एक्सप्लोरर

PM Kisan Samman Nidhi: आपने तो सही भरी है ये जानकारी? एक गलती की वजह यहां 17 हजार किसानों को नहीं मिले पैसे

पीएम किसान सम्मान निधि की 13 वीं किस्त जनवरी में मिलेगी. एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट या फिर ऑनलाइन यह जांच लें कि बैंक अकाउंट और अन्य डिटेल में कोई कमी तो नहीं है. कमी होने पर 13वीं किस्त नहीं मिलेगी

PM Kisan Nidhi 13th Installment: पीएम किसान सम्मान निधि की 12 वीं किस्त किसानों के खाते में पहुंच गई है. 13वीं किस्त को लेकर किसानों ने कवायद शुरू कर दी है. किसान बैंकों में जाकर और गूगल सर्च कर योजना के संबंध में जानकारी ले रहे हैं. यह भी देख रहे हैं कि किस्त अटकने के पीछे वजह क्या हो सकती हैं. योजना के तहत अब नई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. किसानों को बैंक अकाउंट या ई-केवाईसी में छोटी सी अपडेट न होने पर भी धनराशि नहीं मिल पा रही है. किसान जिला एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट और बैंकों के चक्कर लगा रहे हैं. एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट के अफसरों का कहना है कि e-KYC को लेकर सारी जानकारी पीएम पोर्टल मौजूद है. किसान जानकारी लेकर e-KYC करा सकते हैं. 

पीएम किसान सम्मान निधि को लेकर कापफी किसानों ने ई केवाईसी अपडेट करा दिया था. खाते की जानकारी भी अपडेट करा दी गई थी, लेकिन अकेले उत्तरप्रदेश के पीलीभीत में ही 17 हजार अधिक खाते पीएम सम्मान निधि के लिए रिजेक्ट कर दिए गए हैं. इसके पीछे वजह बताई गई कि किसानों के खाते में छोटी मोटी कमियां थीं. इस कारण उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल सका है. पीलीभीत में 17157 खाते रिजेक्ट हुए हैं. 13वीं किस्त पाने के लिए इन किसानों को बैंक से PFMS अपडेट कराने की अपील की गई है. खाता अपडेट हो जाने से खाते में धनराशि आना शुरू हो जाएगी. उत्तरप्रदेश के मेरठ, सहारनपुर, हापुड़, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, कानपुर, अलीगढ़, गोरखपुर समेत सभी जिलों में ऐसे किसानों की संख्या देखी जा रही है. 

कैसी गड़बड़ी आ रहीं सामने?
बैंक खाता अपडेट करते समय अमूमन जो भूल किसी व्यक्ति से हो जाती हैं, वहीं किसानों से हुई हैं. मसलन, किसी किसान का बैंक में नाम, बैंक खाता, आधार कार्ड, पेनकार्ड आदि डिटेल भरने में थोड़ी कमी हो गई हैं. एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट के अफसरों का कहना है कि किसान पीपफएमएस रिकॉर्ड अपडेट करा लें. पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के बैंक अकाउंट वैरीफाई किए जा रहे हैं. किसान तुरंत बैंक में संपर्क करें. कृषि विभाग के कर्मचारी इस संबंध में किसानों को अवेयर कर रहे हैं. 

साढ़े 4 करोड़ किसानों को नहीं मिली थी 12 वीं किस्त
किसानों को समय पर मिलने वाली पीएम किसान निधि की किस्त इस बार काफी लेट हो गई थी. किसानों को काफी इंतजार करना पड़ा था. इसके पीछे वजह बताई गई थी कि देशभर में कापफी संख्या में अपात्र किसान योजना का लाभ ले रहे हैं. केंद्र सरकार के निर्देश पर सभी स्टेट गवर्नमेंट ने ऐसे ही किसानों की छंटनी की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8000 किसानों को 16 हजार करोड़ की धनराशि जारी की थी. देशभर में करीब साढ़े 4 करोड़ किसान योजना का लाभ पाने से वंचित रह गए. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- रजिस्ट्रेशन है तो ही सरकार को धान बेच पाएंगे, यहां 15 नवंबर को धान की खरीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Marigold Farming: गेंदे की इन 2 किस्मों की करें खेती, एक एकड़ में 80 हजार तक होगी कमाई!
गेंदे की इन 2 किस्मों की करें खेती, एक एकड़ में 80 हजार तक होगी कमाई!
Chilgoza Farming: चिलगोजा की खेती कैसे होती है, एक फसल में कितनी कमाई?
चिलगोजा की खेती कैसे होती है, एक फसल में कितनी कमाई?
Farming Tips for Young Farmers: खेती करने वाले युवा किसानों के लिए 5 बड़ी सलाह, कोई नहीं बताएगा यह बात
खेती करने वाले युवा किसानों के लिए 5 बड़ी सलाह, कोई नहीं बताएगा यह बात
Stubble Burning: पाकिस्तानी धुएं ने घोटा दिल्ली-NCR का दम! भारत से 4 गुना ज्यादा जली पराली
पाकिस्तानी धुएं ने घोटा दिल्ली-NCR का दम! भारत से 4 गुना ज्यादा जली पराली

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Bollywood News: 'कपिल शर्मा शो' में तड़के के बाद अब 'कॉफ़ी विद करण' में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)
Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘उसे अब जरूरत नहीं’, इजरायल को 4 अरब डॉलर की अमेरिकी मदद बंद करने पर बोले ट्रंप
‘उसे अब जरूरत नहीं’, इजरायल को 4 अरब डॉलर की अमेरिकी मदद बंद करने पर बोले ट्रंप
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले CM सम्राट, सीतामढ़ी से अयोध्या तक चलेगी वंदे भारत?
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले CM सम्राट, सीतामढ़ी से अयोध्या तक चलेगी वंदे भारत?
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget