एक्सप्लोरर

December Love Rashifal 2023: दिसंबर में इन राशियों की जीवन में आएगी बहार, साल के अंतिम महीने में मिलेगा प्यार

December Love Rashifal 2023: दिसंबर में कई ग्रह अपनी राशि बदलेंगे जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा. प्रेम जीवन लिहाज से यह महीना कुछ राशियों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है.

Masik Love Rashifal 2023: ग्रह-नक्षत्रों के दृष्टिकोण से दिसंबर का महीना बहुत खास रहने वाला है. इस महीने कई ग्रह अपनी राशि बदलने वाले हैं. ऐसे में साल के अंतिम महीने में कई राशि के लोगों को अपना सच्चा प्यार मिलने की संभावना है. प्रेम और रिश्तों के लिहाज से दिसंबर का महीना कई राशियों के लिए लकी रहने वाला है. इस महीने कई जातकों के जीवन में प्रेम का आगमन होगा. इस महीने के मासिक प्रेम राशिफल (Masik Love Rashifal December 2023) से जानते हैं उन राशियों के बारे में जिन्हें इस महीने प्यार मिलेगा.

मेष राशि (Aries)

प्रेम संबंधों के लिहाज से दिसंबर का महीना मेष राशि के जातकों के लिए शानदार साबित होगा. आप अपने साथी के साथ अच्छे रिश्ता बनाए रखने में सफल होंगे. यह महीना आपके लिए प्यार के मामले में उत्साह से भरा रहेगा. साथी के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे. इस महीने शुक्र आपके सातवें भाव में मौजूद रहेंगे. यह महीना उन जातकों के लिए बहुत अच्छा रहेगा जो शादी के बंधन में बंधना चाहते हैं.

मिथुन राशि (Gemini) 

दिसंबर में मिथुन राशि के जातकों को प्रेम संबंधों में अच्छे नतीजे मिलेंगे. आपके लिए शुभ ग्रह बृहस्पति दसवें भाव में मौजूद हैं. इसका आपके प्रेम संबंधों में अनुकूल प्रभाव देखने को मिलेगा. इस राशि के जो जातक सिंगल हैं उनके जीवन में इस माह प्यार का आगमन हो सकता है. आपको अपने रिश्तों में पूरी संतुष्टि मिलेगी. जो लोग शादी करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें इस माह सफलता मिल सकती है. प्रेम संबंध में परिपक्वता बढ़ेगी.

सिंह राशि (Leo)

प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिहाज से देखें यह महीना सिंह राशि वालों के लिए शुभ है. जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उन्हें सफलता मिलने की संभावना अधिक है क्योंकि विवाह के योग बन रहे हैं. शुक्र देव की अनुकूल स्थिति का भी आपको लाभ मिलेगा. जो लोग एकतरफा प्रेम में हैं वो लोग इस माह साथी से अपने प्रेम का इज़हार कर सकते हैं. इस बात की प्रबल संभावना है कि आपको सकारात्मक प्रतिक्रिया मिले. जो जातक शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, उन्हें शुभ फलों की प्राप्ति होगी.

तुला राशि (Libra)

दिसंबर प्रेम राशिफल 2023 के अनुसार, इस राशि के तहत जन्मे लोगों को अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी. प्रेम का ग्रह शुक्र शुभ स्थिति में विराजमान है, जिसके चलते आपको रिश्ते में खुशियां ही खुशियां नजर आएगी. जिन जातकों का विवाह हो चुका है उनका जीवन खुशहाल रहेगा. साथी के साथ चल रही आपसी तालमेल की कमी भी दूर होने की संभावना है. इस महीने आप प्रेम संबंधों में मधुरता बनाए रखने में सफल रहेंगे.

धनु राशि (Sagittarius)

इन राशि के जातकों को दिसंबर में प्रेम और वैवाहिक जीवन में बेहतर परिणामों की प्राप्ति हो सकती है. इस महीने गुरु ग्रह की दृष्टि ग्यारहवें भाव पर पड़ रही होगी और इस वजह से आपका प्रेम जीवन खुशियों से भरा रहेगा. इस महीने आपके जीवन में प्यार आएगा. प्रेम जीवन के लिए दिसंबर आपके लिए फलदायी साबित होगा. अगर आप किसी को पसंद करते हैं यह रिश्ता विवाह में बदल सकता है. शादी के बंधन में बंधने के लिए यह महीना आपके लिए शुभ है.

ये भी पढ़ें

मार्गशीर्ष माह की पहली एकादशी इस दिन, उत्पन्ना एकादशी के दिन जरूर करें ये काम

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kumbh Weekly Rashifal 10-16 August 2026: कुंभ राशि वाले रहें सावधान, जल्दबाजी में फैसला पड़ेगा भारी
कुंभ राशि वाले रहें सावधान, जल्दबाजी में फैसला पड़ेगा भारी
Tarot Card Rashifal: टैरो राशिफल 10 अगस्त 2026 वृषभ, धनु और मकर राशि वालों को मिलेगा बंपर धन, वहीं कर्क वाले भूलकर भी न करें ये गलती!
टैरो राशिफल 10 अगस्त 2026 वृषभ, धनु और मकर राशि वालों को मिलेगा बंपर धन, वहीं कर्क वाले भूलकर भी न करें ये गलती!
15 अगस्त से बदल जाएगी भारत की कुंडली, अगले 55 दिन मोदी सरकार के लिए क्यों होंगे अहम?
12 साल बाद उच्च के गुरु, फिर भी सरकार के लिए भारी रहेंगे 55 दिन...क्या कहती है भारत की कुंडली?
Sawan Second Somwar 2026: 10 अगस्त को शिव मंदिर जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, पूजा की 7 छोटी गलतियां जो अनजाने में लगभग हर भक्त करता है
Sawan Somwar 2026: 10 अगस्त को शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget