एक्सप्लोरर

Frame of Mind: कर्क और तुला राशि वालों को धर्म-कर्म में देना होगा कुछ समय, जानें क्या है मानसिक राशिफल

frame of mind: किस राशि के लोगों को मिलेगी मानसिक नकारात्मकता को कम करने में मदद. जानते हैं 21 फरवरी 2022 से 27 फरवरी 2022 के मध्य सभी 12 राशियों के लोगों की मानसिक स्थिति कैसी रहेगी?

Frame of mind: मानसिक स्थिति का प्रसन्नता से गहरा संबंध होता है. मन के विचारों से ही हमारी दिनचर्या की खुशी बढ़ती या घटती है. आज हम बात करने जा रहे हैं 21 फरवरी 2022 से 27 फरवरी 2022 के मध्य सभी 12 राशियों के लोगों की मानसिक स्थिति कैसी रहेगी? कैसा बीतेगा उनका इस दौरान समय? कैसे करना चाहिए प्लान ? 

मेष-  मेष राशि वालों को सप्ताह की शुरुआत में कोशिश करनी चाहिए कि जिन कामों में अधिक फोकस हो, वह कार्य इस सप्ताह के समाप्त होते - होते संपन्न हो जाएं. ग्रहों का पूर्ण सपोर्ट मिलने के संकेत दिख रहे हैं. कठोर परिश्रम करके आगे बढ़ने का यह समय है. अधिक चिन्ताग्रस्त होना और व्यर्थ की बातों में दिमाग लगाने से अच्छा होगा प्रसन्नता के साथ आगे बढ़े. ग्रहों की स्थितियां काम में विराम लगा सकती हैं, इसके लिए धैर्यता के साथ आगे बढ़ना अच्छे फल देगा.

वृष- भाग्य आपके साथ है आप अपने कठिन परिश्रम से मंजिल प्राप्त कर सकते हैं. धार्मिक गतिविधियों में हिस्सा लेना आपको ऊर्जावान रखेगा. मजाक की बातों को दिल पर नहीं लेना चाहिए. समय के मोल को समझते हुए अनुपयोगी कामों में न ही फंसे तो बेहतर होगा. सप्ताह मध्य मन  में नकारात्मकता को बढ़ाएगा. जिसके प्रति अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है.

मिथुन- इस सप्ताह दिमाग काफी सजग रहेगा. इस दौरान लेन-देन के मामले में सतर्कता बरतनी अत्यंत आवश्यक है. लोन आदि के लिए अप्लाई करने की सोच रहें हैं तो सप्ताह अंत तक भरना अच्छा रहेगा. प्रतिभा को दिखाने का समय है, ऐसे में अन्य बातों में न ही फंसे तो अच्छा होगा. दूसरों के कष्टों को देखकर अंजाने में भी उपहास न करें, ऐसा करने से उनकी भावनाओं को चोट पहुंच सकती है. 

कर्क- धर्म-कर्म पर ध्यान देते हुए पूजा-पाठ करें. मुख से किसी के प्रति अपशब्द बोलने से बचें. उतना ही बोले जितने की आवश्यकता है, अनावश्यक बातचीत मान-सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली होगी. क्रेडिट कार्ड का प्रयोग जोश में नहीं बल्कि होश में करना होगा आपकी थोड़ी-सी भी गलती मानसिक तनाव का कारण बन सकती है. कोई धन मांगे तो उसकी विश्वसनीयता को परख कर ही धन दें. नहीं तो दिया हुआ धन डूब सकता है.

सिंह- इस सप्ताह दिमाग को शांत रखना है, क्षणिक क्रोध अपनों से दूर कर सकता है. ऊर्जावान और मन को शांत रखने के लिए मनपसंद म्यूजिक आदि सुनना बेहतर परिणाम ला सकता है. सकारात्मक ऊर्जा को सही दिशा में प्रयोग करना होगा. यदि दूसरे के भरोसे कोई काम लेते हैं तो वह किन्हीं कारणों के चलते डिच कर सकता है. अपनों के बीच रहने से आप अच्छा महसूस करेंगे. 

कन्या- इस सप्ताह गलतियों और कमियों पर सबसे ज्यादा फोकस करना होगा. मौज-मस्ती को जीवन से कम न होने दें, समय समय पर काम से ब्रेक लेकर आराम को भी महत्व देना चाहिए. कर्म करते चलिए परिणाम की चिंता ईश्वर पर छोड़नी होगी. सुख-सुविधाओं के लिए कर्ज तो ले सकते हैं, लेकिन उसे चुकाने के लिए भी प्लानिंग करनी होगी. 

तुला- पुण्यों को संचित करते चलें, धर्म-कर्म के कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें. दान के माध्यम से इससे जुड़ा जा सकता है. मन में अधिक विचार आएंगे जो आप लक्ष्य से भटक सकते हैं, ऐसे में सभी कामों की योजना पहले से ही बना लें. वाणी में तीखापन ठीक नहीं है, इस राशि के छोटे बच्चों को संस्कार का पाठ पढ़ाए. सामान खोने व चोरी होने की आशंका है. अतः इसके प्रति सतर्कता बरतें.

वृश्चिक- कोई भी जिम्मेदारी लेने से पूर्व इसका आकलन कर लें की उसे आप निभा पाएंगे या नहीं. क्षमताओं को बढ़ाते हुए आगे बढ़ेगें तो भविष्य में अच्छे परिणाम मिलेगें. कॉन्फिडेंस का लेवल कम रहेगा लेकिन परेशान न हो सप्ताह मध्य से आत्मबल मजबूत होता नजर आ रहा है. कठिन स्थितियों को सॉल्व करने के लिए मित्र एवं सहयोगी से मदद मिलेगी.

धनु- समस्याओं पर अधिक सोच-विचार करना व्यर्थ होगा. अंजान व्यक्ति पर अधिक भरोसा आपको मुश्किलों में डाल सकता है. रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है, यदि किसी को उधार दे रखा है तो उन्हें इस दौरान रिमान्ड कर दें. महागणपति और सूर्यदेव की उपासना करनी चाहिए. टाइम और मैनेजमेंट पर फोकस करें. कोशिश करें दिनचर्या में सिर्फ काम ही न रहें. मौज मस्ती और रुचिकर कार्यों को भी समय दें. 

मकर- साहस एवं पराक्रम के बल पर सफल होंगे. कार्य के साथ-साथ कोई फिजिकल एक्टिविटी भी करते रहें. अति उत्साह में वाणी पर नियंत्रण रखना होगा. शत्रु भी आपके साथ अच्छा व्यवहार कर सकते हैं. पैनी निगाह रखते हुए तेजी से महत्वपूर्ण कामों को निपटाने की योजना बनानी होगी. कला जगत से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह नए अवसर लेकर आ सकता है. टैलेंट का प्रदर्शन करना चाहिए. 

कुंभ- महत्वाकांक्षा को कम रखें, जिससे समय ठीक होने पर स्वतः ही संकट दूर हो जाएंगे. मन में नकारात्मकता रहेगी, यह भी हो सकता है कार्यों में रुकावट अधिक आए लेकिन आपको मेहनत करने से पीछे नहीं हटना है, मेहनत बेकार नहीं जाएगी. मन में नकारात्मक विचारों में कमी लाने के लिए किताबों को अपना बेस्ट फ्रेंड बनाएं.

मीन- अंतरिक्ष में ग्रहों की विस्फोटक स्थिति के कारण स्वभाव से क्रोध झलक सकता है, इसका ध्यान रखना होगा. किसी भी प्रकार की विवादित परिस्थिति पूर्व से चली आ रही है उनको भी सुलझा पाने में सफल होंगे. भविष्य को लेकर प्लान करना चाहिए, साथ ही धीमे-धीमे से ही सही लेकिन सेविंग करते चले. इस दौरान की गई सेविंग भविष्य में काम आएगी. इससे भविष्य के प्रति अननोन फियर भी कम करने में मदद मिलेगी.

मानस मंत्र : पर हित हानि लाभ जिन्ह केरें, दुष्ट दूसरों को उजाड़ने में होते है खुश, दूसरों का सुख देख कर होते है दुखी

माघ मास का समापन, इस दिन सुख-शांति के लिए भगवत भजन, क्या करना रहेगा लाभकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मासिक टैरो राशिफल: नवंबर में किन राशियों को मिलेगी नौकरी और धन लाभ? जानें मेष से मीन तक का मासिक टैरो राशिफल
नवंबर में किन राशियों को मिलेगी नौकरी और धन लाभ? जानें मेष से मीन तक का मासिक टैरो राशिफल
Cyclone Arnab: तिरुपति दर्शन पर जा रहे हैं? चक्रवात अर्नब के बीच घाट रोड पर सावधानी, जानें क्या है स्थिति
तिरुपति दर्शन पर जा रहे हैं? चक्रवात अर्नब के बीच घाट रोड पर सावधानी, जानें क्या है स्थिति
टैरो राशिफल 28 अक्टूबर 2026: कुंभ को अटका हुआ धन और मान-सम्मान, सिंह को भाग्य का साथ; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 28 अक्टूबर 2026: कुंभ को अटका हुआ धन और मान-सम्मान, सिंह को भाग्य का साथ; जानें 12 राशियों का भाग्य
Israel Election 2026: क्या ढह जाएगा नेतन्याहू का अभेद्य किला? इजरायल की कुंडली में बड़े उलटफेर के संकेत!
नेतन्याहू के लिए सत्ता बचाना कठिन! इजरायल और प्रधानमंत्री की कुंडली में क्या संकेत?

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: सभी पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
Embed widget