एक्सप्लोरर

Aaj ka Singh Rashifal 24 August 2025: सिंह राशि नौकरी में प्रमोशन योग और बिजनेस में नए कॉन्टैक्ट

Leo Horoscope Today, Singh Daily Rashifal 24 August 2025: सिंह राशिफल वालों के लिए रविवार का दिन विशेष होने जा रहा है, क्या इस दिन आपकी आपकी कोई खास इच्छा पूरी होने जा रही है. पढ़ें सिंह राशिफल.

Leo Horoscope Today 24 August 2025: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्म-चिंतन और आत्मसम्मान बढ़ाने वाला रहेगा. चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा और आप खुद में सकारात्मक परिवर्तन महसूस करेंगे. आज बिजनेस में किसी नए कार्य की शुरुआत करने से बचें, बल्कि पहले से चल रहे कार्यों में सुधार और गुणवत्ता पर ध्यान दें. शिव व सर्वार्थसिद्धि योग के प्रभाव से किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन आपको सही दिशा देगा और इससे भविष्य में आर्थिक लाभ भी बढ़ेगा. कार्यस्थल पर आपकी मुस्कान और मदद करने की आदत से सहकर्मी आपका सम्मान करेंगे.

हेल्थ:
आज सेहत के मामले में थोड़ी परेशानी रह सकती है. खासकर आंखों और पैरों में तकलीफ महसूस हो सकती है. दिनचर्या संतुलित रखें और ज्यादा देर तक स्क्रीन पर काम करने से बचें. हल्की एक्सरसाइज और पैरों की देखभाल से आराम मिलेगा.

फैमिली:
घर पर आपको जिम्मेदारी का निर्वहन करना होगा. परिवारजन आपकी ओर उम्मीद भरी नजरों से देखेंगे. घरेलू कार्यों में सहयोग करें और परिवारजनों के साथ सामंजस्य बनाए रखें. आपके व्यवहार से घर का वातावरण सुखद रहेगा.

बिजनेस:
व्यवसाय में आज का दिन स्थिरता का संदेश देता है. नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करने के बजाय पुराने कामों में बेहतर प्रदर्शन करें. अनुभवी लोगों की सलाह से विस्तार और मुनाफे की संभावनाएं प्रबल होंगी. कर्मचारी वर्ग के लिए दिन थोड़ा व्यस्त रहेगा, बातचीत और मेलजोल के लिए समय कम मिलेगा.

लव:
प्रेम जीवन में समय की कमी खल सकती है. प्रेम-प्रसंग में साथी से मुलाकात या समय बिताने का अवसर न मिलने से मन उदास हो सकता है. हालांकि, रिश्तों में दूरी केवल अस्थायी रहेगी.

स्टूडेंट्स:
पढ़ाई में नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. धैर्य और मेहनत से आप इन कठिनाइयों को पार कर लेंगे.

शुभ अंक: 9

शुभ रंग: पीला

FAQs

Q1: क्या आज सिंह राशि वालों के लिए नए रिश्ते बनाना सही रहेगा?
A1: नहीं, नए संपर्क से हानि हो सकती है, इसलिए सावधानी बरतें.

Q2: क्या नौकरीपेशा लोगों को आज कठिनाई होगी?
A2: हाँ, कार्यस्थल पर दबाव और दस्तावेजों की गड़बड़ी से परेशानी झेलनी पड़ सकती है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले जानकारियों संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 23 August 2026: रविवार को पवित्रा एकादशी और सर्वार्थ सिद्धि योग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, पदोन्नति व बंपर धन लाभ के योग!
Kal Ka Rashifal 23 August 2026: रविवार को पवित्रा एकादशी और सर्वार्थ सिद्धि योग से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, पदोन्नति व बंपर धन लाभ के योग!
Budh Gochar 2026: आज शाम 7:31 बजे बदलेगी बुध की चाल, 17 दिन न करें ये गलती
आज शाम 7:31 बजे बदलेगी बुध की चाल, 17 दिन न करें ये गलती
सूर्य का सिंह में महागोचर: अशुभ प्रभाव से बचने के लिए रोज करें ये 3 आसान काम, ज्योतिषाचार्य से जानें सही विधि
17 सितंबर तक सिंह राशि में रहेंगे सूर्य देव, जानें किन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान, पढ़ें मेष से मीन तक पूरा राशिफल
Aaj Ka Rashifal 22 August 2026: 2:50 बजे एक साथ बदलेगा नक्षत्र और चंद्र राशि, किस पर क्या असर?
22 अगस्त राशिफल: 2:50 बजे एक साथ बदलेगा नक्षत्र और चंद्र राशि, किस पर क्या असर?

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget