एक्सप्लोरर

Sugar Price: गर्मी का साइड इफेक्ट, चीनी हुई महंगी... इन आइटम पर भी पड़ी महंगाई की मार

बारिश का असर कपास समेत कई फूड आइटम पर देखने को मिल रहा है. कपास, चीनी, सब्जी समेत कई आइटम महंगे होते जा रहे हैं. केेंद्र सरकार महंगाई पर काबू पाने को तमाम कदम उठा रही हैं.

Sugar Price In India: देश में लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है. तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जा रहा है. वहीं आने वाले दिनों में यह और अधिक बढ़ेगा. गर्मी ने जहां आमजन को बेहाल करना शुरू कर दिया है. वहीं बढ़ी गर्मी के कारण आम आदमी की जेब ढीली होनी भी शुरू हो गई है. लेकिन गर्मी का अब एक और साइड इफेक्ट देखने को मिल रहा है. गर्मी के कारण कई पफूड आइटम समेत अन्य चीजें भी महंगी होनी शुरू हो गई हैं. 

200 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़ी चीनी 

बढ़ते तापमान का असर चीनी पर देखने को मिल रहा है. चीनी की कीमत में इजाफा दर्ज किया गया. एक्सपर्ट का कहना है कि गर्मी में चीनी की खपत बहुत तेजी से बढ़ी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले एक महीने में चीनी की कीमत में 150 से 200 रुपये तक उछाल देखने को मिला है. थोक में चीनी महंगी होने से रिटेल विक्रेताओं से भी इसे महंगा करना शुरू कर दिया है. पहले एक किलो चीनी 40 रुपये में मिल जाती थी. अब वह 42 रुपये प्रति किलो हो गई है. 

उत्पादन कम होने का भी पड़ा असर

केंद्र सरकार के अधिकारियों ने बताया था कि बारिश के कारण गन्ने के बड़े उत्पादक राज्य महाराष्ट्र में पैदावार घटी है. मार्केटिंग सीजन 2022-23 के लिए महाराष्ट्र में पहले 13.7 मिलियन टन चीनी उत्पादन की संभावना थी, लेकिन अब इसका उत्पादन 10.5 मिलियन टन होने की संभावना है. आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक्स, लस्सी और तमाम तरह के जूस में चीनी का प्रयोग र्होता है. खपत बढ़ने से भी चीनी महंगी हो जाती है. 

कपास उत्पादन भी हो सकता है प्रभावित

गर्मी में कपास का उत्पादन बहुत अधिक होता है. इससे कॉटन के रेट बढ़ सकते हैं. कॉटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अनुसार, फसल सीजन 2022- 23 में 330.50 लाख कपास की गांठ होने की संभावना जताई है. इसको लेकर सरकार को आगाह कर दिया था. दिसंबर 2022 में जारी अनुमान से 9.25 लाख गांठ कम है. एक गांठ में 170 किलो कॉटन होता है. रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में 2 लाख गांठ कम होने की संभावना है. अकेले हरियाणा में एक लाख गांठ कम हो सकती हैं. 

सब्जी पर भी बढ़ी महंगाई

गर्मी के कारण सब्जी पर भी महंगाई बढ़ गई है. लौकी, तोरई, करेला समेत सभी सब्जियां महंगी हो रही हैं. जहां पहले सब्जियों के दाम 30 रुपये प्रति किलोग्राम थे. वहीं, अब ये 40 से 50 रुपये प्रति किलो और अधिक हो गया है.

ये भी पढ़ें: Mango Farming: बेमौसम बारिश में इस राज्य में तबाह हुआ 'फलों का राजा', लाखों के नुकसान से किसान परेशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

800 रुपये में बिकता है इस पक्षी का अंडा, मछली के साथ शुरू कर सकते हैं पालन
800 रुपये में बिकता है इस पक्षी का अंडा, मछली के साथ शुरू कर सकते हैं पालन
Mango Ripening Methods: कैसे पता लगाएं कौन-सा आम नेचुरली पका है और कौन-सा केमिकल से? ये हैक्स आएंगे काम
कैसे पता लगाएं कौन-सा आम नेचुरली पका है और कौन-सा केमिकल से? ये हैक्स आएंगे काम
अपने खेत में लगाएं विदेशी फल लोंगन, मिट्टी उगलने लगेगी सोना
अपने खेत में लगाएं विदेशी फल लोंगन, मिट्टी उगलने लगेगी सोना
भीषण गर्मी में दम तोड़ने लगी हैं मुर्गियां? तुरंत अपनाएं ये उपाय, भारी नुकसान से बचेंगे किसान
भीषण गर्मी में दम तोड़ने लगी हैं मुर्गियां? तुरंत अपनाएं ये उपाय, भारी नुकसान से बचेंगे किसान

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi की सास का घटिया ड्रामा! रोके से किया दूर, अब Dhruv सिखाएगा सबक!
बॉलीवुड न्यूज़: 😯'कॉकटेल 2' का ट्रेलर आउट, दिखेगा प्यार, दोस्ती और हार्टब्रेक का तड़का!
Mumbai में ताबड़तोड़ Bulldozer Action, दरगाह बना निशाना | Goregaon Bulldozer Action | Mumbai Police
Signature Case: Bengal चुनाव हार के बाद बिखर रही है TMC? | Abhisekh Banerjee | Breaking | Mamata
Signature Case: Mamata Banerjee के लिए 13 विधायक बने मुसिबत? | TMC | Abhisekh Banerjee | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक
होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक
Ghaziabad News: सूर्या हत्याकांड के बाद पुलिस का एक्शन तेज, खोड़ा के 3 मदरसे सील, बिजली काटी
सूर्या हत्याकांड के बाद गाजियाबाद पुलिस का एक्शन तेज, इलाके के 3 मदरसे सील, बिजली काटी
IPL 2026 के बाद भी सूर्यकुमार यादव का फ्लॉप शो जारी, इस लीग में बुरी तरह फेल
IPL 2026 के बाद भी सूर्यकुमार यादव का फ्लॉप शो जारी, इस लीग में बुरी तरह फेल
Cocktail 2 Trailer Out: रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गया शाहिद-कृति और रश्मिका का लव ट्रायंगल
रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गई शाहिद-कृति और रश्मिका की तिकड़ी
सीबीएसई OSM सिस्टम विवाद पर पीछे हटने के मूड में नहीं विपक्ष, शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ा
सीबीएसई OSM विवाद पर पीछे हटने के मूड में नहीं विपक्ष, शिक्षा मंत्री प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का कल सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
शुभेंदु सरकार के खिलाफ ममता का बड़ा धरना, शामिल होने पहुंचे TMC के सिर्फ 5 विधायक और 6 सांसद
शुभेंदु सरकार के खिलाफ ममता का बड़ा धरना, शामिल होने पहुंचे TMC के सिर्फ 5 विधायक और 6 सांसद
Explained: दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए 'डक कर्व' और सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
Embed widget