एक्सप्लोरर

शनिदेव: भाग्य देवता को शनैश्चर जयंती पर ऐसे करें प्रसन्न, सहज उपायों से बदलें किस्मत

Shanaishchara Jayanti: 10 जून 2021 को शनैश्चर जयंती है. साढे साती, ढैया और कमजोर विंशोत्तरी के प्रभाव को कम करने के लिए शनिदेव के सहज उपाय कारगर सिद्ध होते हैं.

ज्येष्ठ माह की अमावस्या को शनैश्चर जयंती मनाई जाती है. भाग्य के देवता न्यायाधिपति शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए लोग विभिन्न उपाय करते हैं. साढे साती, ढैया और कमजोर विंशोत्तरी के प्रभाव को संतुलित करने के लिए सरल उपाय भी प्रभावशाली होते हैं. शनैश्चर जयंती को केश (बाल) दान सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है. व्यक्ति को अपने केश अत्यंत प्रिय होते हैं. शनैश्चर अमावस्या पर मुंडन से शनिदेव के दोष कटते हैं. इसके साथ ही शनैश्चर अमावस्या को भक्तों को ब्रह्मचर्य व्रत का पालन करना श्रेयष्कर होता है. इससे शनिदेव प्रसन्न होकर कृपा बरसाते हैं.

शनैश्चर अमावस्या को काली वस्तुओं के दान के साथ शनिदेव से जुड़ी वस्तुओं की खरीदी निज उपयोग के लिए नहीं करना चाहिए. शनिदेव से जुड़ी वस्तुओं को जनमानस के लिए दान करना चाहिए. उदाहरण स्वरूप लोहे की वस्तुओं को नहीं खरीदना चाहिए. दान किया जा सकता है. शनिदेव त्याग तपस्या अध्यात्म और धर्म के देवता हैं. शनैश्चर अमावस्या को इन्हीं बातों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए. शनिदेव की सबसे बड़ी विशेषता है संघर्ष में अडिग बने रहना. धैर्य पूर्वक आगे बढ़ते रहना. शनि भक्तों को कर्तव्यपथ पर निसंकोच आगे बढ़ते रहना चाहिए. कठिनाइयों की परवाह नहीं करना चाहिए.

शनिदेव स्वयं स्वाभिमान की रक्षा के लिए पुरजोर प्रयासरत रहे हैं. उन्होंने माता छाया के अधिकार के लिए कठोर तपस्या की है. शनिभक्तों को भी अपनों के सम्मान की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करना चाहिए. इसके लिए शक्तिशाली के विरुद्ध भी संघर्ष करने में पीछे नहीं हटना चाहिए. शनिदेव जनमानस के हित संरक्षक हैं. वे पीड़ितों और कमजोरों को संबल और बल प्रदान करते हैं. समाज के निम्नतम तबके के लिए संवेदनशील रहते हैं. शनि उपासकों को भी जनहित के लिए जुटा रहना चाहिए.

शनिदेव अहंकारियों से रुष्ट रहते हैं. शिखर पर बैठे लोगों को सच्चाई से परिचित कराते हैं. लोगों को भी घमंड से बचकर विनम्र भाव से सबको स्वीकारना चाहिए. सभी रंगों को खुद समाहित कर लेने वाले श्यामवर्ण को शनिदेव ने धारण किया है. शनिभक्तों को भी इसी प्रकार सबको अपनाना चाहिए. शनिदेव को मसालों, रसायनों, खनिज तेलों, लोह अयस्क और स्वर्ण प्रिय है. लोगों को इन वस्तुओं का दान करना और समाज हित में इनका उपयोग करना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Rashifal 28 July 2026: सिंह राशि वालों को मिलेगा रुका हुआ पैसा, मीन के बन रहे विदेश यात्रा के योग; जानें अपने कार्ड्स का इशारा
Tarot Card Rashifal 28 July 2026: सिंह राशि वालों को मिलेगा रुका हुआ पैसा, मीन के बन रहे विदेश यात्रा के योग; जानें अपने कार्ड्स का इशारा
Kanya August Rashifal 2026: कन्या राशि, पार्टनर को सरप्राइज देने के लिए अगस्त का महीना है बेस्ट, जानें कैसा रहेगा प्रेम और वैवाहिक जीवन
Kanya August Rashifal 2026: कन्या राशि, पार्टनर को सरप्राइज देने के लिए अगस्त का महीना है बेस्ट, जानें कैसा रहेगा प्रेम और वैवाहिक जीवन
Singh August Rashifal 2026: सिंह राशि पर शनि-मंगल की नजर! अगस्त में मानसिक तनाव से बचने के लिए तुरंत करें ये 3 आसान उपाय
सिंह राशि पर शनि-मंगल की नजर! अगस्त में मानसिक तनाव से बचने के लिए तुरंत करें ये 3 आसान उपाय
Cancer August Horoscope 2026: कर्क राशिफल, क्या अगस्त में मिलेगा नया ऑफर? जानें करियर, बिजनेस और नए निवेश पर क्या कहते हैं आपके सितारे
कर्क अगस्त राशिफल 2026 क्या अगस्त में मिलेगा नया ऑफर? जानें करियर, बिजनेस और नए निवेश पर क्या कहते हैं आपके सितारे

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget