एक्सप्लोरर

आज का राशिफल: कर्क राशि वालों को वापस मिलेगा दिया हुआ धन, जानें- अपना भाग्य

Aaj ke Rashifal: कन्या राशि वालों के लिए आज के दिन मन में भटकाव की स्थिति रहेगी. निर्णय लेने में दिक्कत का सामना हो सकता है. कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचना चाहिए. करियर में आपके द्वारा की गई मेहनत आपकी ख्याति में विस्तार करेगी.

मेष- आज के दिन एक बात को गांठ बांध लें, कि ऑफिस में अपने बॉस की हर बात को गंभीरता से लेकर उस पर अमल करना होगा क्योंकि बॉस इज ऑलवेज राइट. इसके अलावा ऑफिशियल पॉलिटिक्स से खुद को दूर रखना है. व्यापार करने वाले व्यापारियों को अपने बड़े क्लाइंटो को सिर माथे लेना होगा. जो लोग प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, उनको एड़ी चोटी का जोर लगाना होगा. स्वास्थ्य को लेकर स्थिति सामान्य रहेगी प्रतिरोधक क्षमता भरपूर है, यदि कहीं बाहर भोजन करने का विचार हो तो मित्रों या पारिवारिक के सदस्यों के साथ जा सकते हैं. विवाह योग्य कन्याओं के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं.

वृष- आज के दिन अनावश्यक खर्चें आपको परेशान कर सकते हैं. परचेसिंग करने का अगर प्लान है तो आज उसको टाल देना चाहिए. ईर्ष्या करने वालों से आज बचकर रहना होगा. ऑफिस के सिलसिले में अगर कहीं यात्रा करने की स्थिति बनती हैं, तो उसको लेकर परेशान होने की आवश्यकता नहीं है पूरे मनोभाव के साथ यात्रा करनी चाहिए. व्यापारी वर्ग विवाद करने से बचें, अन्यथा आपका फीडबैक ग्राहकों के सामने खराब पहुंच जाएगा. सिर के पीछे की तरफ दर्द हो सकता है या सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस से संबंधित कोई दिक्कत सामने आ सकती है, इसलिए नियमित रूप से योग करना चाहिए. बड़े भाई के साथ प्रेम पूर्ण संबंध आपके लिए लाभकारी रहेगा.

मिथुन- आज के दिन अपने नेटवर्क को बढ़ाते हुए अपने फोन के कांटेक्ट बुक को भी बढ़ाना होगा, यानी अपने मित्रों की संख्या बढ़नी होगी. जो भविष्य में आपको बहुत लाभ देगी. ऑफिस में अपनी कम्युनिकेशन स्किल का पूरा प्रयोग करना होगा.जो लोग लाइजनिंग से संबंधित काम करते हैं उनके लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है. स्वास्थ्य में अपने हृदय के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें डॉक्टर कि सलाह से नियमित रूप से कार्डियो एक्सरसाइज कर सकते हैं. माता के स्वास्थ्य को लेकर आज चिंता हो सकती है. परिवार में यदि कोई नाराज हैं तो उसकी शिकायतों को दूर करते हुए, उसको प्रसन्न करना आज की मुख्य जिम्मेदारी होगी.

कर्क- आज के दिन किसी को दिया हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है. आर्थिक स्थिति में पिछले कई दिनों से जो समस्याएं आ रही थी, उसमें कुछ राहत महसूस होगी. जो लोग मार्केटिंग व सेल से संबंधित काम करते हैं उनको आज बड़े क्लाइंट के साथ मीटिंग करने की स्थितियां बनेगी और इस मीटिंग से लाभ भी होगा. बिज़नेस पार्टनर कि किसी भी बात को बहुत तूल न दें, वरना बात बिगड़ सकती है. सेहत को लेकर अपने हाथों का ख्याल रखना है. हाथ में चोट-चपेट लगने की आशंका है. संतान को स्वास्थ्य संबंधित कोई परेशानी हो सकती है जिसके चलते आपको कुछ तनाव रहेगा.

सिंह- आज के दिन इगो क्लास से अपने को दूर रखना होगा. छोटी-छोटी बातों को लेकर अहम का टकराव बिल्कुल नहीं करना चाहिए. आर्थिक मामलों में दिन सामान्य है न तो बहुत फायदा होता दिखाई दे रहा है और न ही कोई बहुत बड़ा नुकसान. ऑफिस में समझदारी के साथ काम करना ही उत्तम रहेगा. व्यापारियों को सरकारी अधिकारियों से किसी भी प्रकार का विवाद नहीं करना चाहिए अन्यथा दंडात्मक कार्यवाही का सामना करना पड़ सकता है. प्रोफेशनल एजुकेशन लेने के लिए आज महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा सकता है. सेहत में आज खुद को रिफ्रेश रखें यही आपको स्वास्थ्य लाभ देगा. परिवार के साथ वक्त गुजारें.

कन्या- आज के दिन मन में भटकाव की स्थिति रहेगी, कोई भी निर्णय लेने में दिक्कत का सामना हो सकता है इसलिए आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचना चाहिए. करियर में आपके द्वारा की गई मेहनत आपकी ख्याति में विस्तार करेगी. व्यापार से संबंधित लोगों को ईमानदारी के साथ अपना व्यापार करना चाहिए. महिलाएं अपने जरूरतों के सामानों कि ख़रीददारी कर सकती है. स्वास्थ्य में हाथ एवं कान या अन्य दर्द की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. जॉयंट परिवार में रहने वाले लोगों को आपस में तालमेल बनाकर रहना चाहिए. जीवनसाथी को रोज़गार से संबंधित कुछ अवसर प्राप्त हो सकते हैं.

तुला- इस राशि वालों को आज के दिन ज्ञान के आस-पास रहना चाहिए गुरु का सम्मान करें उन्हें गिफ्ट लाकर दें. पढ़ाई के लिए यदि कोई किताबें खरीदना चाहते हैं तो उसके लिए भी दिन उपयुक्त है. करियर की बात करें तो आज शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है. व्यापारियों को आज का दिन नया स्टॉक रखना चाहिए इससे भविष्य में उनको लाभ होने की प्रबल संभावनाएं हैं. हेल्थ के मामले में आज के दिन उन लोगों को अधिक सचेत रहना होगा जिनकी गंभीर बिमारियों के चलते इलाज चल रहा है. छोटी सी लापरवाही आपको आपको मुश्किलों में डाल सकती है. जीवनसाथी से मतभेद होने की आशंका है.

वृश्चिक- आज के दिन आपको पहले किए हुए कामों का फल मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं. डेस्टिनी का पूरा सपोर्ट आपके साथ रहेगा. ऑफिस में काम को लेकर आपके परफारमेंस काफी अच्छी रहेंगे. कारोबार करने वालों को आस्तीन के सांपो से सजग रहना चाहिए. किसी पर अति भरोसा करना तनाव दे सकता है. यदि आंखों से संबंधित कोई दिक्कत आपको पिछले कई दिनों से महसूस हो रही है तो, डॉक्टर से चेकअप कराने के लिए आज का दिन शुभ है. घर में बड़े बुजुर्ग का सम्मान और उनकी सेवा करने का मौका बिल्कुल नहीं छोड़ना चाहिए, उनका आशीर्वाद आपके लिए उन्नति के द्वार खुलने वाला है.

धनु- आज के दिन ग्रहों की स्थिति आपको आराम करना चाहती है. जो लोग बिज़नेस करते हैं या वह पार्टनरशिप में है तो अपने पार्टनर के साथ बहुत पारदर्शिता रखनी चाहिए, छोटी-छोटी बातों को लेकर मनमुटाव की स्थिति से बचना होगा. विद्यार्थियों को आलस्य से दूर रहना चाहिए बहुत सुख-सुविधाएँ विद्यार्थी जीवन की कसौटीओं को कमजोर कर सकती है. सेहत को लेकर जो भी समस्याएं हैं उसका कहीं न कहीं संबंध मानसिक तनाव से रहेगा, अर्थात् तनाव के कारण कुछ इनडायरेक्ट कष्ट होने कि आशंका है, लेकिन आनंद के साथ दिन व्यतीत करें. जो लोग अपनी मां से दूर रहते हैं, उनको आज मां से बातचीत करनी चाहिए वीडियो कॉल करनी चाहिए .

मकर- आज के दिन की शुरुआत अपने रोज़गार को बढ़ाने की प्लानिंग के साथ करनी होगी. आज ऑफिस में पार्टी देनी पड़ सकती है या किसी की मदद करनी पड़ सकती है.व्यापारी वर्ग अपनी शेविंग से कुछ धन अपने कारोबार में लगाने के लिए विचार कर सकते हैं. विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान रखना चाहिए, मित्रों के साथ समय बर्बाद करने से बचें. स्वास्थ्य की दृष्टि से अपने लीवर की केयर करें. पाचन तंत्र मजबूत रहे, इस बात का विशेष ख्याल रखना होगा. वहीं घर में आज कोई मेहमान के आगमन की संभावना है,उसके स्वागत के लिए तैयार रहें.

कुम्भ- आज के दिन आपको क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा. छोटी-छोटी बातों को लेकर झुनझुनाहट का सामना करना पड़ सकता है. आपके भीतर एडमिनिस्ट्रेशन करने की क्षमता पूर्ण है लेकिन इसको क्रोध से अलग रखते हुए, काम में अच्छा प्रदर्शन देना होगा. व्यापार में कोई भी बदलाव करने से पूर्व वरिष्ठों से सलाह अवश्य लें. हाई बीपी के मरीजों को अपना विशेष ध्यान रखना होगा क्योंकि अग्नि तत्व वाले ग्रह बीपी बढ़ा सकते हैं. ससुराल पक्ष से कुछ तनाव हो सकता है, लेकिन धैर्य और विनम्रता का परिचय दें. छोटे-भाई बहन से उदार भाव के साथ वार्ता करें यदि आपसे किसी मदद की आवश्यकता पड़ती है तो निसंकोच मदद करनी चाहिए.

मीन- आज के दिन बहुत पॉजिटिव भाव के साथ काम पर ध्यान देना होगा. यदि ऑफिस का कोई पेंडिंग कार्य रह गया है तो उसे निपटा लें. जो लोग व्यापार करते हैं उनको आज थोड़ा सा सजग रहने की जरूरत है, आर्थिक हानि हो सकती है. वर्किंग महिलाएं के लिए आज भागा-दौड़ी वाला दिन रहेगा. अपनी सेहत को लेकर सजग रहना होगा. जिन लोगों को डायबिटीज़ है उनको अनुशासित आहार लेना चाहिए, मीठें के सेवन से बचें. अपने जीवन साथी के साथ आज तालमेल कुछ बिगड़ सकता है अनावश्यक रूप से क्रोध करने से घर का वातावरण खराब हो सकते है इसलिए विनम्रता के साथ आज रहना होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सफलता के बाद क्यों डूबती हैं कंपनियां? हर CEO को पढ़नी चाहिए यह केस स्टडी
सफलता के बाद क्यों डूबती हैं कंपनियां? हर CEO को पढ़नी चाहिए यह केस स्टडी
Tarot Rashifal 6 June 2026: टैरो राशिफल वृश्चिक राशि वाले जोखिम उठाकर कमा सकते हैं बड़ा मुनाफा, मेष के सभी कार्य होंगे पूरी तरह बाधा मुक्त
टैरो भविष्यवाणी 6 जून 2026 धनु और वृश्चिक राशि वालों को मिलेगा बंपर लाभ; मिथुन, तुला और मीन राशि के जातक रहें बेहद सावधान!
Beej Mantras: बीमारियों से राहत की कामना के लिए कौन-से बीज मंत्र जपे जाते हैं?
बीमारियों से राहत की कामना के लिए कौन-से बीज मंत्र जपे जाते हैं?
Gems Astrology: नौकरी और बिजनेस में तरक्की के लिए कौन-सा रत्न है शुभ? ज्योतिष में करियर अनुसार रत्न चयन की पूरी जानकारी
नौकरी और बिजनेस में तरक्की के लिए कौन-सा रत्न है शुभ? ज्योतिष में करियर अनुसार रत्न चयन की पूरी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग शादी की पुष्टि की, 5 जुलाई को लेंगे सात फेरे (05.06.26)
Laxmi Niwas:😯Radhika को हुआ Veer पर शक, क्या सामने आएगा मंगलसूत्र का सच? #sbs
Cannes में भारत का प्रतिनिधित्व कर भावुक हुईं Nidhi Kumar Malhotra, बताया खास अनुभव
'Peddi' में Ram Charan का शानदार प्रदर्शन, क्लाइमैक्स ने छोड़ी गहरी छाप
Madhuri Dixit के नए अवतार ने जीता दिल, 'Maa Behen' बनी मजेदार एंटरटेनर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Alert: केरल पहुंचा मानसून! IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानिए यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी एंट्री?
केरल पहुंचा मानसून! IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानिए यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी एंट्री?
2017 से पहले सपा के गुंडे लोगों का राशन खा जाते थे..., बलरामपुर में बोले CM योगी आदित्यनाथ
2017 से पहले सपा के गुंडे लोगों का राशन खा जाते थे..., बलरामपुर में बोले CM योगी आदित्यनाथ
6 फिल्में, 2 सीरीज... थियेटर से OTT तक लगा एंटरटेनमेंट का मेला, जानें क्या देखें और क्या Skip करें
6 फिल्में, 2 सीरीज... थियेटर से OTT तक लगा एंटरटेनमेंट का मेला, जानें क्या देखें और क्या Skip करें
IND vs AFG Test Live Streaming: कब, कहां और कैसे 'फ्री' में देखें भारत-अफगानिस्तान का टेस्ट; यहां मिलेगी A टू Z डिटेल
कब, कहां और कैसे 'फ्री' में देखें भारत-अफगानिस्तान का टेस्ट; यहां मिलेगी A टू Z डिटेल
जिस समय खामनेई पर हुआ था अटैक, मैं वहीं था..., ईरान के विदेश मंत्री ने सुनाया वो खौफनाक मंजर
जिस समय खामनेई पर हुआ था अटैक, मैं वहीं था..., ईरान के विदेश मंत्री ने सुनाया वो खौफनाक मंजर
6 जून से दिल्ली में मचेगा सियासी घमासान! दलित-मुस्लिम गठबंधन के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव
6 जून से दिल्ली में मचेगा सियासी घमासान! दलित-मुस्लिम गठबंधन के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
Climate Change: रिकॉर्ड तोड़ तापमान की ओर जा रहे हम! जानिए कितने साल बाद आग का गोला बन जाएगी धरती?
रिकॉर्ड तोड़ तापमान की ओर जा रहे हम! जानिए कितने साल बाद आग का गोला बन जाएगी धरती?
Embed widget