एक्सप्लोरर

Profitable Farming: अरबी की खेती से किसानों को होता है बड़ा मुनाफा, जड़ से लेकर पत्तों तक पूरी फसल से होती है कमाई

Tuber Crop Cultivation: अरबी की फसल को मिट्टी से ही पोषण मिलता है, इसलिये अतिरिक्त खाद या उर्वरक डालने से पहले मिट्टी की जांच जरूर करवायें.

Double Earning by Taro Cultivation: भारत में कंद फसलों का उत्पादन बड़े पैमाने पर किया जाता है. आलू से लेकर प्याज कर लगभग सारी फसलों की मांग बाजार में सालभर बनी रहती है. इसलिये किसान मौसम के अनुसार भी कंद फसलों की खेती करते हैं. ऐसी ही एक कंद फसल है अरबी. भारत में अरबी को सब्जी के साथ-साथ औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है. इसकी फसल से मिलने वाले पत्ते हों या फिर जड़, हर चीज से शरीर को कई फायदे मिलते हैं. इसलिये भारत में अरबी को खासतौर पर पंसद किया जाता है.

किसानों के लिये अरबी की खेती इसलिये भी जरूरी है क्योंकि इसे साल में दो बार रबी और खरीफ दोनों सीजन में उगाया जाता है. अगर किसान खरीफ सीजन में अरबी की खेती करना चाहते हैं तो बेहतर उत्पादन के लिये इन कृषि कार्यों का खास ध्यान रखें. 

अरबी की खेती 
अरबी की खेती के लिये जल निकासी वाली रेतीली दोमट और बलुई दोमट मिट्टी को सबसे बेहतर माना जाता है. वैसे तो देश के गर्म इलाकों में अरबी की खेती करने के अलग फायदे हैं, लेकिन अरबी की विकसित किस्मों के साथ गर्मी और बारिश दोनों मौसमों में इसकी खेती की जाती है.

  • अरबी की बुवाई से पहले इसके खेत में दो-तीन गहरी जुताईयां लगायें और मिट्टी का सौरीकरण होने दें.
  • आखिरी जुताई से पहले एक हैक्टेयर खेत में 200-250 क्विंटल गोबर की खाद डालें और मिट्टी को पोषण प्रदान करें.
  • अधिक जल भराव को रोकने के लिये खेतों में 1 से 1.5 फीट ऊंची और 45 सेमी चौड़ी मेड़े बनायें और क्यारियां तैयार करें.
  • खेत में खाद-उर्वरक डालने के 10-15 दिन बाद ही अरबी के कंदों यानी जड़ फलों की बुवाई का काम शुरु करें.
  • बुवाई से पहले अरबी के कंदो का विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार उपचार करें.
  • बता दें कि एक हैक्टेयर खेत में अरबी की खेती के लिये 10-15 किग्रा. कंदों की आवश्यकता होती है.
  • खेत में ये मेड़ें 45 सें.मी की दूरी पर बनायें और दोनों किनारों पर 30 सें.मी की दूरी पर कंदों की बुवाई करें.
  • किसान चाहें तो कतारों में इसकी बुवाई कर सकते हैं, जिसमें पौध से पौध की दूरी 30सेमी. और कतार से कतार की दूरी 45 सेमी. रखें.
  • अच्छी बढ़वार के लिये अरबी के कंदों को 5 सेमी की गहराई पर ही बोयें और बुवाई के बाद के खेत को पुआल से ढंक देना चाहिये. 

पोषण और सिंचाई

  • जाहिर है कि अरबी की फसल को मिट्टी से ही पोषण मिलता है, इसलिये अतिरिक्त खाद या उर्वरक डालने से पहले मिट्टी की जांच जरूर करवायें.
  • मिट्टी की जांच के आधार पर ही फसल में नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटाश की संतुलित मात्रा को और कंपोस्ट के साथ मिलाकर इस्तेमाल करें.
  • इसमें नाइट्रोजन की आधी मात्रा को बुवाई से पहले और आधी बची हुई नाइट्रोजन को निराई-गुड़ाई के समय खेतों में डाल दें.
  • अरबी की अच्छी बढ़वार के लिये मिट्टी में नमी बनाये रखना बेहद जरूरी है, इसलिये 7-8 दिन के बीच में सिंचाई का काम करते रहें.
  • वैसे तो मानसून में अरबी की फसल को कम ही पानी की जरूरत होती है, लेकिन बारिश कम होने पर 15-20 दिन में शाम के समय हल्की सिंचाई का काम कर देना चाहिये.

इसे भी पढ़ें:-

Ladyfingers Cultivation: कम खर्च में करें सबसे बेहतर भिंडी की खेती, जानें क्या है खास तरीका

Vegetable Farming:बड़े शहरों में काफी मशहूर हैं ये 3 महंगी सब्जियां, पॉलीहाउस में उगाकर मालामाल हो जायेंगे किसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Gardening Tips: बारिश में बचाएं तुलसी-पुदीना और करी पत्ता, देखें किचन गार्डनिंग टिप्स
बारिश में बचाएं तुलसी-पुदीना और करी पत्ता, देखें किचन गार्डनिंग टिप्स
डेयरी बिजनेस के लिए किस नस्ल की भैंस सबसे बेस्ट, जान लीजिए
डेयरी बिजनेस के लिए किस नस्ल की भैंस सबसे बेस्ट, जान लीजिए
बिना मिट्टी खेती करके कमाएं, जानें पूरा तरीका
बिना मिट्टी खेती करके कमाएं, जानें पूरा तरीका
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget