एक्सप्लोरर

Buddha purnima 2023: बुद्ध पूर्णिमा कब? जानें मुहूर्त, इसी दिन लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण

Buddha Purnima 2023: वैशाख माह की पूर्णिमा को बुद्धि पूर्णिमा भी कहा जाता है. इस दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगा रहा है. आइए जानते हैं वैशाख पूर्णिमा की डेट, मुहूर्त, चंद्र ग्रहण का समय

Vaishakh Purnima 2023: हिंदू धर्म में पूर्णिमा का दिन बहुत शुभ माना जाता है, क्योंकि इस तिथि पर धन, वैभव, सुख प्रदान करने वाली मां लक्ष्मी का अवतरण हुआ था. वैशाख पूर्णिमा पर भगवान बुद्ध का प्राकट्य होने से इस दिन बुद्ध पूर्णिमा (Budhha Purnima 2023) पर्व मनाया जाता है. पूर्णिमा तिथि मां लक्ष्मी, नारायण, और चंद्रदेव को समर्पित है. इस दिन चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से परिपूर्ण रहता है. इस दिन किया गया तीर्थ स्नान और दान कभी न खत्म होने वाला पुण्य देता है. धन लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए पूर्णिमा का दिन महत्वपूर्ण है.आइए जानते हैं वैशाख पूर्णिमा की डेट, मुहूर्त और महत्व.

वैशाख पूर्णिमा 2023 डेट (Vaishakh Purnima 2023 Date)

वैशाख पूर्णिमा 5 मई 2023, शुक्रवार को है. इस साल वैशाख पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण भी लग रहा है. इस दिन भगवान सत्यनारायण की कथा और भगवान गौतम बुद्ध की पूजा का विधान है. मान्यता है कि पूर्णिमा पवित्र नदी में स्नान करने से सात जन्मों के पाप धुल जाते है और व्यक्ति को अमृत की प्राप्ति होती है. इस दिन कूर्म जयंती भी मनाई जाती है.

वैशाख पूर्णिमा 2023 मुहूर्त (Vaishakh Purnima 2023 Muhurat)

पंचांग के अनुसार वैशाख पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 4 मई 2023 को 11 बजकर 44 मिनट से हो रही है. अगले दिन 5 मई 2023 को रात 11 बजकर 03 मिनट तक इसकी समाप्ति होगी.

  • स्नान मुहूर्त - सुबह 04.12 - सुबह 04.55
  • सत्यनारायण पूजा मुहूर्त - सुबह 07:18 - सुबह 08:58
  • चंद्रोदय को अर्घ्य देने का समय - शाम 06.45
  • लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त - 05 मई 2023, रात 11:56 - 06 मई 2023, प्रात: 12:39
  • कूर्म जयंती पूजा मुहूर्त - शाम 04.18 - शाम 06.59

बुद्ध पूर्णिमा पर साल का पहला चंद्र ग्रहण (Buddha Purnima Chandra grahan 2023)

चंद्र ग्रहण 5 मई को वैशाख पूर्णिमा (बुद्ध पूर्णिमा) तिथि पर रात 08 बजकर 45 मिनट पर लगेगा और देर रात 01.00 बजे ग्रहण समाप्त होगा. चंद्र ग्रहण का परमग्रास समय रात 10 बजकर 53 मिनट पर है. चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण से 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है लेकिन साल का पहला चंद्र ग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण होगा, इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा. पंचांग के अनुसार 130 साल के बाद ये दुर्लभ संयोग बना है. जब बुद्ध पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है.

  • उपच्छाया की अवधि - 04 घंटे 15 मिनट्स 34 सेकण्ड्स
  • उपच्छाया चन्द्र ग्रहण का परिमाण - 0.95

वैशाख पूर्णिमा महत्व (Vaishakh Purnima Signifiance)

वैशाख हिंदू पंचांग का दूसरा महीना होता है. वैशाख पूर्णिमा पर भगवान विष्णु के 9वें अवतार भगवान गौतम बुद्धि का जन्मदिवस मनाया जाता है, इसे बुद्धि पूर्णिमा और बुद्ध जयंती भी कहते हैं. मान्यता है कि इसी दिन बोधगया में बोधिवृक्ष के नीचे  गौतम बुद्ध को आत्मज्ञान प्राप्त हुआ था. भगवान बुद्ध को मानने वालों के लिए ये दिन त्योहार के समान होता है. वैशाख पूर्णिमा पर कूर्म जयंती भी मनाई जाएगी. पृथ्वी को बचाने के लिए भगवान विष्णु ने कूर्म अवतार लिया था.

Vat Savitri Vrat 2023: वट सावित्री व्रत इस दिन है, जानें वट सावित्री अमावस्या और पूर्णिमा व्रत की डेट, शुभ मुहूर्त

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EMI पर खरीदने जा रहे हैं महंगी चीज? शुक्र-शनि की स्थिति दे रही है बड़ी चेतावनी
EMI पर खरीदने जा रहे हैं महंगी चीज? शुक्र-शनि की स्थिति दे रही है बड़ी चेतावनी
Kal Ka Rashifal 21 August 2026: शुक्रवार को सर्वार्थ सिद्धि योग से 4 राशियों के व्यापार में भारी उछाल, नौकरी में बड़े बदलाव के योग!
Kal Ka Rashifal 21 August 2026: शुक्रवार को सर्वार्थ सिद्धि योग से 4 राशियों के व्यापार में भारी उछाल, नौकरी में बड़े बदलाव के योग!
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Meen Rashifal 20 August 2026: 9वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मीन राशि वालों को मिलेंगे बड़े बिजनेस ऑर्डर, मदद करने से चमकेगा भाग्य
Meen Rashifal 20 August 2026: 9वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मीन राशि वालों को मिलेंगे बड़े बिजनेस ऑर्डर, मदद करने से चमकेगा भाग्य

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget