एक्सप्लोरर

Cancer Weekly Horoscope (2 To 8 Feb 2025): कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल, उतार-चढ़ाव वाला रहेगा वीक

Cancer Weekly Horoscope 2 To 8 Feb 2025: फरवरी का पहला सप्ताह कर्क राशि के लिए कैसा रहेगा. ज्योतिष (Best Astrologer) से जाने कर्क राशि के लिए साप्ताहिक राशिफल में क्या खास है (Kark Saptahik Rashifal).

Cancer Weekly Horoscope  2 To 8 February 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर यह नया सप्ताह यानी 2 से 8 फरवरी 2025 तक का समय कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है. साप्ताहिक राशिफल में जानेंगे कर्क राशि वालों के लिए आने वाले 7 दिन कैसे रहेंगे.

बात करें कर्क (Kark Rashi) की तो, यह राशिचक्र की चौथी राशि है, जिसके स्वामी चंद्रमा हैं. ज्योतिष के अनुसार 2-8 फरवरी 2025 तक का समय कर्क राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा. जानते हैं कर्क राशि वालों का साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal).

कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल (Kark Saptahik Rashifal 2025)

  • सप्ताह का शुरुआत मिलाजुला रहने वाला है. आपको सुख-दुख दोनों समान रूप से मिलेंगे.आपके जीवन की गाड़ी कभी तेजी से चलती हुई नजर आएगी तो कभी उसमें अनचाहा ब्रेक लग जाएगा. रिश्तेदारों से मनचाहा सहयोग न मिल पाने और खराब सेहत आपकी चिंता का कारण बनेगी. पेट संबंधी दिक्कतें होने की आशंका है. ऐसे में अपनी दिनचर्या एवं खानपान सही रखें.
  • बिजनेस (Business) की दृष्टि से समय आपके लिए उत्तम रहने वाला है. स्वरोजगार करने वालों को विशेष लाभ की प्राप्ति संभव है. बिजनेस से जुड़ी की गई यात्रा से मनचाहा लाभ प्राप्त होगा. यदि आप लंबे समय से अपने बिजनेस में वृद्धि की प्लानिंग बना रहे हैं तो आपको उस दिशा में विशेष सफलता मिल सकती है. सप्ताह के मध्य में करियर या बिजनेस में किसी बड़े फैसले को लेते समय जल्दबाजी न करें. आपको अपने सीनियर और शुभचिंतकों से सलाह लेकर कार्य विशेष को करना उचित रहेगा.
  • नौकरी पेशा वालों को सीनियर से तालमेल बनाकर चलना उचित रहेगा. निजी जीवन में भी स्वजनों के साथ बात-व्यवहार सही रखने पर ही भलाई रहेगी. प्रेम-प्रसंग में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं और प्रेमी के भावनाओं की कद्र करें. स्वयं के साथ मां की सेहत आपकी चिंता का विषय बन सकती है.

ये भी पढ़ें: Cancer Monthly Horoscope February 2025: कर्क राशि फरवरी मासिक राशिफल 2025,पीठ पीछे चुगली करने वालों से दूरी बनाएं
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Rashifal: टैरो राशिफल 11 अगस्त 2026 कन्या, तुला और मीन राशि वालों पर बरसेगा पैसा, वहीं कर्क वाले फिजूलखर्ची से रहें सतर्क!
टैरो राशिफल 11 अगस्त 2026 कन्या, तुला और मीन राशि वालों पर बरसेगा पैसा, वहीं कर्क वाले फिजूलखर्ची से रहें सतर्क!
12 अगस्त की रात सूर्य ग्रहण और अमावस्या का दुर्लभ संयोग, भारत में दिखेगा नहीं फिर भी इन 4 राशियों को क्यों रहना होगा सावधान?
12 अगस्त की रात सूर्य ग्रहण, अमावस्या बढ़ाएगी असर! इन 4 राशियों की नौकरी, पैसा और रिश्ते पर संकट
रांची में बवाल, सड़कों पर लाठियां...क्या पहले ही भारत की कुंडली ने लिख दी थी 10 अगस्त की पूरी पटकथा?
रांची में जो हुआ, उसकी आशंका पहले बता दी थी! भारत की कुंडली के ये संकेत हुए सच
सावन सोमवार और कमजोर चंद्रमा का रहस्य: जानें महादेव के मस्तक पर विराजे 'सोम' का ज्योतिषीय कनेक्शन
Sawan Somwar 2026: क्या आपकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर है? जानें महादेव और 'सोम' का गहरा ज्योतिषीय कनेक्शन

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget