एक्सप्लोरर

मंगल-केतु का कुंजकेतु योग फिर साबित हुआ घातक! जयपुर के ज्योतिषी की भविष्यवाणी ने चौंकाया

5 जून को ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास ने कुंजकेतु योग के चलते अग्निकांड, वायुयान हादसे और प्राकृतिक आपदा की भविष्यवाणी की थी. अब ये एक-एक कर सच साबित हो रही हैं, जानें क्या सावधानियां जरूरी हैं.

5 जून को प्रसिद्ध ज्योतिषी डॉ. अनीष व्यास ने मंगल-केतु के ‘कुंजकेतु योग’ को लेकर चेताया था कि 28 जुलाई तक देश-दुनिया को अग्निकांड, वायुयान हादसे, प्राकृतिक आपदा और जनहानि से सावधान रहना होगा. अब उनकी यह भविष्यवाणी एक-एक कर सच साबित हो रही है, लंदन में विमान क्रैश, तेलंगाना फैक्ट्री ब्लास्ट, हिमाचल-गुजरात में बाढ़, और अहमदाबाद की विमान दुर्घटना जैसी घटनाएं इसका उदाहरण हैं.

1- लंदन विमान हादसा: टेकऑफ के सेकंड भर बाद जलकर खाक हुआ प्लेन

  • स्थान: साउथेंड एयरपोर्ट, लंदन
  • समय: रविवार, शाम 4 बजे (स्थानीय समय)
  • स्थिति: टेकऑफ के कुछ सेकंड बाद ही छोटा विमान क्रैश हुआ और आग का गोला बन गया
  • परिणाम: हवाई अड्डा बंद, सभी उड़ानें रद्द, सोशल मीडिया पर आग-धुएं के वायरल वीडियो

2- तेलंगाना फैक्ट्री धमाका: 34 लोगों की मौतें

  • स्थान: संगारेड्डी, तेलंगाना
  • फैक्ट्री: दवा निर्माण इकाई
  • मृतक: 31 शव फैक्ट्री से, 3 अस्पताल में
  • घायल: 30 से अधिक

मानसून का प्रकोप: अहमदाबाद, कुल्लू, सूरत में बाढ़ और मौत

  • अहमदाबाद: 6 इंच बारिश, ड्रेनेज में युवक की मौत
  • सूरत: गीतानगर में 4 फीट पानी, गर्भवती महिला का रेस्क्यू
  • हिमाचल: 5 बादल फटने की घटनाएं, 2 मौतें, 2000 टूरिस्ट फंसे
  • राजस्थान: बांसवाड़ा में 8 इंच बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त

कुंजकेतु योग और वायुयान हादसे की भविष्यवाणी, क्या कहा था 5 जून को?
7 जून को मंगल सिंह राशि में प्रवेश करेगा जहाँ पहले से ही केतु स्थित हैं. मंगल अग्नि तत्व का ग्रह है और केतु छाया ग्रह. इनकी युति सिंह जैसे अग्नि राशि में कुंजकेतु योग बनाती है, जो वायुयान, आग, दुर्घटना, गैस रिसाव और जनहानि के लिए अत्यंत अशुभ है. इसकी भविष्यवाणी पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास ने की थी. 

क्यों सावधान रहें 28 जुलाई तक? क्या कहता है ज्योतिष

गोचर स्थिति (जुलाई 2025)

  • शनि- मीन राशि (वक्री)
  • राहु- कुंभ
  • केतु- सिंह
  • गुरु- मिथुन
  • मंगल- सिंह (केतु के साथ कुंजकेतु योग)

शास्त्रीय व्याख्या

  1. शनिवत राहु व कुंजवत केतु अर्थात राहु-शनि जैसे और केतु-मंगल जैसे फल देते हैं
  2. मेदिनी ज्योतिष के अनुसार कुंजकेतु योग वायु दुर्घटना, राजनीतिक अस्थिरता, जातीय विद्वेष और महामारी के लिए उत्तरदायी होता है

सावधानी ही बचाव: आम नागरिकों और यात्रियों के लिए सुझाव

  • हवाई यात्रा की योजना टालें, विशेषकर 28 जुलाई तक
  • अग्निशमन और सुरक्षा उपकरणों की जांच करें (उद्योग और कारखानों में)
  • पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा से बचें
  • धार्मिक स्थानों और भीड़-भाड़ में संयम बरतें
  • नियमित रूप से शिव पूजा, हनुमान चालीसा और मंगल-मूल मंत्रों का जप करें

मंगल-केतु की युति अभी भी सक्रिय है, अग्नि, यात्रा, और आपदा से बचाव ही उपाय है
डॉ. अनीष व्यास के अनुसार यह ग्रह स्थिति 28 जुलाई तक अत्यंत संवेदनशील है. इस दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही से जानमाल की हानि हो सकती है. उनका यह भी मानना है कि जिन्हें हवाई यात्रा करनी हो, वह अपनी कुंडली अवश्य जांचें और अग्निकांड-गैस रिसाव जैसी घटनाओं से पहले सावधानी रखें.

FAQ
Q1. कुंजकेतु योग क्या होता है?
यह मंगल और केतु की युति से बनने वाला योग है जो विशेष रूप से अग्निकांड, दुर्घटना, विस्फोट और आक्रामक घटनाओं को जन्म देता है.

Q2. ये घटनाएं कब तक हो सकती हैं?
7 जून से 28 जुलाई 2025 तक विशेष रूप से संवेदनशील समय है.

Q3. क्या सभी लोग इससे प्रभावित होंगे?
जिनकी कुंडली में मंगल, केतु या सिंह राशि संबंधित भावों में स्थित हों, उन्हें विशेष सावधानी रखनी चाहिए.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weekly Horoscope 11 to 18 October 2026: नवरात्रि में सूर्य बदलेगा राशि, किसके काम और रिश्तों पर असर?
नवरात्रि का सप्ताह आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा?
Kal Ka Rashifal: शुक्रवार ग्रहों की चाल आपकी राशि पर क्या असर डाल रही है? पढ़ें 9 अक्टूबर 'कल का राशिफल'
Kal Ka Rashifal 9 October 2026: शुक्रवार को ब्रह्म योग से किन राशियों की खुलेगी किस्मत, वृषभ को पुराना मुनाफा और कर्क को मिलेगा अटका धन!
दशहरे पर शमी क्यों बन जाता है सोना? 14वीं सदी की वह अनोखी संधि, जिसने बिना तलवार चलाए रुकवा दिए थे युद्ध
दशहरे पर पेड़ की पत्ती कैसे बन गई 'सोना'? चाणक्य नीति और दक्कन की उस अनसुनी संधि की दास्तान
क्या नाम में डबल 'R' लाता है दुर्भाग्य? इरफान, नुसरत और किरण खेर के इस बड़े संयोग का सच
क्या नाम में डबल 'R' लाता है दुर्भाग्य? इरफान, नुसरत और किरण खेर के इस बड़े संयोग का सच

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नंदीग्राम में रिजल्ट से पहले ममता बनर्जी ने मान ली हार! कहा 'भविष्यवाणी सुनी है कि...'
नंदीग्राम में रिजल्ट से पहले ममता बनर्जी ने मान ली हार! कहा 'भविष्यवाणी सुनी है कि...'
प्रधानमंत्री का नाम लेकर बोले कन्हैया कुमार, 'आपने भगवान से लेकर इंसान…'
प्रधानमंत्री का नाम लेकर बोले कन्हैया कुमार, 'आपने भगवान से लेकर इंसान…'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?
भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
कुरआन की आयतें बड़े ही खूबसूरत अंदाज में लिखता है यह हिंदू शख्स, देखें वीडियो
कुरआन की आयतें बड़े ही खूबसूरत अंदाज में लिखता है यह हिंदू शख्स, देखें वीडियो
Embed widget