एक्सप्लोरर

Horoscope Today: कर्क वालों को मिलेगा सच्चा प्यार और धनु का बढ़ेगा खर्च, जानिए सभी राशियों का हाल

Horoscope Today: राशिफल का आकंलन ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से किया जाता है. सोमवार 08 अप्रैल 2024 का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन जानें आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal).

Horoscope Today: 08 अप्रैल 2024 को सोमवार का दिन रहेगा और चैत्र कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि रहेगी. इस दिन उत्तरभाद्रपदा और रेवती नक्षत्र रहेगा. आज सोमवार को इंद्र और वैधृति योग रहेगा. चंद्रमा का संचार मीन राशि पर रहेगा. सोमवार 08 अप्रैल को सुबह 07:49 से 09:22 तक राहुकाल रहेगा.

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति बता रही है कि, वृषभ राशि वालों की परेशानी कम होगी. कन्या राशि वाले वित्तीय लेन-देन में सावधानी रखें.  वहीं धनु राशि वालों के खर्च में बढ़ोतरी होगी आज सोमवार 08 अप्रैल का दिन (Rashifal) मेष से लेकर मीन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, आइये जानते हैं (Aaj Ka Rashifal,8 April 2024)-

मेष राशि (Aries): 
आज आपकी रचनात्मकता दोस्तों को आपकी ओर खींच सकती है. व्यापारियों के लिए हीरा, कोयला, चूना आदि क्षेत्र लाभ दे सकते हैं. आपका जीवन सहज और सामान्य रहे तो ही आपके लिए अच्छा है. अचानक आई जिम्मेदारी आपकी दिन की योजनाओं में रूकावट डाल सकती है. आज आपको लगेगा कि आप दूसरों के लिए ज्यादा और खुद के लिए कम कर पा रहे हैं.
 
वृषभ राशि (Taurus): 
आज किस्मत आपके साथ रहेगी और कारोबार में आ रही दिक्कतें समाप्त हो जायेंगी. घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा. आज आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपको बिजनेस में काफी फायदा करायेगा. आज आपकी क्रिएटिविटी से लोग प्रभावित होंगे. सुबह उठने के बाद सूर्य को प्रणाम करें, आपके परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा.
 
मिथुन राशि (Gemini): 
आज आप ख़ुद को बेहतर और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे. आपकी सफलता का मंत्र यह है कि उन लोगों की सलाह पर पैसे लगाएं, जो मौलिक सोच रखते हों और अनुभवी भी हों. घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की ज़रूरत है. आपकी लापरवाही महंगी साबित हो सकती है. साझीदारी के लिए अच्छे मौक़े हैं, लेकिन भली-भांति सोचकर ही क़दम बढ़ाएं.
 
कर्क राशि (Cancer): 
आज आपको अपना सच्चा प्यार मिलने की संभावना है. हालांकि इसके लिए आपको परिवार के किसी सदस्य की मदद लेनी पड़ सकती है. नौकरी पेशा लोगों के लिए कार्य क्षेत्र में बाहरी अवसर मिलने के योग हैं. आपकी शोहरत बढ़ेगी और आप लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करेंगे. पैसों को लेकर सावधानी रखें. आज चोट लगने की भी आशंका है.
 
सिंह राशि (Leo): 
आज आप अपनी मेहनत के जरिए परिवार की अपेक्षाओं पर खरे उतरने में कामयाब रहेंगे. बिजनेसमैन किसी नये काम की शुरुआत कर सकते हैं. किसी जरुरी काम में भी सफलता मिल सकती है. मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर है. मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर डालें, आपका दिन अच्छा बीतेगा.
 
कन्या राशि (Virgo):
आज आप खाली समय का आनंद ले सकेंगे. बोलते समय और वित्तीय लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की ज़रूरत है. मां की बीमारी परेशान कर सकती है. उनका ध्यान बीमारी से हटाकर किसी और चीज पर लगाने की कोशिश करें. दफ़्तर का माहौल आज आपके लिए काफ़ी मुश्किल हो सकता है. सुनी-सुनाई बातों पर आंखें मूंदकर यक़ीन न करें.
 
तुला राशि (Libra): 
आज आपको सभी कार्य में सफलता मिलेगी. यदि पैतृक संपत्ति से आपने कुछ आस लगा रखी है तो आज वह पूरी हो सकती है. कार्यक्षेत्र में सावधान रहना होगा, बिना सोचे समझे कोई वादा न करें. बुजुर्गों और उच्च पदाधिकारियों की कृपा दृष्टि रहने के कारण आप सभी प्रकार से तनाव मुक्त रहेंगे.
 
वृश्चिक राशि (Scorpio): 
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा. अगर जीवनसाथी से सलाह से काम करेंगे, तो फायदा मिलेगा. वित्तीय मामलों में समझदारी से काम लें. पैसों से जुड़े बड़े फैसले सोच समझकर लेना अच्छा रहेगा. ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ बहस हो सकती है. कहीं बाहर जाने से पहले माता-पिता के पैर छूकर जाएं, आपके काम में आ रही बाधाएं दूर होगी.
 
धनु राशि (Sagittarius):
आज आप अच्छा पैसा कमाएंगे, लेकिन ख़र्च में इज़ाफ़ा आपके लिए बचत को और ज़्यादा मुश्किल बना देगा. दोस्त और रिश्तेदार आपकी मदद करेंगे और आप उनके साथ काफ़ी ख़ुशी महसूस करेंगे. विवादित मुद्दों को उठाने से बचें, नए विचार फ़ायदेमंद साबित होंगे. नफ़रत की भावना महंगी पड़ सकती है.
 
मकर राशि (Capricorn): 
आज सफलता पाने के लिए कठोर परिश्रम और सचेत रहना होगा. नौकरी के लिए भी आपको संघर्ष करना पड़ सकता है. आकस्मिक धन खर्च होगा और किसी सहयोगी से वाद-विवाद और मनमुटाव हो सकता है. सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को अपने काम से पहचान मिलने के संकेत हैं.
 
कुम्भ राशि (Aquarius):
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा. सोचे हुए सभी काम पूरे हो जायेंगे. बिजनेस में पैसा लगाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. किसी कन्या को कपड़े दान करके उनका आशीर्वाद लें, आपको शुभ अवसर प्राप्त होंगे. सफलता प्राप्त करने के लिए व्यर्थ के झगड़ों से बचें और अपना सारा ध्यान अपने काम पर लगायें.
 
मीन राशि (Pisces):
क़ानूनी मामलों की वजह से तनाव होगा. आप उन योजनाओं में निवेश करने से पहले गंभीरता से विचार कर लें, जो आज आपके सामने आयी है. कुछ सहकर्मी कई अहम मुद्दों पर आपकी कार्यशैली से नाख़ुश होंगे, लेकिन यह वे आपको बताएंगे नहीं. आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे.

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 23 August 2026: रविवार को पवित्रा एकादशी और सर्वार्थ सिद्धि योग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, पदोन्नति व बंपर धन लाभ के योग!
Kal Ka Rashifal 23 August 2026: रविवार को पवित्रा एकादशी और सर्वार्थ सिद्धि योग से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, पदोन्नति व बंपर धन लाभ के योग!
Budh Gochar 2026: आज शाम 7:31 बजे बदलेगी बुध की चाल, 17 दिन न करें ये गलती
आज शाम 7:31 बजे बदलेगी बुध की चाल, 17 दिन न करें ये गलती
सूर्य का सिंह में महागोचर: अशुभ प्रभाव से बचने के लिए रोज करें ये 3 आसान काम, ज्योतिषाचार्य से जानें सही विधि
17 सितंबर तक सिंह राशि में रहेंगे सूर्य देव, जानें किन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान, पढ़ें मेष से मीन तक पूरा राशिफल
Aaj Ka Rashifal 22 August 2026: 2:50 बजे एक साथ बदलेगा नक्षत्र और चंद्र राशि, किस पर क्या असर?
22 अगस्त राशिफल: 2:50 बजे एक साथ बदलेगा नक्षत्र और चंद्र राशि, किस पर क्या असर?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget