एक्सप्लोरर

Snake in Dreams: सपने में सांप दिखना अच्छा होता है या बुरा ?

Dream Interpretation: किसी भी स्वप्न का संबंध हमारे जीवन में घटने वाली घटनाओं के साथ भी होता है. सपने हमें शुभ या अशुभ का संकेत देते हैं.जानें सपने में सांप दिखना शुभ होता है या अशुभ.

Dream Interpretation: अक्सर लोगों को सपने में सांप दिखाई देते हैं. कुछ लोग सपने में सांप दिखना अशुभ मानते हैं तो कुछ शुभ लेकिन स्वप्न शास्त्र अनुसार सांप के सपनों का मतलब अच्छा भी हो सकता है और बुरा भी. अगर किसी को सपने में बहुत सारे सांप दिखाई देते हैं तो इस सपने का मतलब अशुभ होता है. ये सपना भविष्य में परेशानियां आने का संकेत देता है.

सोते हुए सपने तो हम सभी देखते हैं. कभी-कभी हम सपनों की सुखद दुनिया में खो जाते हैं तो कई सपने ऐसे भी होते हैं जो नींद से जगा देते हैं और हम बुरी तरह डर जाते हैं. यह आवश्यक नहीं है कि जो स्वप्न देखकर हम डर जाएं वह अशुभ हो और जो स्वप्न देखकर हमें सुखद एहसास हो वह शुभ हो इसका अर्थ कुछ और भी हो सकता है.

सपने कराते भविष्य की घटनाओं से रूबरू

अगर हम कोई भी स्वप्न देखते हैं तो हमें उसके बारे में जानने की जिज्ञासा होती है. कई ऐसे सपने हैं जिसे दिखाई देने पर आपको स्वास्थ्य और धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. प्राचीन समय से ही ऐसा माना जाता है कि सपने हमें भविष्य की घटनाओं से रूबरू कराते हैं. सपने में सांप दिखाओ देना किस बात का संकेत देता है.

  • सपने में सांप का पीछा करना - यदि सपने में सांप आपका पीछा कर रहा है और आप घबराए हुए हैं तो इसका मतलब है कि आप किसी चीज को लेकर डरे हुए हैं. ये सपना भी अशुभ माना जाता है.
  • सांप का सपने में डंसना - अगर सपने में सांप डंस लेता है तो ये सपना गंभीर रोग होने का संकेत देता है. इस सपने को देखने के बाद आप सतर्क हो जाएं.
  • सपने में सांप के दांत दिखना भी अशुभ माना जाता है. इस सपने के आने का मतलब है कि आपको किसी से धोखा मिल सकता है. ये सपना नुकसान पहुंचने का भी संकेत देता है.
  • सपने में सांप और नेवली की लड़ाई - यदि सपने में सांप और नेवले की लड़ाई देखते हैं तो इसका मतलब है कि आप किसी कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं. ये सपना कोर्ट कचहरी के चक्कर लगने का भी संकेत देता है.
  • बार-बार सांप दिखना - यदि सपने में बार-बार सांप दिखाई दे तो इसका मतलब है कि आपको पितृदोष हो सकता है.
  • सपने में सांप का बिल में जाना - यदि सपने में सांप बिल में जाते दिखाई दे तो इसका मतलब है कि आपको अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है. 

बहुत सारे सांप देखना

अगर आप सपने में ढेर सारे सांप देखते हो तो इसका अर्थ है कि आप पर कोई संकट आने वाला है लेकिन अगर आप सपने में उन सांप को मार देते हो या उसे अपने पास से भगा देते हो तो इसका अर्थ है आप अपने आने वाले संकट पर आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे.

मरा हुआ सांप देखना

अगर सपने में आपको सांप मरा हुआ दिखाई दे तो इसका अर्थ है कि आगे आने वाला समय आपका अच्छा रहेगा लेकिन इसके विपरीत यदि सपने में सांप के दांत दिखाई देने का अर्थ है कि आपका कोई करीबी आपको नुकसान पहुंचाने वाला है.

सफेद या सुनहरा सांप देखना

यदि आपको सपने में सफेद या सुनहरा सांप सपने में नजर आए तो इसका मतलब आपकी किस्मत खुलने वाली है लेकिन अगर बार-बार आपको सांप दिखाई दे रहे हैं तो इसका मतलब आपको पितृदोष हो सकता है.

फन उठाया हुआ सांप देखना

अगर सपने में फन उठाए दिखे तो इसका मतलब संपत्ति की प्राप्ति के योग हैं. सपने में सफेद सांप का देखना और काटना शुभ माना जाता है. सपने में सांप को बिल में जाते देखना धन प्राप्ति का संकेत माना जाता है. अगर सपने में आपकी मृत्यु सांप के काटने से होती है इसका मतलब आपको दीर्घायु की प्राप्ति होगी.

Mahakumbh 2025: महिलाएं भी होती हैं नागा साधु, जानें उनके लिए क्या है नियम

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

नीतिका शर्मा एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य एवं फेमस टैरो कार्ड रीडर है. एमएससी कंप्यूटर साइंस से पोस्ट ग्रेजुएट और ज्योतिष प्रवीण एवं ज्योतिष विशारद् शिक्षा प्राप्त नीतिका शर्मा के लेख विभिन्न समाचार पत्रों एवं टीवी चैनल में प्रकाशित होते रहते हैं. इन्हें वास्तु बताने में भी महारत हासिल है. ज्योतिष ग्रंथों का गहन अध्ययन करने के बाद आम जनमानस के जीवन को आसान और सुगम बनाने की दिशा में प्रयासरत नीतिका शर्मा की कई भविष्यवाणी सच साबित हो चुकी हैं. ज्योतिष विषय में इनका अनुभव 10 वर्षों से अधिक का है. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अहोई अष्टमी पर मेरठ जेल में व्रत की तैयारी, मुस्कान और रविता ने मांगी पूजा की अनुमत
Ahoi Ashtami 2026: जेल में अहोई अष्टमी का व्रत रखेंगी चर्चित हत्याकांड की दोषी महिलाएं, जानें पूजा की अनुमति कैसे मिलती है?
Guru Gochar 2026: सिंह राशि में गुरु का प्रवेश, मेष-तुला समेत 5 राशियों के लिए करियर और धन के नए योग
Guru Gochar 2026: सिंह राशि में गुरु का महागोचर, मेष से कुंभ तक इन 5 राशियों के लिए पदोन्नति और वेतन वृद्धि के योग
Guru Gochar 2026: 31 अक्तूबर को सूर्य की राशि में प्रवेश करेंगे देवगुरु, 87 दिन इन 4 राशियों के लिए वरदान
11 साल बाद सिंह राशि में अतिचारी गुरु का गोचर: 31 अक्तूबर से बदलेगी किस्मत, किन राशियों पर बरसेगी कृपा?
Aaj Ka Kanya Rashifal 31 October 2026: लाइफ पार्टनर के सहयोग से सुधरेगी आर्थिक स्थिति, वीकेंड पर भाई-बहनों संग बीतेगा बेहतरीन समय
Aaj Ka Kanya Rashifal 31 October 2026: लाइफ पार्टनर के सहयोग से सुधरेगी आर्थिक स्थिति, वीकेंड पर भाई-बहनों संग बीतेगा बेहतरीन समय

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी निर्देश
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी निर्देश
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
Luxury Bedroom: घर के बेड को बनाना है 5-स्टार होटल जैसा? नोट करें 5 आसान तरीके
घर के बेड को बनाना है 5-स्टार होटल जैसा? नोट करें 5 आसान तरीके
Whatsapp Storage: व्हाट्सएप की ये 3 सेटिंग बदलें, कभी नहीं भरेगी स्टोरेज
व्हाट्सएप की ये 3 सेटिंग बदलें, कभी नहीं भरेगी स्टोरेज
Embed widget