एक्सप्लोरर

Dhanishtha Nakshatra: धनिष्ठा नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोग होते हैं भाग्यशाली, कम समय में कर लेते हैं खूब तरक्की

Characteristics Of Dhanishtha Nakshatra: धनिष्ठा नक्षत्र में पैदा हुए लोग बहुत सामाजिक होते हैं. इन्हें लोगों के बीच में रहना पसंद होता है. इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोग काफी संपन्न होते हैं.

Dhanishtha Nakshtra Effects: ज्योतिष शास्त्र में सभी ग्रह-नक्षत्रों का खास स्थान होता है. सभी 27 नक्षत्रों में से धनिष्ठा नक्षत्र 23वें स्थान पर आता है. इसे संपत्ति और अधिकार से जुड़ा माना जाता है. यह नक्षत्र बहुत भाग्यशाली माना जाता है. इस नक्षत्र के देवता वसु और स्वामी ग्रह मंगल है. यह नक्षत्र चार तारों से मिलकर बना है. इसकी आकृति मंडल, मुरज या मृदंग की तरह है. 

धनिष्ठा नक्षत्र के पहले दो चरण से उत्पन्न जातक की जन्म राशि मकर जबकि अंतिम दो चरण में जन्मे लोगों की राशि कुंभ होती है. इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोगों पर शनि और मंगल का विशेष प्रभाव पड़ता है. यह नक्षत्र धन और वैभव को दर्शाता है. इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोग काफी संपन्न होते हैं. 

धनिष्ठा नक्षत्र में जन्मे लोगों का स्वभाव

धनिष्ठा नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोग भाग्यशाली होने के साथ- साथ बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं. यह लोग अपना शौक पूरा करने के लिए लगातार प्रयत्न करते रहते हैं. इस नक्षत्र में पैदा हुए लोग अपनी दोस्ती के लिए जाने जाते हैं. इन लोगों का व्यवहार काफी मिलनसार होता है. इस नक्षत्र में जन्मे लोग बहुत बुद्धिमान होते हैं. यह लोग बेहद कुशल, बहादुर और स्वभाव से परोपकारी होते हैं. यह लोग बातचीत करने में बहुत कुशल होते हैं. 

वाद-विवाद से रहते हैं दूर

धनिष्ठा नक्षत्र में पैदा हुए लोग कभी भी दूसरों को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं. यह लोग खुद को हर वाद-विवाद से दूर रखते हैं. इन लोगों में धैर्य कूट-कूट कर भरा होता है. ये लोग बहुत दृढ़ निश्चयी होते हैं और जो ठान लें उसे पूरा करके ही दम लेते हैं. धन के मामले में यह लोग फिजूलखर्ची भी करते हैं. इस नक्षत्र में पैदा हुए लोग एक- दूसरों की मदद करने में हमेशा आगे रहते हैं.

जल्दी आता है गुस्सा 

धनिष्ठा नक्षत्र में पुरुषों को बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता है. इन लोगों को थोड़ा शांत होने की जरूरत है. इनका गुस्सा कई बार इन पर नकारात्मक प्रभाव डालता है. अपने रिश्तेदारों और करीबियों के प्रति कई बार इन लोगों में ईर्ष्या की भावना भी आ जाती है. इन लोगों को पैतृक संपत्ति का भी लाभ मिलता है. वहीं इस नक्षत्र में जन्मी महिलाएं एक बेहतर गृहिणी साबित होतीं हैं. यह लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति भी थोड़े लापरवाह होते हैं.

ये भी पढ़ें

घर के मंदिर से जुड़ी ये गलतियां आपको बना सकती हैं कंगाल, नहीं मिलता पूजा का फल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 6 August 2026: श्रावण अष्टमी पर बन रहा दुर्लभ योग, वृषभ और तुला राशि वालों की बढ़ेगी आमदनी, जानें मेष से मीन तक का राशिफल
Rashifal 6 August 2026: श्रावण अष्टमी पर बन रहा दुर्लभ योग, वृषभ और तुला राशि वालों की बढ़ेगी आमदनी, जानें मेष से मीन तक का राशिफल
Tarot Card Rashifal 6 August 2026: वृषभ की खुलेगी पैतृक संपत्ति से किस्मत, सिंह और कुंभ के बढ़ेगा दफ्तर में कद; पढ़ें, टैरो राशिफल
Tarot Card Rashifal 6 August 2026: वृषभ की खुलेगी पैतृक संपत्ति से किस्मत, सिंह और कुंभ के बढ़ेगा दफ्तर में कद; पढ़ें, टैरो राशिफल
अटका पैसा लौटेगा और बढ़ेगा बैंक बैलेंस! पुष्य नक्षत्र में गुरु की एंट्री से चांदी सा चमकेगा भाग्य!
Guru Pushya Gochar: बैंकिंग से लेकर IT तक, इन 5 सेक्टरों में दिख सकती है बड़ी हलचल!
Kanwar Yatra 2026: क्या कांवड़ के बाद तुरंत सामान्य जीवन जी सकते हैं?
क्या कांवड़ के बाद तुरंत सामान्य जीवन जी सकते हैं?

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर राग, आर्टिकल 370 पर गिड़गिड़ाए शहबाज
पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर राग, आर्टिकल 370 पर गिड़गिड़ाए शहबाज
Embed widget