एक्सप्लोरर

फसल का नुकसान हो जाए तो सरकार से कैसे मिलता है पैसा? ऐसे करना होता है अप्लाई

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से किसानों के लिए बेहद लाभकारी योजना है. किसान सामान्य आवेदन कर योजना का लाभ ले सकते हैं. इसमें हर फसल पर कंपनसेशन की धनराशि अलग अलग तय की गई है.

PM Fasal Bima Yojana: खरीफ सीजन देश के किसानों के लिए अच्छा नहीं रहा. इस साल बाढ़, बारिश और सूखे ने किसानों की फसल को खासा नुकसान पहुंचाया. किसानों की करोड़ों रुपये की फसल बर्बाद हो गई. उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, झारखंड, बिहार समेत अन्य राज्यों में किसान फसल नुकसान से कराहते रहे. आपदा से जब भी फसलें बर्बाद होती हैं. किसान मदद के लिए केंद्र सरकार की ओर देखता है. केंद्र सरकार भी मदद करती हैं. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना है. इस स्कीम से हर साल देश मेें लाखों किसान मदद लेते हैं.  

ऐसे करा लें फसल बीमा

पीएम फसल बीमा योजना के तहत ऋण लेना मुश्किल नहीं है. जिन किसानों ने क्रेडिट कार्ड ले रखा है. वह बेहद आसानी से फसल बीमा योेजना का लाभ ले सकते हैं. बैंक में एक फार्म भरकर देने से उनका खाता लिंक हो जाता है. जबकि अन्य किसान को नए सिरे से डिटेल भरनी होती हैं. 

ऐसे करना होता है खराब फसल का क्लेम

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ पाने के लिए किसान को नुकसान का क्लेम करना पड़ता है. नेचुरल आपदा से फसल नुकसान होने पर और दूसरा फसल कम होने पर किसान बीमा का क्लेम कर सकता है. क्लेम होने पर जिला प्रशासन के निर्देश पर संबंधित कंपनी के अधिकारी सर्वे करने के लिए आते हैं. सर्वे में देखा जाता है कि किसानों को कितना फसल नुकसान हुआ है. उसकी रिपोर्ट सीनियर अधिकारियों को भेजी जाती है. सर्वे में फसल क्षति की पुष्टि होने पर किसान के खाते में धनराशि भेज दी जाती है. 

72 घंटे पहले देनी होती है जानकारी

प्राकृतिक आपदा से फसल को नुकसान होने पर किसान की जिम्मेदारी है कि 72 घंटे के अंदर कृषि विभाग को फसल खराब होने की जानकारी दे दें. इसमें एक लिखित शिकायत जिला प्रशासन और एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट मेें देनी होती है. उसपर फसल नुकसान का पूरा ब्यौरा लिखा होता है. शिकायत मिलते ही जिला प्रशासन और एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट एक्शन मोड मेें आ जाता है. इसकी तुरंत सूचना बीमा कंपनी को दी जाती है. उसी के बाद बीमा दिलाने की कवायद शुरू होती है. 

इतना मिलता है बीमा क्लेम

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसलों के लिए अलग अलग धनराशि तय की गई है. कपास की फसल के लिए अधिकतम प्रति एकड़ 36,282 रुपये, धान के लिए फसल 37,484 रुपये, बाजरा की फसल 17,639 रुपये, मक्का की फसल 18,742 रुपये और मूंग की फसल के लिए 16,497 रुपये की धनराशि दी जाती है. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- यूपी के डेयरी सेक्टर को बूस्टर डोज! दूध प्लांट के लिए 15 करोड़, चारा प्लांट के लिए 7.5 करोड़ का अनुदान, इस तरह मिलेगा लाभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
घर पर करना चाहते हैं टमाटर की खेती, जानें कितना गहरा गमला चाहिए?
घर पर करना चाहते हैं टमाटर की खेती, जानें कितना गहरा गमला चाहिए?
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गुलाब की खेती के लिए कौनसी किस्में सबसे बेस्ट?
गुलाब की खेती के लिए कौनसी किस्में सबसे बेस्ट?

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Embed widget