एक्सप्लोरर

Basant Panchami 2024: आज बसंत पंचमी पर घर लाएं इनमें से कोई भी एक चीज, चमक जाएगी फूटी किस्मत

Basant Panchami Upay 2024: आज बसंत पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है. इस दिन मां सरस्‍वती की पूजा की जाती है. आज के दिन घर में कुछ खास चीजें लाने से मां सरस्वती की कृपा प्राप्त होती है.

Basant Panchami: 14 फरवरी यानी आज बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जा रहा है. यह त्योहार पूरे उत्तर भारत में  बहुत धूमधाम से मनाया जाता है. इस दिन खेतों में सरसों के खेत लहलहा उठते हैं और गेहूं की बालियां ख‍िलने लगती हैं. इस दिन से ही मौसम सुहाना होने लगता है. इस दिन मां सरस्वती की आराधनी की जाती है. माना जाता है कि बसंत पंचमी के दिन ही विद्या की देवी मां सरस्‍वती का जन्‍म हुआ था. इस दिन घर में कुछ खास चीजों का लाना बहुत अच्छा माना जाता है. जानते हैं इसके बारे में.  

बसंत पंचमी के दिन घर लाएं ये चीजें

    • बसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती की पूजा-अर्चना करने का विधान है. मां सरस्वती को पीला रंग बेहद प्रिय है. इसलिए इस दिन पीले रंग की फूल माला खरीद कर लाएं और मां सरस्वती को अर्पित करें. आज के दिन पीले फूल के तोरण खरीदें और उसे घर के मुख्य द्वार पर लगा दें. इससे घर के सदस्यों पर मां सरस्वती और लक्ष्मी दोनों की कृपा बनी रहती है.

  • बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती का कोई चित्र, मूर्ति या प्रतिमा लाना चाहिए और उसे बच्चों के कमरे में लगाना चाहिए. इससे बच्चों का मन पढ़ाई में लगता है. उनमें एकाग्रता बढ़ती है. मां सरस्वती की कृपा से उनकी बुद्धि तेज होती है और वो पढ़ाई-लिखाई में अच्छा प्रदर्शन करते हैं.
  • बसंत पंचमी के दिन घर में मोरपंखी का पौधा भी लाना बहुत शुभ माना जाता है. इस पौधे को हमेशा जोड़े में लगाना चाहिए. घर की पूर्व दिशा में इसे लगाने से बहुत लाभ मिलता है. मोरपंखी के पौधे को आप ड्राइंग रूम या घर के मुख्य द्वार भी लगा सकते हैं. इस पौधे को विद्या का पौधा भी कहा जाता है. इसे लगाने से घर के बच्चों पर माता सरस्वती की कृपा बनी रहती है. 
  • इस दिन प्रेम और काम के देवता कामदेव की भी पूजा की जाती है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन कामदेव और रति स्वर्ग से पृथ्वी पर आते हैं. इसलिए विवाह से जुड़ी खरीदारी के लिए ये दिन बहुत शुभ माना जाता है. बसंत पंचमी के दिन आप शादी का जोड़ा, गहने या अन्य सामान खरीद सकते हैं. माना जाता है कि इससे सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है. 
  • कला और संगीत से जुड़े लोगों के लिए इस दिन का खास महत्व होता है. अगर आप भी संगीत के शौकीन हैं तो बसंत पंचमी के दिन कोई छोटा सा वाद्य यंत्र खरीद कर अपने घर लाएं. आज के दिन एक छोटी सी बांसुरी खरीद कर भी आप मां सरस्वती को प्रसन्न कर सकते हैं. संगीत के क्षेत्र में किस्मत आजमाने के लिए या दिन बहुत शुभ माना जाता है.
  • अगर आप नया घर या वाहन खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए भी बसंत पंचमी का दिन बहुत शुभ माना जाता है. बसंत पंचमी के दिन घर में नई चीजें लाने से घर में बरकत आती है और घर के सदस्य खूब तरक्की करते हैं. आज के दिन मां सरस्वती की कृपा से सोई किस्मत जाग जाती है.

ये भी पढ़ें

डर और चिंता दूर भगाती हैं ये बातें, जीवन में आगे बढ़ने के लिए बेहद जरूरी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Love Rashifal 5 August 2026: कुंभ राशि: दिल की बात से बढ़ेगा प्यार, मिटेंगी दूरियां
कुंभ राशि: दिल की बात से बढ़ेगा प्यार, मिटेंगी दूरियां
Tarot Rashifal 5 August 2026: वृषभ को फिजूलखर्ची और मकर राशि वालों को वाहन चलाते समय सतर्क रहने की सख्त हिदायत; पढ़ें टैरो कार्ड्स
टैरो राशिफल 5 अगस्त 2026, सावधान! अगले 7 दिन इन 4 राशियों पर भारी; संपत्ति सौदों और बड़े निवेश में एक गलती पड़ सकती है महंगी!
714 करोड़ का ‘उम्र बढ़ाने वाला’ पेंटहाउस! क्या वास्तु शास्त्र में भी छिपा है लंबी आयु का रहस्य?
714 करोड़ का ‘उम्र बढ़ाने वाला’ पेंटहाउस! क्या वास्तु शास्त्र में भी छिपा है लंबी आयु का रहस्य?
Kal Ka Rashifal 5 August 2026: कल बुधवार को शूल योग का महासंयोग, मेष और तुला राशि वालों को मिलेगा रुका हुआ पैसा!
Kal Ka Rashifal 5 August 2026: कल बुधवार को शूल योग का महासंयोग, मेष और तुला राशि वालों को मिलेगा रुका हुआ पैसा!

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget