एक्सप्लोरर

'Donald Trump' शपथ ग्रहण करते ही करेंगे ये काम, हिल जाएगी दुनिया?

डोनाल्ड ट्रंप आज अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति रुप में शपथ ग्रहण करने जा रहे हैं. एक राष्ट्रपति के तौर पर डोनाल्ड ट्रंप का कार्यकाल कैसा रहेगा, ज्योतिष से समझते हैं.

डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) आज अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर शपथ ग्रहण करने जा रहे हैं. भारतीय समय अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप आज 20 जनवरी, 2025 को दोपहर 12 बजे (भारतीय समयनुसार रात के करीब 10:30 बजे) राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे. जिसका लाइव प्रसारण (Donald Trump Inauguration Live Streaming Time) एनबीसी, सीएनएन, एबीसी, सीबीएस, फॉक्स न्यूज और सी-स्पैन पर देखा जा सकता है. इसके अलावा समारोह को व्हाइट हाउस भी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं.

अमेरिका के चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स डोनाल्ड ट्रंप को उनके दूसरे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे. उनका दूसरा कार्यकाल कैसा रहेगा? ग्रहों की गणना से जानने की कोशिश करते हैं-


Donald Trump' शपथ ग्रहण करते ही करेंगे ये काम, हिल जाएगी दुनिया?

शपथ ग्रहण के समय एक नही बन रहे 4 शुभ योग
डोनाल्ड ट्रंप जिस समय राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे उस समय की जो कुंडली बन रही है वो कन्या लग्न ही है. शपथ ग्रहण के समय चार शुभ योग का निर्माण हो रहा है-

  1. महाभाग्य योग- ज्योतिष ग्रंथों अनुसार, महाभाग्य योग एक विशेष राजयोग है. जब लग्न, सूर्य, और चंद्रमा विषम राशि में हों तो यह योग बनता है. यह योग बनने पर व्यक्ति को जीवन में हर तरह की कामयाबी मिलती है. इस योग में जन्मे लोग भाग्यशाली, प्रसिद्ध और दीर्घजीवी होते हैं.
  2. हर्ष विपरीत योग- जब किसी की कुंडली में छठे भाव का स्वामी आठवें या बारहवें भाव में होता है, तो हर्ष विपरीत राजयोग बनता है. ज्योतिष ग्रंथों में इसे एक विशेष तरह का विपरीत राजयोग बताया गया है. जो धन-दौलत, सुख, यश, भूमि, भवन, और वाहन दिलाता है. इस योग के कारण व्यक्ति अपने शत्रुओं पर विजय पाता है. कह सकते हैं कुंडली में मौजूद ये राजयोग व्यक्ति को पराक्रमी और प्रभावशाली बनाता है. 
  3. उभयचरी योग- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब सूर्य से दूसरे और बारहवें घर में कोई ग्रह (चंद्रमा को छोड़कर) हो, तो उभयचारी योग बनता है. इस योग से व्यक्ति को आर्थिक मज़बूती और जीवन में सफलता मिलती है. उभयचारी योग वाले व्यक्ति का भाग्य बहुत प्रबल होता है और बड़ी से बड़ी चुनौतियों को आसानी से पार कर जाते हैं.
  4. धन योग- कुंडली में यदि ये योग है तो ऐसे व्यक्ति को जीवन में धन की कमी नहीं होती. ज्योतिष शास्त्र में धन योग को बहुत शुभ माना गया है. यह योग बनने से व्यक्ति को मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा, और हर क्षेत्र में सफलता मिलती है. 

मंगल की दशा में डोनाल्ड ट्रंप लेंगे शपथ
शपथ ग्रहण के समय की कुंडली के अनुसार मंगल की दशा में डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं. कह सकते हैं कि आने वाले तीन माह डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के लिए बहुत ही विशेष होने जा रहे हैं. इन तीन महीनों में डोनाल्ड ट्रंप कुछ ऐसे फैसले ले सकते हैं जिससे अमेरिका ही नहीं पूरी दुनिया भी प्रभावित हो सकती है. 24 जनवरी से 28 फरवरी 2025 के मध्य ट्रंप दुनिया को प्रभावित करने वाले कुछ बड़े फैसले ले सकते हैं. डोनाल्ड ट्रंप के लिए 2 मार्च से 30 अप्रैल 2025 के मध्य ऐसा कर सकते हैं जिससे दुनिया की आर्थिक व्यवस्था प्रभावित हो सकती है. डोनाल्ड ऐसे कदम उठाएंगे जो युद्ध प्रभावित देशों पर सीधे तौर पर असर डाल सकते हैं.

डोनाल्ड ट्रंप का कार्यकाल कैसा रहेगा?
डोनाल्ड ट्रंप का कार्यकाल अमेरिका को एक नए अमेरिका मुहाने पर ले जाना वाला साबित होगा. आने वाले 4 साल में अमेरिका को स्वयं को मजबूत और सशक्त दिखाने के लिए अधिक परिश्रम करना होगा. डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका में एक नई प्रशासनिक व्यवस्था देखने को मिल सकती है. गुरु नवम भाव में विराजमान होकर डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका में एक नई विचारधारा का सूत्रपात करने के लिए प्रेरित करेंगे. अपनी सभ्यता, संस्कृति और मूल्यों को लेकर डोनाल्ड ट्रंप अधिक गंभीर रहेंगे. जिस कारण उन्हें युवाओं के रोष का सामना करना पड़ सकता है. उनकी नीतियां लोगों को प्रभावित तो करेंगी लेकिन इनका असर धीमा रहेगा. वहीं कई बार अपने फैसलों के कारण दुनिया भर में आलोचना का भी शिकार होन पड़ सकता है. आर्थिक नीतियों के मामले में डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) कोई समझौता नहीं करेंगें और अपनी नीतियों के लेकर आक्रमक रहेंगे, जिस कारण उनके सहयोगी भी हैरानी में पड़ जाएंगे. कुल मिलाकर वे अपनी तरह से शासन को चलाने का प्रयास करेंगे, उन पर कोई हावी होने का प्रयास नहीं कर सकता है. कह सकते हैं कि डोनाल्ड ट्रंप वही करेंगे जो उन्हें ठीक लगेगा. वे अपनी नीतियों को लेकर बहुत कम दूसरों से प्रभावित होंगे. आतंकवाद और युद्ध को लेकर ट्रंप की नीति स्पष्ट रहेगी. उनकी राह में चुनौतियां मुह बाए खड़ी हैं. जिसका उन्हें सामना करना होगा.

डोनाल्ड ट्रंप के शपथ के समय ग्रहों की स्थिति
डोनाल्ड ट्रंप जब शपथ ले रहे होंगे तब कुंडली में ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी-

राशि नाम उपस्थित ग्रह
मेष राशि  
वृष राशि  
मिथुन राशि मंगल
कर्क राशि  
सिंह राशि  
कन्या राशि केतु, चंद्रमा
तुला राशि  
वृश्चिक राशि  
धनु राशि बुध ग्रह
मकर राशि सूर्य
कुंभ राशि शनि, शुक्र
मीन राशि राहु

भारत से रिश्ते कैसे रहेंगे ?
भारत के साथ ट्रंप सरकार के रिश्ते अच्छे रहने वाले हैं. भारत अपनी कूटनीति से अमेरिका से अपने मधुर रिश्ते बनाए रखने में सफल रहेगा. आने वाले समय में भारत और अमेरिका दोस्ती नए दौर में प्रवेश करेगी. मई और नबंवर 2025 के मध्य भारत के साथ अमेरिका बड़ी साझेदारी की तरफ कदम बढ़ा सकता है. दोनों देशों को समय समय पर एक दूसरे का सहयोग प्राप्त होगा.


Donald Trump' शपथ ग्रहण करते ही करेंगे ये काम, हिल जाएगी दुनिया?

मुहूर्त चिंतामणि के अनुसार सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार का दिन उत्तम माना गया है. डोनाल्ड ट्रंप सोमवार के दिन शपथ ले रहे हैं. इस दिन सप्तमी की तिथि रहेगी. ज्योतिष ग्रंथों की मानें तो शपथ ग्रहण करने के लिए कभी भी चतुर्थ, नवम, चतुर्दशी, अमावस्या और पूर्णिमा की तिथि नहीं चाहिए. विद्वानों का मत है कि इन तिथियों में अगर कोई नेता शपथ लेता है तो उसे सत्ता संभालने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. शपथ लेने वाले दिन चंद्रमा की स्थिति का भी आकलन किया जाता है. वहीं नक्षत्रों की बात की करें तो रोहिणी, मृगशिरा, पुष्य, अनुराधा, ज्येष्ठा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, उत्तराभाद्रपद, रेवती, अश्विनी नक्षत्रों में शपथ ग्रहण करना सबसे शुभ माना जाता है. ये नक्षत्र राजसत्ता को मजबूती प्रदान करने वाले माने जाते हैं. डोनाल्ड ट्रंप चित्रा नक्षत्र के दूसरे चरण में शपथ ग्रहण कर रहे हैं. शपथ ग्रहण के लिए सबसे शुभ लग्नों की बात करें तो वृश्चिक, सिंह, वृषभ, कुंभ लग्न को अच्छा माना गया है. ये सभी स्थिर लग्न हैं. ऐसी मान्यता है कि स्थिर लग्न में शपथ लेने वाली सरकार लंबे समय तक स्थिर रहती है. उसे बाधा का सामना नहीं करना पड़ता है. पड़ोसी देशों से भी खतरा नहीं रहता है.

यह भी पढ़ें- 'डोनाल्ड ट्रंप' की शपथ से पहले अमेरिका में लगी आग किसी अपशकुन का संकेत तो नहीं?

हृदेश कुमार सिंह । Hirdesh Kumar Singh 

Senior Vedic Astrologer । Head – Religion & Astrology, ABP Live । Lead – ABP Dharma LIVE

हृदेश कुमार सिंह वरिष्ठ वैदिक ज्योतिषाचार्य और मीडिया पेशेवर हैं. उन्हें ज्योतिष, धर्म और मीडिया के क्षेत्र में 17 साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे ABP Live में Religion & Astrology वर्टिकल का नेतृत्व करते हैं. साथ ही ABP Dharma LIVE की कंटेंट और डिजिटल रणनीति की जिम्मेदारी संभालते हैं.

उनके काम में ज्योतिषीय लेखन, संपादन, वेबसाइट और वीडियो के लिए विषय चयन तथा संपादकीय योजना शामिल है. वे Search, Google Discover और सोशल मीडिया पर पाठकों की रुचि को ध्यान में रखकर धर्म और ज्योतिष की कवरेज तय करते हैं.

पंचांग, राशिफल, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार और धार्मिक परंपराएं उनके लेखन के प्रमुख विषय हैं. वे करियर, विवाह, शिक्षा और व्यापार से जुड़े सवालों पर भी लिखते हैं. राजनीति और सामाजिक घटनाओं पर उनके ज्योतिषीय विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर और मेदिनी ज्योतिष पर आधारित होते हैं. इनमें ग्रह स्थितियों को संभावित संकेतों के रूप में प्रस्तुत किया जाता है.

उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), नई दिल्ली से पत्रकारिता और IIMT University, मेरठ से ज्योतिष शास्त्र एवं वास्तु शास्त्र की शिक्षा ग्रहण की है. वे AstroSage और Astrotalk जैसे प्लेटफॉर्म के साथ भी काम कर चुके हैं. उन्होंने Semrush Academy से 'Content Marketing Essentials for SEO and AI Search with Semrush' सर्टिफिकेशन प्राप्त किया है.

नई पीढ़ी के पाठकों के लिए उन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे प्रारूप पर काम किया है. इसमें पढ़ाई, नौकरी, रिश्तों और रोजमर्रा के फैसलों से जुड़े सवालों को राशिफल में जगह दी गई है. उनके लेख धार्मिक परंपराओं से जुड़े उन प्रश्नों पर भी केंद्रित होते हैं, जो बदलती जीवनशैली में सामने आते हैं.

वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, संहिता, मेदिनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष, शकुन शास्त्र और वास्तु उनके अध्ययन एवं लेखन के विषय हैं. उनका मानना है, 'ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि समय को समझने की कला है.'

ज्योतिष और मीडिया के अलावा उन्हें सिनेमा, संगीत, साहित्य, राजनीति, पर्यावरण, ग्रामीण जीवन और यात्राओं में विशेष रुचि है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 5 November 2026: गुरुवार को मालव्य व बुधादित्य योग से 4 राशियों को बड़ा लाभ, धनु को सरकारी टेंडर और कन्या को विदेशी ऑर्डर!
Kal Ka Rashifal 5 November 2026: गुरुवार को मालव्य व बुधादित्य योग से 4 राशियों को बड़ा लाभ, धनु को सरकारी टेंडर और कन्या को विदेशी ऑर्डर!
राहुल गांधी की कुंडली में 12 नवंबर को क्या होने वाला है? समझिए मोदी को सीधी चुनौती का ज्योतिषीय कनेक्शन
मोदी को चुनौती, पंजाब में चुनावी अभियान… नवंबर में क्यों बदल रहे राहुल गांधी के तेवर?
Rama Ekadashi 2026: सुबह 11:03 बजे से लग गई एकादशी, फिर कल क्यों रखा जाएगा व्रत? आज ही कर लें ये तैयारी
रमा एकादशी की तिथि शुरू हो गई, लेकिन व्रत 5 नवंबर को होगा. जानें वजह
Hanuman Janmotsav 2026: प्रयागराज के बड़े हनुमान मंदिर में पांच दिन का उत्सव शुरू, दिवाली से पहले क्यों हो रहा विशेष आयोजन?
हनुमान जन्मोत्सव 2026: प्रयागराज के लेटे हनुमान मंदिर में 5 दिवसीय महापर्व शुरू, छोटी दिवाली से पहले क्यों सजता है दरबार?

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
US Midterm Election Results Live: अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की हार! कमला हैरिस ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
LIVE: अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की हार! कमला हैरिस ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
विराट कोहली ने खेला आखिरी वनडे! ईडन पार्क में बल्ला उठाकर जताया आभार; VIDEO  
विराट कोहली ने खेला आखिरी वनडे! ईडन पार्क में बल्ला उठाकर जताया आभार; VIDEO  
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget