एक्सप्लोरर

Paan Remedies: किस्मत के ताले खोल सकते हैं पान के पत्ते, कष्ट होते हैं कम, कार्य में आ रही रुकावट भी होती है दूर

Betel Leaves Remedies: पान के पत्ते से जुड़े कुछ उपाय भी बेहद चमत्कारी होते हैं. ये उपाय करके आप सुख, समृद्धि और शांति की प्राप्ति कर सकते हैं. जानते हैं पान के पत्तों से जुड़े इन उपायों के बारे में.

Paan Ke Upay: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का विशेष महत्व है. देवी देवताओं के प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उन्हें कई तरह की चीजें अर्पित की जाती है. इन्हीं चीजों में पान का पत्ता भी शामिल है. वैसे तो हमारे देश में खुशी भरे माहौल के साथ ही सामान्य दिनों में भी पान खाने की परंपरा है. लेकिन धार्मिक दृष्टि से भी पान का पत्ता बेहद पवित्र होता है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अनीष व्यास ने बताया कि देवताओं ने समुद्र मंथन के समय पान के पत्ते का प्रयोग कर भगवान विष्णु की आराधना की थी. तब से ही पूजा में पान के पत्ते का इस्तेमाल किया जाता है. 

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य में पान का बहुत अधिक महत्व है. लगभग सभी पूजा-अनुष्ठान में पान के पत्ते का उपयोग किया जाता है. संस्कृत में पान के पत्ते को तांबूल कहा जाता है,शास्त्रों में इसे बहुत शुभ और मंगलकारी माना गया है. ज्योतिष एवं धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पान के पत्ते से जुड़े कुछ उपाय हैं जिनको अपनाकर आप अपने जीवन की समस्याओं को दूर कर सकते हैं.

कार्यों में आ रही रुकावट दूर करने के लिए 


ज्योतिषाचार्य ने बताया कि यदि आप बहुत दिनों से किसी कार्य को करने का प्रयास कर रहे हैं या आपको अपने जॉब में सफलता प्राप्त नहीं हो रही है तो घर से बाहर जाते समय जेब में पान का पत्ता रखकर जाएं. आप चाहें तो अपने पर्स में भी पान का पत्ता रखकर जा सकते हैं. मान्यता है कि ऐसा करने से आपके सभी कार्य बिना किसी विघ्न के पूरे होंगे.

कष्टों को दूर करे


ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान जी को लगा हुआ पान अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है. इसके लिए सूर्योदय से पहले उठकर स्नानादि से निवृत होकर हनुमान मंदिर में पान हनुमान जी के चरणों में अर्पित करना चाहिए. ऐसा करने से बजरंगबली उस व्यक्ति के सारे कष्ट हर लेते हैं.

रोग मुक्ति दिलाए


ज्योतिषाचार्य ने बताया कि पान के पत्ते में देवी-देवताओं का वास माना जाता है. मंगलवार और शनिवार के दिन 11 पान के पत्ते लेकर उन पर लाल चन्दन से राम नाम लिखें और पीले या लाल धागे से उनकी एक माला बनाकर हनुमानजी के गले में धारण करवा दें एवं रोग मुक्ति की प्रार्थना करें.

व्यवसाय में बरकत 


ज्योतिषाचार्य ने बताया कि काफी प्रयास करने के बाद यदि आपका व्यवसाय नहीं चल रहा है तो शनिवार के दिन 5 पान के साबुत पत्ते लेकर एक ही धागे में बांध दें. इस धागे को अपनी दुकान में पूर्व दिशा में बांध दें. हर शनिवार को यह पत्ते और धागा बदल दें. पुराने पत्तों को जल में प्रवाहित कर दें. ऐसा करने से आपके व्यवसाय में आ रही बाधा दूर होती हैं.

मधुर दांपत्य के लिए


ज्योतिषाचार्य ने बताया कि यदि आपके दांपत्य जीवन में तनाव रहता है तो शुक्रवार के दिन पान के एक पत्ते में 7 गुलाब की ताज़ा पंखुड़ियां रखें और इसे माता लक्ष्मी के मंदिर में अर्पित करें. यदि आप मंदिर नहीं जा सकती हैं तो घर में ही लक्ष्मी जी की तस्वीर के पास इसे रखें. लेकिन ध्यान रहे इस पर किसी बाहरी व्यक्ति की नजर न पड़े. यह उपाय कम से कम 4 शुक्रवार तक आजमाएं,धीरे-धीरे पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ जाएगा.

नकारात्मक ऊर्जा दूर करता है


ज्योतिषाचार्य ने बताया कि घर में वास्तुदोष होने के कारण घर की सुख-शांति भंग होती है,कलह का माहौल रहता है. दुकान या प्रतिष्ठान में वास्तुदोष होने से हमेशा घाटा होता रहता है. घर या प्रतिष्ठान में वास्तुदोष व नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए पान के पत्ते से हल्दी मिश्रित जल का छिड़काव करें. ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर तो दूर होगी और धन लाभ भी होगा.


ये भी पढ़ें

धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त क्या है? जानें इस दिन कितनी झाड़ू खरीदनी चाहिए

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 21 अक्टूबर 2026: वृषभ को मनचाहा प्रमोशन व ट्रांसफर, कन्या को इंटरव्यू में सफलता; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 21 अक्टूबर 2026: वृषभ को मनचाहा प्रमोशन व ट्रांसफर, कन्या को इंटरव्यू में सफलता; जानें 12 राशियों का भाग्य
Papankusha Ekadashi 2026: पापांकुशा एकादशी पर भद्रा का साया, क्या भगवान विष्णु की पूजा पर भी पड़ेगा असर?
Papankusha Ekadashi 2026: भद्रा में कर सकते हैं विष्णु पूजा? जानें व्रत के नियम
Kal Ka Rashifal 21 October 2026: बुधवार को बुधादित्य व गण्ड योग से मकर का होगा बिजनेस विस्तार और मिथुन का बढ़ेगा मान-सम्मान!
Kal Ka Rashifal 21 October 2026: बुधवार को बुधादित्य व गण्ड योग से मकर का होगा बिजनेस विस्तार और मिथुन का बढ़ेगा मान-सम्मान!
दशहरे पर 2 योगों का संयोग, शुभ काम करने से पहले जानें कौन-सा नियम मानें
Dussehra 2026: दशहरे पर रवि और विडाल योग साथ, शुभ काम के लिए कौन-सा समय सही?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget