्नता मिलेगी. गुरु और गुरु तुल्य व्यक्ति का सम्मान सफलता के मार्ग पर ले जाएगा. 

मीन-आज का दिन कामकाज के लिहाज से सामान्य रहेगा. मौज मस्ती के साथ दिन की शुरुआत करें, साथ ही अपने आस-पास के लोगों को भी प्रसन्न रखें. ऑफिशियल कामों में जुटना होगा, पुराने अनुभव का पूरा लाभ उठाएं. होटल से संबंधित कारोबार करने वालों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है.विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में आ रहें व्यवधानों से मुक्ति मिलेगी.सेहत की बात करें तो आज गरिष्ठ भोजन करने से बचना होगा हो सके तो हल्का भोजन ही करें. वर्तमान समय में परिवार की जिम्मेदारी आपके कंधों पर है, यदि जीवनसाथी का स्वास्थ्य लम्बे समय से खराब चल रहा है, तो उनकी देखभाल करें.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 15 July 2026: आज साल का सबसे शुभ दिन! गुप्त नवरात्रि, पुष्य नक्षत्र और गुरु पुष्य योग ने बदली इन राशियों की किस्मत
15 जुलाई को खरीदारी और निवेश क्यों माना जा रहा सबसे शुभ? जानें आज का राशिफल
Budh Vakri 2026: बुध की उल्टी चाल से बढ़ सकती हैं परेशानियां! मूलांक 5, 3 और 8 वालों को क्यों रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क?
बुध की उल्टी चाल से बढ़ सकती हैं परेशानियां! मूलांक 5, 3 और 8 वालों को क्यों रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क?
Amarnath Yatra 2026: बाबा बर्फानी के पिघलने के बाद भी नहीं टूटी आस्था, अमरनाथ यात्रा 2026 में 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
बाबा बर्फानी के पिघलने के बाद भी नहीं टूटी आस्था, अमरनाथ यात्रा 2026 में 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
Aaj ka Meen Rashifal 15 July 2026: पंचम भाव का चंद्रमा, व्यापार में मिलेगा बड़ा लाभ, करियर में बनेंगे सफलता के योग
पंचम भाव का चंद्रमा, व्यापार में मिलेगा बड़ा लाभ, करियर में बनेंगे सफलता के योग

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
देर रात देवेंद्र फडणवीस से मिलने पहुंचे शरद पवार के नेता जयंत पाटील! महाराष्ट्र की सियासत में हलचल
देर रात देवेंद्र फडणवीस से मिलने पहुंचे शरद पवार के नेता जयंत पाटील! महाराष्ट्र की सियासत में हलचल
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
खूनी हाथी, पहली मौत के बाद गांव छोड़ भागा परिवार, 14 साल बाद खोजकर हाथी ने फिर लीं दो जानें- यूजर्स हैरान
खूनी हाथी, पहली मौत के बाद गांव छोड़ भागा परिवार, 14 साल बाद खोजकर हाथी ने फिर लीं दो जानें
फोन का IMEI नंबर आखिर क्यों होता है इतना जरूरी? जानिए इसके बड़े फायदे और काम
फोन का IMEI नंबर आखिर क्यों होता है इतना जरूरी? जानिए इसके बड़े फायदे और काम
Embed widget