एक्सप्लोरर

Hindu Calendar 2021: भादो का महीना समाप्त, 21 सितंबर से आश्विन मास शुरू, जानें हिंदू कैलेंडर के सातवें महीने के व्रत और पर्व

Hindu calendar 2021: 21 सितंबर 2021 से पंचांग के अनुसार आश्विन मास (Ashwin Month) का आरंभ हो रहा है. भाद्रपद यानि भादो मास के बाद आश्विन मास आरंभ होता है. 

Calendar September 2021, Calendar October 2021:  पंचांग के अनुसार 21 सितंबर 2021 को आश्विन मास की प्रतिपदा तिथि है. इस तिथि से ही आश्विन मास आरंभ हो रहा है. बीते 20 सितंबर को भाद्रपद मास का पूर्णिमा की तिथि पर समापन हो गया है. 

हिंदू कैलेंडर के अनुसार भाद्रपद मास के बाद आश्विन मास आरंभ होता है. आश्विन मास को हिंदू कैलेंडर का सातवां महीना माना गया है. आश्विन मास को धार्मिक दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है. पंचांग के अनुसार आश्विन मास का समापन 20 अक्टूबर 2021 को होगा. इस माह में कौन-कौन से व्रत और पर्व हैं आइए जानते हैं-

पितृ पक्ष (Pitru Paksha)- मान्यता के अनुसार भाद्रपद मास की पूर्णिमा से ही पितृ पक्ष का आरंभ माना जाता है. लेकिन इसकी विधिवत शुरूआत आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से मानी जाती है. 21 सितंबर 2021, मंगलवार को आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है, इस दिन चंद्रमा का गोचर मीन राशि में है.

संकष्टी चतुर्थी (Sankashti Chaturthi)- पंचांग के अनुसार 24 सितंबर 2021 को चतुर्थी की तिथि है. इस दिन को संकष्टी चतुर्थी भी कहा जाता है. इस दिन भगवान गणेश जी की विशेष पूजा की जाती है. 

इंदिरा एकादशी (Indira Ekadashi 2021)- 02 अक्टूबर 2021 को आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की पहली एकादशी है. इस एकादशी तिथि को इंदिरा एकादशी कहा जाता है. एकादशी का व्रत सभी व्रतों में विशेष माना गया है. एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु की विशेष आराधना और उपासना की जाती है. एकादशी व्रत का पारण द्वादशी की तिथि को किया जाता है.

सोम प्रदोष व्रत (Som Pradosh Vrat)- शिव भक्तों को प्रदोष व्रत का इंतजार रहता है. आश्विन मास में प्रदोष व्रत 04 अक्टूबर 2021 को रखा जाएगा. इस दिन पंचांग के अनुसार आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी की तिथि है. इसी दिन प्रदोष व्रत है. इस बार त्रयोदशी की तिथि सोमवार को पड़ रही है, इसलिए इस बार सोम प्रदोष व्रत की स्थिति बन रही है. इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है.

मासिक शिवरात्रि (Masik Shivratri 2021)- 05 अक्टूबर 2021 को आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि है. इस दिन भगवान शिव के साथ माता पार्वती और संपूर्ण शिव परिवार की विशेष पूजा की जाती है. 

सर्वपितृ अमावस्या (Sarva Pitru Amavasya 2021)- अश्विन मास के कृष्ण पक्ष का आखिरी दिन धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है. इस दिन पितृ पक्ष का आखिरी दिन है. इसे सर्व पितृ अमावस्या भी कहा जाता है. पंचांग के अनुसासर 06 अक्टूबर 2021 अमावस्या की तिथि है. 

यह भी पढ़ें:
Lakshmi Pujan 2021: दिवाली पर कब है लक्ष्मी पूजन, जानें तिथि, डेट और पूजा का शुभ मुहूर्त

Mercury Transit 2021: 22 सितंबर को बुध का तुला राशि में गोचर, इन राशियों को जॉब और बिजनेस में हो सकता है नुकसान, जानें राशिफल

Shani Dev: शनि देव 22 दिन बाद होने वाले है 'वक्री' से 'मार्गी', इन राशियों की बढ़ सकती हैं परेशानियां

आर्थिक राशिफल 21 सितंबर 2021: वृष, मकर और धनु राशि वाले लेन-देन में बरतें सावधानी, 12 राशियों का जानें राशिफल

Pitru Paksha 2021: पितृ पक्ष में सुबह उठकर जरूर करें ये काम, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद, बाधा और परेशानियां भी होंगी कम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Rashifal 7 August 2026: टैरो राशिफल, सरकारी कागजातों में लापरवाही न बरतें धनु राशि के लोग, कर्क-वृश्चिक शत्रुओं से रहें सावधान!
Tarot Card Rashifal 7 August 2026: टैरो राशिफल, सरकारी कागजातों में लापरवाही न बरतें धनु राशि के लोग, कर्क-वृश्चिक शत्रुओं से रहें सावधान!
Aaj Ka Meen Rashifal 7 August 2026: अचानक धन लाभ और करियर में मिल सकती है बड़ी जीत
अचानक धन लाभ और करियर में मिल सकती है बड़ी जीत
Aaj Ka Kumbh Rashifal 7 August 2026: पैसों की एक गलती आज मुश्किलें बढ़ा सकती है
पैसों की एक गलती आज मुश्किलें बढ़ा सकती है
Aaj Ka Makar Rashifal 7 August 2026: प्रमोशन और बड़े क्लाइंट से बदल सकता है करियर
प्रमोशन और बड़े क्लाइंट से बदल सकता है करियर

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget