एक्सप्लोरर

Wheat Cultivation: देश में गेहूं पैदावार में टूट सकते हैं सारे रिकॉर्ड... होगा 11.20 करोड़ टन उत्पादन

देश में इस बार रिकॉर्ड क्षेत्र में गेहूं की बुवाई हुई है तो वहीं गेहूं के रिकॉर्ड उत्पादन की संभावना भी विशेषज्ञों ने जताई है. इस साल 11 करोड़ टन से अधिक गेहूं का उत्पादन हो सकता है.

Wheat Production In India: रबी फसलों के जो मौजूदा आंकड़े सामने आ रहे हैं. उन्होंने केंद्र सरकार, किसान, कारोबारी, आमजन सभी को राहत दी है. केंद्र सरकार इसलिए खुश है कि बंपर उत्पादन से देश में घरेलू खपत का संकट नहीं होगा. वहीं, अच्छे उत्पादन से किसानों की इनकम बढ़ जाएगी. आमजन को सस्ती दरों पर आटा मिलेगा तो कारोबारी भी अधिक गेहूं बेचकर अच्छी आय कमा सकेंगे. लिहाजा गेहूं उत्पादन के लिहाज से ये साल सभी के लिए अच्छा होना वाला है.

11.20 करोड़ हो सकता है उत्पादन
11.20 करोड़ टन गेहूं उत्पादन होने की उम्मीद है. पिछले साल के सापेक्ष इस साल देश में रबी फसलों का रकबा बढ़ गया है. देश में 720.68 लाख हेक्टेयर में फसल बोई गई है, जबकि वर्ष 2021-22 में इसी पीरियड में रबी फसलों का रकबा 697.98 लाख हेक्टेयर था. आंकड़ों को ही देखें तो पिछले साल और साल में करीब 23 लाख हेक्टेयर में रबी फसलों की ग्रोथ दर्ज की गई है. बुवाई में ये वृद्धि 3.25 प्रतिशत है.

गेहूं का रकबा ही 1.39 लाख हेक्टेयर बढ़ा
केंद्र सरकार की ओर से जो आंकड़ें सामेने आए हैं. उनके अनुसार, पिछले साल गेहूं 341.84 लाख हेक्टेयर में गेहूं की बुवाई की गई थी. लेकिन लू चलने के कारण इसके उत्पादन में गिरावट दर्ज की गई थी. वहीं सरकार इस साल रिकॉर्ड बुवाई की उम्मीद जता रही थी. बुवाई के आंकड़ों को देखें तो केंद्र सरकार की उम्मीदों को पंख लगे हैं. इस बार 343.23 लाख हेक्टेयर हो चुकी है. देश में करीब 1.39 लाख हेक्टेयर बुवाई का रकबा बढ़ गया है. 

पिछले साल भी रिकॉर्ड पैदा हुआ था गेहूं,
गेहूं उत्पादन के मामले में भारत विश्व के अग्रणी देशों में हैं. पिछले साल भी भारत ने गेहूं उत्पादन में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. गेहूं का उत्पादन 10.95 करोड़ टन उत्पादन हुआ था. लेकिन इस बार जो गेहूं उत्पादन की स्थिति दिख रही है. उसमें उत्पादन का पिछला सारा रिकॉर्ड ध्वस्त होता दिख रहा है. इस बार गेहूं का उत्पादन 11 करोड़ टन के पार जा सकता है. 

इन राज्यों में बढ़ा गेहूं का रकबा
राजस्थान में 2.52 लाख हेक्टेयर, महाराष्ट 1.03 लाख हेक्टेयर, उत्तर प्रदेश 93 हजार हेक्टेयर, बिहार 94 हजार, गुजरात 43 हजार हेक्टेयर, छत्तीसगढ़ 47 हजार हेक्टेयर, जम्मू कश्मीर 9 हजार, असम में 3 हजार हेक्टेयर में गेहूं की बुवाई की गई है. विशेष बात यह है कि इन सभी राज्यों में गेहूं का रकबा बढ़ा है. केंद्र सरकार इन आंकड़ों से खुश है. 

यहां घट गया गेहूं का एरिया
ऐसा नहीं है कि सभी राज्यों में गेहूं बुवाई का क्षेत्र बढ़ा है. देश में काफी ऐसे भी राज्य हैं, जहां गेहूं का रकबा बहुत तेजी से घटा है. जिन राज्यों में घटत दर्ज की गई है. उनमें मध्य प्रदेश में 4.15 लाख हेक्टेयर, झारखंड 31 हजार, पंजाब 18 हजार, हरियाणा 11 हजार, हिमाचल 10 हजार, पश्चिम बंगाल 9 हजार, उत्तराखंड 2 हजार, कर्नाटक 2 हजार हेक्टेयर शामिल हैं. यहां पिछले साल गेहूं बुवाई का ग्राफ बढ़ा हुआ था. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- गेहूं कटाई से पहले सस्ते दाम पर मिल रहे स्ट्रॉ रीपर और मल्चर, इस लिंक पर 6 फरवरी तक तक दें डायरेक्ट आवेदन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indigenous Cow Breeds: दूध देने के मामले में भैंस को टक्कर देती हैं ये 5 देसी गाय, सब एक से बढ़कर एक
दूध देने के मामले में भैंस को टक्कर देती हैं ये 5 देसी गाय, सब एक से बढ़कर एक
August-September Crops: अगस्त-सितंबर में खेत खाली न छोड़ें किसान, करें इन सब्जियों की खेती
अगस्त-सितंबर में खेत खाली न छोड़ें किसान, करें इन सब्जियों की खेती
कैसे होती है कमल की खेती, खेत से लेकर बाजार तक कितना मुनाफा?
कैसे होती है कमल की खेती, खेत से लेकर बाजार तक कितना मुनाफा?
Green Chilli's Seeds Farming:हरी मिर्च के बीज से कैसे तैयार होता है नया पौधा, जान लें तरीका
हरी मिर्च के बीज से कैसे तैयार होता है नया पौधा, जान लें तरीका

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget