एक्सप्लोरर

Red Potato: यहां किसानों को भा गई लाल आलू की खेती, अब इस खास तरीके से कमा रहे हैं अच्छा पैसा

खेती बाड़ी के लिहाज से राजस्थान बड़ा राज्य है. यहां के सिरोही जिले में किसान लाल आलू की खेती कर अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं. किसानों को मुनाफा भी हो रहा है.

Red Potato Cultivation: देश में किसान गेहूं, धान, मक्का की खेती कर लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं. विशेषज्ञों को कहना है कि किसानों को कुछ बेहतर करना है तो लीक से हटकर भी काम करने की जरूरत है. ऐसी खेती करके किसान भी अच्छी कमाई कर रहे हैं. राजस्थान में किसानों ने आलू से ऐसी ही पैदावार पानी शुरू कर दी है. स्थानीय किसानों का कहना है कि आलू की खपत के लिए दूसरे राज्यों की कंपनियों से बातचीत भी कर ली गई है. राजस्थान के जयपुर में काफी संख्या में किसान लाल आलू की खेती कर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं. 

बंजर भूमि को बनाया उर्वरक
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान के सिरोही जिला स्थित भूतगांव में दिनेश माली लाल आलू की ऐसी ही खेती कर रहे हैं. किसान दिनेश ने बताया कि उनके पास 80 बीघा खेती है. लेकिन मुश्किल यह थी कि भूमि बंजर पड़ी हुई थी. फिर बाद में तमाम जतन कर भूमि को उर्वरक बनाया गया. उसके बाद आलू की खेती शुरू कर दी गई. 

गुजरात से लाए संतारा किस्म का आलू
लेकिन आलू बुवाई से पहले एक संकट यह भी था कि किस फसल की बुवाई की जाए, जिससे बेहतर पैदावार पा सकें. ऑनलाइन व कृषि विभाग जाकर इसकी जानकारी जुटाई गई. बाद में लाल आलू की जानकारी हुई. इसकी बेहतर किस्म संतारा है. संतारा की अच्छी प्रजाति की गुजरात में होने की जानकारी हुई. वहां से कटिंग लाकर इसकी अपने खेत में बुवाई कराई गई. 

गुजरात की कंपनी में भेजी जाएंगी आलू की चिप्स
आलू की कटिंग गुजरात से लाई गई है. वहीं, इसकी खपत का प्लान भी गुजरात में बनाया गया है. नवंबर में इसकी बुवाई कर दी गई है. 120 दिनों में यह पफसल पककर तैयार हो जाएगी. संतारा के चिप्स बेहतर होते हैं. इसके चिप्स की खपत गुजरात की कंपनी को ही भेजे जाएंगे. इसको लेकर भी बातचीत कर ली गई है. 

हार्ट रोग, कैंसर से करता है बचाव
विशेषज्ञों का कहना है कि लाल आलू सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है. यह हार्ट रोगों को कम करने के साथ ही कैंसर जैसी घातक बीमारी से भी बचाव करता है. इसमें कैलोरी कम मात्रा में होती है, जब फाइबर की स्थिति ठीक ठाक होती है. यह पाचन के लिए भी लाभकारी है. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- ऑनलाइन माध्यम से एक और बड़ा फर्जीवाड़ा.... 53,000 अपात्र किसानों ने उठाया लाभ, अब वसूली के साथ कार्रवाई भी होगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ड्रोन दीदी' बनने के लिए कैसे करें आवेदन, कौन सी महिलाएं उठा सकती हैं योजना का लाभ
'ड्रोन दीदी' बनने के लिए कैसे करें आवेदन, कौन सी महिलाएं उठा सकती हैं योजना का लाभ
मानसून में उगाएं खीरा की ये वैरायटी, मिलेगी बढ़िया पैदावार
मानसून में उगाएं खीरा की ये वैरायटी, मिलेगी बढ़िया पैदावार
देसी गाय पालने पर मिल रही बंपर सब्सिडी, 10 से 15000 तक देगी सरकार
देसी गाय पालने पर मिल रही बंपर सब्सिडी, 10 से 15000 तक देगी सरकार
अपने फॉर्म हाउस में ऐसे करें स्ट्रॉबेरी की खेती, 90000 की सब्सिडी दे रही सरकार
अपने फॉर्म हाउस में ऐसे करें स्ट्रॉबेरी की खेती, 90000 की सब्सिडी दे रही सरकार

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget