एक्सप्लोरर

मेष राशिफल 18 जुलाई 2025: बौद्धिक विकास और नई ऊर्जा का दिन, व्यवसाय में सहयोग से गति, पढ़े राशिफल

Aries Horoscope in Hindi, Mesh Daily Rashifal 18 july 2025: मेष राशिफल वालों के लिए, शुक्रवार का दिन विशेष होने जा रहा है, क्या इस दिन आपकी आपकी कोई खास इच्छा पूरी होने जा रही है. पढ़ें मेष राशिफल.

Aries Horoscope Today 18 july : मेष राशिफल 18 जुलाई, शुक्रवार के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. आपकी राशि के स्वामी मंगल हैं. ज्योतिष ग्रंथों में मंगल को ग्रहों में सेनापति बताया गया है. वहीं मंगल ग्रह साहस, तकनीक,क्रोध, जमीन आदि का कारक है. आइए जानते हैं कि आपकी मेष राशि क्या कहती है.

मेष परिवार राशिफल: परिवार में तालमेल बना रहेगा, लेकिन पारिवारिक व्यस्तता के कारण अन्य कामों में ध्यान कम लगेगा. बच्चों के साथ समय बिताना आपके लिए सुकूनदायक रहेगा. यदि संभव हो तो उनके साथ आउटडोर गेम खेलें, यह न केवल मनोरंजन करेगा बल्कि सेहत के लिए भी लाभकारी होगा.

मेष लव राशिफल: जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा और भावनात्मक रूप से साथ देगा. पार्टनर से मधुर वार्तालाप दिन को बेहतर बनाएगा. अविवाहितों के लिए आज कोई प्रस्ताव मिल सकता है या पुराना संपर्क फिर से सक्रिय हो सकता है.

मेष व्यापार राशिफल: बिजनेस में आज आप पूरा समय नहीं दे पाएंगे, लेकिन स्टाफ का सहयोग कार्यों को सुचारु रूप से चलाता रहेगा. आज निर्णय लेने से पहले विचार-विमर्श ज़रूरी है. कोई पुराना अटका हुआ काम गति पकड़ सकता है.

मेष नौकरी राशिफल: वर्कप्लेस पर आपको एक अच्छे श्रोता की भूमिका निभानी होगी. जब तक आप दूसरों की बात नहीं समझेंगे, कार्यक्षमता पर असर पड़ सकता है. कोवर्कर, सीनियर और जूनियर मिलकर आपके अटके कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. आज अपने स्पष्ट विचारों से आप सहकर्मियों को प्रभावित कर सकते हैं.

मेष युवा राशिफल: कॉम्पिटिटिव एग्ज़ाम की तैयारी कर रहे छात्रों को आज प्रोफेशनल तरीके से अध्ययन करना चाहिए. योजना बनाकर पढ़ाई करें, और समय का प्रबंधन सही रखें.

मेष हेल्थ राशिफल: सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन खानपान पर नियंत्रण रखें. स्पोर्ट्स से जुड़े जातकों में फुर्ती और एनर्जी बनी रहेगी. यदि ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे हैं तो जल्दबाज़ी में आकर बिना रिव्यू देखे सामान न मंगाएं, धोखा हो सकता है.

शुभ अंक: 3
शुभ रंग: लाल
आज का उपाय: अपने इष्टदेव "लक्ष्मी-नारायण" का "ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मी नारायणाभ्यां नमः" मंत्र 108 बार जाप करें. इससे मानसिक शांति और आर्थिक संतुलन बना रहेगा.

FAQs:
Q1. आज कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं क्या?
हाँ, सर्वार्थ सिद्धि योग होने के कारण नया कार्य शुरू करना शुभ रहेगा.

Q2. आज विद्यार्थियों को कौन सा विषय अधिक फोकस करना चाहिए?
वर्तमान में कठिन विषय या जिस विषय में पिछड़ रहे हैं, उस पर विशेष ध्यान देना लाभकारी रहेगा.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Modern Shravan Kumar: चार बेटे रहे पीछे, बहू बनी आधुनिक श्रवणकुमार! सास को कांवड़ में बैठाकर हरिद्वार से हापुड़ तक पैदल यात्रा
चार बेटे रहे पीछे, बहू बनी आधुनिक श्रवणकुमार! सास को कांवड़ में बैठाकर हरिद्वार से हापुड़ तक पैदल यात्रा
Chaturmas 2026: 120 दिन का चातुर्मास शुरू, कई साल बाद बना ऐसा संयोग; 25 जुलाई से बदल जाएंगे ये धार्मिक नियम
120 दिन का चातुर्मास शुरू, कई साल बाद बना ऐसा संयोग; 25 जुलाई से बदल जाएंगे ये धार्मिक नियम
Dalai Lama Message: दलाई लामा ने बताया जीवन का सबसे बड़ा गुरु कौन?
दलाई लामा ने जीवन की सबसे बड़ी सीख के लिए किसे दिया श्रेय? सोशल मीडिया पर फिर चर्चा में आया यह संदेश
Meen Weekly Rashifal 19 -25 July 2026: क्या इस सप्ताह नौकरी का बड़ा ऑफर मिलेगा और निवेश से होगा लाभ?
क्या इस सप्ताह नौकरी का बड़ा ऑफर मिलेगा और निवेश से होगा लाभ?

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget