एक्सप्लोरर

Mango Farming: बेमौसम बारिश में इस राज्य में तबाह हुआ 'फलों का राजा', लाखों के नुकसान से किसान परेशान

किसानों पर बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि की मार पड़ रही है. ओड़िशा, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश ने किसानों की आम की फसलों को ही बर्बाद कर दिया है.

Mango Production: बेमौसम बारिश ने किसानों को जमकर नुकसान पहुंचाया है. लाखों के नुकसान होने से किसान परेशान है. हाल में मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में बारिश से सरसों, गेहूं की फसल को खासा नुकसान हुआ था. लेकिन केवल अनाज और सब्जियां ही नहीं, फलों को भी खासा नुकसान हुआ है. देश के कई राज्यों में बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि से आम बर्बाद हुआ है. किसान प्रदेश सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं. 

उत्तर प्रदेश में आम के बागों पर बुरा असर

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में आम के बागों पर बारिश, ओलावृष्टि का बुरा असर देखने को मिल रहा है. कृषि विशेषज्ञों ने बताया कि इस मौसम में चित्रकूट में आम के पेड़ों पर बौर चमकने लगती थी. लेकिन बदलते और खराब हुए मौसम ने आम के पेड़ों से बौर ही छीन ली है. बेमौसम बारिश के कारण जो नमी पैदा हुई है. इससे आम में रोग भी पैदा हुआ है. स्थानीय किसान ने बताया कि बेमौसम बारिश के कारण 4 से 5 लाख रुपये का नुकसान है. 

ओड़िशा में भी बर्बाद हुआ आम

ओड़िशा में भी बारिश का असर आम पर देखने को मिल रहा है. ओडिशा में पहले बेमौसम बारिश और अब अचानक तापमान बढ़ने से आम का उत्पादन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. राज्य के कोरापुट जिले में 70 प्रतिशत तक आम बर्बाद हो गया है. व्यापारी राज्य की खपत पूरी करने के लिए दूसरे राज्यों से आम मंगा रहे हैं. कुंद्रा, दसमंतपुर, जेपोर, बोरिगम्मा, सेमिलीगुडा और लक्ष्मीपुर इलाक में भी आम की फसल बहुत अधिक प्रभावित हुई है. व्यापारियों का कहना है कि इस साल राज्य में कम खपत का अनुमान है. इसी कारण पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश से भी व्यापारी आम खरीद रहे हैं.

बेमौसम बारिश ने अरमानों पर फेरा पानी

पिछले कई सालों से किसानों को मौसमी मार के कारण नुकसान उठाना पड़ रहा है. किसानों का कहना है कि इस बार उन्हें अच्छी फसल की संभावना थी. लेकिन बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने अरमानों पर पानी फेर दिया है. फसलों को कुछ कच्चा काटा जा सकता है, मगर आम की भौर का किसान क्या कर सकता है? ऐसे में किसानों के नुकसान की भरपाई नहीं हो पाएगी. 

ये भी पढ़ें: किसानों की बल्ले-बल्ले, इस राज्य में 1.50 लाख परिवारों को मिलेगा लोन! नहीं लगेगा ब्याज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानसून की खेती में कमाई बढ़ाएंगी ये सब्जियां, सही समय पर बुवाई से मिलेगा फायदा
मानसून की खेती में कमाई बढ़ाएंगी ये सब्जियां, सही समय पर बुवाई से मिलेगा फायदा
Curry Leaves Plant: किचन का सुपरस्टार है करी पत्ता, जान लें बालकनी में उगाने का सबसे आसान तरीका
किचन का सुपरस्टार है करी पत्ता, जान लें बालकनी में उगाने का सबसे आसान तरीका
कड़कनाथ मुर्गी पालन बन सकता है अच्छी कमाई का जरिया, कम निवेश में शुरू करें कारोबार
कड़कनाथ मुर्गी पालन बन सकता है अच्छी कमाई का जरिया, कम निवेश में शुरू करें कारोबार
बारिश के बाद खेत में कब डालना चाहिए यूरिया, क्या कहते हैं एक्सपर्ट
बारिश के बाद खेत में कब डालना चाहिए यूरिया, क्या कहते हैं एक्सपर्ट

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget