एक्सप्लोरर

यूपी वालों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार दे रही फ्री में दोना-पत्तल बनाने वाली मशीन, ऐसे करें अप्लाई

उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना का लाभ अगर आप उठाना चाहते हैं तो आपको पहले इसके लिए एक आवेदन पत्र भरना होगा, फिर उसे जिला ग्रामोद्योग अधिकारी 8, कैंट रोड, कैसरबाग, लखनऊ के पते पर भेज देना होगा.

उत्तर प्रदेश में रहने वालों के लिए योगी सरकार एक बढ़िया योजना लेकर आई है. इसके तहत लोगों को मुफ्त में दोना पत्तल बनाने वाली मशीन दी जा रही है. दरअसल, सूबे की सरकार इस योजना को रोजगार से जोड़ कर देख रही है. उसका मानना है कि इस योजना के तहत ना सिर्फ लोगों को रोजगार मिलेगा, बल्कि राज्य में छोटे उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा. सबसे अच्छी बात की इस योजना की मदद से वो ग्रामीण लोग मुख्य धारा में आ जाएंगे जो फिलहाल रोजगार और कमाई का कोई साधन ना होने की वजह से काफी पीछे चल रहे हैं. चलिए आपको बताते हैं कि आप कैसे इस योजना के तहत लाभ ले सकते हैं और इसके लिए आपको कौन कौन से डॉक्यूमेंट जमा करने होंगे.

कैसे मिलेगा इस योजना का लाभा?

उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना का लाभ अगर आप उठाना चाहते हैं तो आपको पहले इसके लिए एक आवेदन पत्र भरना होगा, फिर उसे जिला ग्रामोद्योग अधिकारी 8, कैंट रोड, कैसरबाग, लखनऊ के पते पर भेज देना होगा. सबसे जरूरी बात की इस योजना के लिए आप 30 जुलाई 2023 तक ही आवेदन कर सकते हैं.

इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको अपने आवेदन पत्र के साथ साथ कुछ डॉक्यूमेंट्स भी जमा कराने होंगे. इन डॉक्यूमेंट्स में शैक्षिक योग्यता के प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड, प्रधान द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र, संस्तुति पत्र, बैंक खाता की प्रमाणित फोटो कॉपी, सक्षम अधिकारी द्वारा निर्गत जाति प्रमाण-पत्र, बायोडाटा नाम, पिता, पति का नाम व पूर्ण पता और आपका एक रजिस्टर मोबाइल नम्बर चाहिए होगा.

कैसे काम करती है ये मशीन?

ग्रामीण इलाकों में आज भी किसी भी प्रोग्राम में लोग दोने और पत्तल का ही इस्तेमाल खाने के लिए करते हैं. ऐसे में ये छोटा व्यापार बहुत से लोगों की आर्थित स्थिति सुधारने में मदद करेगा. दरअसल, ये एक छोटा सा मशीन होता है, जो घर में कही भी लगाया जा सकता है. इसे चलाने में बिजली की भी कम खपत होती है. इस मशीन से दोना पत्तल बनाने के लिए आपको बस रॉ मटेरियल की जरूरत होती है. जो आपको बाजार में कहीं भी बड़ी आसानी से उपलब्ध हो जाएगा. इस मशीन से बने दोना पत्तल की कीमत बाजार में अच्छी होती है. यानी आप सिर्फ इसकी मदद से महीने में अच्छा पैसा कमा सकते हैं. वहीं जब शादियों का सीजन चल रहा होता है तो आप इस सीजन में इतना पैसा कमा लेते हैं, जितना आप 6 महीने में नहीं कमा पाते. कुलमिला कहें तो ग्रामीण लोगों के लिए ये मशीन बेस्ट है और इससे उन्हें काफी फायदा मिलने वाला है.

ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि पर बड़ी अपडेट, 14वीं किस्त इस तारीख को हो सकती है जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कम जगह में कैसे उगाएं ज्यादा बैंगन? ये उपाय आएंगे काम
कम जगह में कैसे उगाएं ज्यादा बैंगन? ये उपाय आएंगे काम
क्या फसलों को भी लगती है नजर? जानिए इनसे बचने का वैज्ञानिक और धार्मिक तरीका
क्या फसलों को भी लगती है नजर? जानिए इनसे बचने का वैज्ञानिक और धार्मिक तरीका
प्राकृतिक खेती शुरू करें किसान, सरकार से मिलेंगे 8,000 रुपये! जानें कैसे
प्राकृतिक खेती शुरू करें किसान, सरकार से मिलेंगे 8,000 रुपये! जानें कैसे
अब वीबी जी राम जी में 25 दिन एक्स्ट्रा मिलेगा काम, इस राज्य ने बदले नियम
अब वीबी जी राम जी में 25 दिन एक्स्ट्रा मिलेगा काम, इस राज्य ने बदले नियम

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget