एक्सप्लोरर

Garuda Purana: मौत के बाद आत्मा के वो 47 दिन, इन दिनों में जीवात्मा के साथ क्या-क्या होता है? जानें

Garuda Purana: मृत्यु के बाद मृतक की आत्मा यमलोक पहुंचती है. लेकिन इस यात्रा में जीवात्मा को 47 दिन का समय लगता है और इन दिनों में आत्मा के साथ क्या होता है इसके बारे में गरुड़ पुराण में बताया गया है.

Garuda Purana, Lord Vishnu Niti: मृत्यु जीवन का अटल सत्य है यानी जिसका जन्म हुआ है उसकी मृत्यु निश्चित है. पृथ्वी पर आए हर एक जीव को इस लोक को छोड़कर जाना पड़ता है. भगवान कृष्ण ने भी गीता उपदेश में आत्मा को लेकर कहा है कि, शरीर नश्वर होता है और आत्मा अमर होती है. यानी मृत्यु के बाद शरीर भले ही नष्ट हो जाता है लेकिन आत्मा जीवित रहती है. अब प्रश्न यह है कि यदि आत्मा जीवित रहती है तो मृत्यु के बाद आत्मा का क्या होता है? इसका जवाब आपको हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण और पवित्र ग्रंथ गरुड़ पुराण में मिलेगा.

गरुड़ पुराण में भगवान विष्णु के वाहन पक्षीराज गरुड़ पूछते हैं, नारायण! मृत्यु के बाद आत्मा का क्या होता है और आत्मा कितने दिनों के बाद यमलोक पहुंचती है. गरुड़ के सवाल का जवाब देते हुए भगवान विष्णु कहते हैं, मृत्यु के बाद जीवात्मा को यमलोक तक की यात्रा करने में पूरे 47 दिन लग जाते हैं. इन 47 दिनों के दौरान उसे कई तरह की यातनाओं का भी सामना करना पड़ता है.

मृत्यु के पहले मिलते हैं ये संकेत

भगवान बताते हैं कि जब किसी की मृत्यु नजदीक होती है तो सबसे पहले व्यक्ति की आवाज जाती है. इसके बाद मृत्यु से कुछ समय पहले ही व्यक्ति को दिव्य दृष्टि प्राप्त होती है, जिसमें मनुष्य सारे संसार को एक रूप में देखने लगता है और इस तरह से उसके शरीर की सभी इंद्रियां शिथिल हो जाती है. जब व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो यमलोक से दो दूत आते हैं और दूतों को देख आत्मा शरीर का त्याग कर बाहर निकल जाती है. आत्मा के शरीर त्यागने के बाद यमराज के दूत आत्मा के गले में पाश बांध देते हैं और उसे यमलोक ले जाते हैं.

मृत्यु के बाद तेहरवीं और पिंडदान क्यों जरूरी

मृतक व्यक्ति ने यदि अपने जीवन में पाप कर्म किए होंगे तो यमदूत पापी आत्मा को गर्म वायु और अंधेरे रास्ते से यमलोक ले जाते हैं और मार्ग में उसे कई तरह की यातनाएं झेलनी पड़ती है. इसके बाद आत्मा को आकाश मार्ग से वापस उसके घर छोड़ दिया जाता है. कहा जाता है कि मृत्यु के बाद मृतक की आत्मा अपने परिवार वालों के साथ पूरे 13 दिनों तक रहती है और मृत्यु के बाद होने वाली अंतिम क्रियाओं और रस्मों को भी देखती है. 13 दिन बाद जब आत्मा का पिंडदान, तेरहवीं और ब्राह्मण भोज आदि किया जाता है तो इसके बाद यमराज के यमदूत आत्मा को फिर से लेने के लिए आते हैं. इसलिए हिंदू धर्म में किसी कि मृत्यु के बाद तेरहवीं और 10 दिनों तक पिंडदान करना जरूरी माना गया है. क्योंकि इससे आत्मा को यमलोक तक की यात्रा करने के लिए शक्ति मिलती है. लेकिन इसके बाद भी यमलोक तक की यात्रा आत्मा के लिए आसान नहीं होती है.

मृत्यु के बाद के वो 47 दिन

जब 13 दिनों के बाद यमदूत आत्मा को यमलोक ले जाने के लिए आते हैं तो आत्मा को सबसे पहले वैतरणी नदी पार करनी पड़ती है. इस नदी को गंगा नदी का ही रौद्र रूप माना जाता है. यह नदी लाल रंग की होती है क्योंकि इसमें आग की लपटे निकलती रहती है. नदी पार करते हुए आत्मा को खतरनाक जीवों का दंश भी झेलना पड़ता है. इन नदी को पार करने में पूरे 47 दिनों का समय लग जाता है. लेकिन यदि व्यक्ति ने अपने जीवनकाल में अच्छे कर्म किए हों या गौदान किया हो तो उसे ये यातनाएं नहीं झेलनी पड़ती. क्योंकि उसी गाय की पूंछ पकड़कर आत्मा वैतरणी नदी को पार करती है.

वैतरणी नदी को पार करने के बाद जब आत्मा यमलोक पहुंचती है तो यहां यमराज उसके कर्मों का लेखा-जोखा करते हैं. इस तरह से जीवनकाल में किए कर्मों के अनुसार यमराज आत्म को स्वर्ग या नरक में भेजते हैं. इसलिए व्यक्ति को अपने जीवन में हमेशा अच्छे कर्म करने चाहिए. क्योंकि अच्छे कर्मों का फल ना सिर्फ जीवन बल्कि मृत्यु के बाद भी मिलता है. मृत्यु के बाद आपके कर्म ही आपके साथ जाते हैं.

ये भी पढ़ें: Garuda Purana: हाथ में नहीं टिकता धन और जेब भी रहती है खाली, तो गरुड़ पुराण से जानें इसका कारण और समाधान

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 23 August 2026: रविवार को पवित्रा एकादशी और सर्वार्थ सिद्धि योग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, पदोन्नति व बंपर धन लाभ के योग!
Kal Ka Rashifal 23 August 2026: रविवार को पवित्रा एकादशी और सर्वार्थ सिद्धि योग से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, पदोन्नति व बंपर धन लाभ के योग!
Budh Gochar 2026: आज शाम 7:31 बजे बदलेगी बुध की चाल, 17 दिन न करें ये गलती
आज शाम 7:31 बजे बदलेगी बुध की चाल, 17 दिन न करें ये गलती
सूर्य का सिंह में महागोचर: अशुभ प्रभाव से बचने के लिए रोज करें ये 3 आसान काम, ज्योतिषाचार्य से जानें सही विधि
17 सितंबर तक सिंह राशि में रहेंगे सूर्य देव, जानें किन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान, पढ़ें मेष से मीन तक पूरा राशिफल
Aaj Ka Rashifal 22 August 2026: 2:50 बजे एक साथ बदलेगा नक्षत्र और चंद्र राशि, किस पर क्या असर?
22 अगस्त राशिफल: 2:50 बजे एक साथ बदलेगा नक्षत्र और चंद्र राशि, किस पर क्या असर?

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget