एक्सप्लोरर

Crop Cultivation: रबी फसलों की बुआई मेें आई तेजी, बंपर पैदावार के लिए किसान कर रहे ये काम

देश में रबी फसलों की बुआई आखिरी दौर में हैं. अधिकांश राज्यों में 90 प्रतिशत से अधिक बुआई हो चुकी हैं. किसान मौसम के मिजाज के देखते हुए तेजी से बुआई कर रहे हैं.

Crop Cultivation In India: देश में रबी पफसलों की बुआई चल रही है. किसान भी खेतों में फसलों के बीज ले जाकर बुआई कर रहे हैं. रबी सीजन की तमाम फसलों की बुआई पर केंद्र सरकार नजर रख रही है. आंकड़ों के अनुसार, देशभर में रबी सीजन की करीब 90 प्रतिशत से अधिक बुआई पूरी हो चुकी है. दलहन, तिलहन, गेहूं, धान समेत सभी फसलों की बुआइ्र की इस साल स्थिति ठीक है. विशेषज्ञोें का कहना है कि रबी सीजन की प्रमुख फसल गेहूं है. केंद्र सरकार गेहूं की बुआई का विशेष ध्यान रख रही है. अच्छी पैदवार पाने के लिए किसान फसलों के आसपास धुआं कर, सिंचाई कर और कारपेट बिछाकर पाले से बचाव कर रहे हैं. 

बिहार में 90 प्रतिशत तक हुई बुआई

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बिहार के जिलों में कहीं 90 प्रतिशत तो कहीं, इससे अधिक बुआई कर ली गई है. बिहार के बेगुसराय में एक लाख 19 हजार 109 हेक्टेयर में फसल बुवाई का लक्ष्य रखा गया था. दिसंबर में 90 प्रतिशत बुवाई हो चुकी है. 10 प्रतिशत एरिया में बुवाई होनी रह गई है. रिकॉर्ड के अनुसार, जिले में रबी सीजन की फसलों की बुआई एक 18 हजार हेक्टेयर में होनी है. इसमें से एक लाख 7 हजार 492 हेक्टेयर में बुआई हो चुकी है. जबकि करीब साढ़े 11 हजार हेक्टेयर में बुआई नहीं हो सकी है.

इतनी हुई फसलों की बुआई

रबी फसलों के आंकड़ों को देखें तो अकेले बेगुसराय में ही चना की बुआई का लक्ष्य 590 हेक्टेयर था, जोकि 3 गुना बढ़कर 1722 हेक्टेयर हो गया. मसूर की बुआई 1203 हेक्टेयर के सापेक्ष 1124 हेक्टेयर में की गई है. मक्का की बुआई का रकबा भी बढ़ा है. यह 26374 के सापेक्ष 24169 हेक्टेयर में की गई है. सरसों 11247 हेक्टेयर के सापेक्ष 10962 हेक्टेयर में बुआई की जा चुकी है. गेहूं की बुआई 71626 हेक्टेयर के सापेक्ष 63844 हेक्टेयर में ही हो सकी है. मटर के 1798 हेक्टेयर की तुलना में 2022 हेक्टैयर में बुआई हो चुकी है. अन्य फसलों की बुआई का लक्ष्य देखें तो 6269 के सापेक्ष 3648 हेक्टेयर में की गई है. 

देश में गेहूं बुआई का रकबा हुआ 325 लाख हेक्टेयर

कृषि मंत्रालय के 30 दिसंबर तक के आंकड़े सामने आए थे. उसके अनुसार, रबी सीजन की फसलों की बुआई की अंतिम स्टेज पर है. 30 दिसंबर तक देश में गेहूं बुवाई का रकबा बढ़कर 325.10 लाख हेक्टेयर हो गया है. पिछले साल के सापेक्ष यह 3.59 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी है. पिछले साल गेहूं के रकबे की स्थिति 313.81 लाख हेक्टेयर थी. वहीं, उत्तर प्रदेश में देश में सबसे जयादा रकबे में गेहंू की बुआई हुई है. उत्तर प्रदेश में 3.59 लाख हेक्टेयर, राजस्थान में 2.52 लाख हेक्टेयर, महाराष्ट्र में 1.89 लाख हेक्टेयर में बुआई हुई है. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- इस बैंगनी आलू के तो विदेशी भी है दीवाने...तेजी से बढ़ रही डिमांड, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पिता की मौत के बाद कैसे बच्चों के नाम ट्रांसफर होती है जमीन, किन कागजों की पड़ती है जरूरत
पिता की मौत के बाद कैसे बच्चों के नाम ट्रांसफर होती है जमीन, किन कागजों की पड़ती है जरूरत
बगैर मिट्टी और कम पानी के भी तगड़ा मुनाफा देंगी ये फसलें, खुश कर देगी आपको ये खबर
बगैर मिट्टी और कम पानी के भी तगड़ा मुनाफा देंगी ये फसलें, खुश कर देगी आपको ये खबर
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
आज ही मार्केट से ले आएं गधे, फार्म हाउस पर शुरू करें डेयरी फार्म, 5 से 7 हजार रुपये लीटर है दूध की कीमत
आज ही मार्केट से ले आएं गधे, फार्म हाउस पर शुरू करें डेयरी फार्म, 5 से 7 हजार रुपये लीटर है दूध की कीमत

वीडियोज

'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल
TVF ने MLM स्कैम पर बनाई दमदार सीरीज, 'The Pyramid Scheme' ने जीता दिल
Varun Dhawan की कॉमिक टाइमिंग ने जीता दिल, 'Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai' में भरपूर मनोरंजन
Khan Sir Controversy: गिरफ्तार होंगे खान सर? कोर्ट से आई बड़ी खबर! | Patna Coaching Firing | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'धमकियों के कारण घर...', कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन खत्म होते ही आया अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
'धमकियों के कारण घर...', CJP का प्रदर्शन खत्म, अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
ना फिल्मों से नाता, लाइमलाइट से हैं दूर, फिर भी कैसे 77000 करोड़ की मालकिन हैं राम चरण की वाइफ?
ना फिल्मों से नाता, लाइमलाइट से हैं दूर, फिर भी कैसे 77000 करोड़ की मालकिन हैं राम चरण की वाइफ?
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
US Iran War: क्या डोनाल्ड ट्रंप और मुजतबा खामेनेई की होगी मुलाकात? ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया सच
क्या ट्रंप और मुजतबा खामेनेई की होगी मुलाकात? ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया सच
Australia Study Scholarship: ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई के लिए कितना खर्च होता है पैसा, क्या यहां मुफ्त में पढ़ने का मिल सकता है मौका?
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई के लिए कितना खर्च होता है पैसा, क्या यहां मुफ्त में पढ़ने का मिल सकता है मौका?
'भाई स्नैक्स मंगाया था, स्नेक नहीं' ब्लिंकिट के बैग में सांप डालता दिखा डिलीवरी बॉय- वीडियो ने खोला राज
'भाई स्नैक्स मंगाया था, स्नेक नहीं' ब्लिंकिट के बैग में सांप डालता दिखा डिलीवरी बॉय- वीडियो ने खोला राज
Embed widget