एक्सप्लोरर

Paddy Procurement: रजिस्ट्रेशन किया है तो ही सरकार को धान बेच पाएंगे इस राज्य के किसान, 15 नवंबर से होगी धान की खरीद

Paddy Procurement on MSP: बिहार में धान की खरीद 15 नवंबर से शुरू होने जा रही है. वहीं कृषि विभाग ने रजिस्टर्ड किसानों से ही धान खरीदने का फैसला किया है. राज्य के किसान यहां रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं.

Paddy Procurement in Bihar: देश के ज्यादातर राज्यों में धान की खरीद जोरों पर है. पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश ने किसानों ने रिकॉर्ड स्तर पर धान खरीदा है. साथ ही किसानों को 48 घंटों के अंदर बैंक खातों में ही भुगतान मिल रहा है. इसी कड़ी में बिहार राज्य भी 15 नवंबर से धान की खरीद (Paddy Procurement in Bihar) चालू करने जा रहा है. राज्य में सरकारी स्तर पर धान की खरीद के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया है. वहीं अभी तक कुल 2121 किसान धान की खरीद के लिए पंजीकरण करवा चुके हैं. 

धान की खरीद के लिए अनिवार्य पंजीकरण
बिहार कृषि विभाग ने सरकारी स्तर पर धान की खरीद के लिए पंजीकरण को अनिवार्य कर दिया है. 15 नवंबर से शुरू होने वाली धान की खरीद के लिए अभी तक 2121 किसानों ने रजिस्ट्रेशन किया है, जिसमें 887 रैयत किसान हैं. इस मामलों में अधिकारियों का कहना है कि धान की खरीद के लिए 15 नवंबर 2022 से 15 फरवरी 2022 तक का समय निर्धारित किया गया है.

किसान चाहें तो बिहार कृषि विभाग Agriculture Department (bihar.gov.in) या बिहार सहकारिता विभाग Cooperative Dept. (bih.nic.in) की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. यहां किसानों को अपना नाम, भूमि से जुड़ी सूचनायें और स्व: जनित घोषणा पत्र जारी करना होगा.

यहां बेचें धान
राज्य में धान की खरीद की प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. अब किसान भी पंचायत स्तर पर पैक्स और प्रखंड स्तर पर व्यापार मंडलों से संचालित किसी भी खरीद केंद्र पर धान बेच पाएंगे. राज्य में निर्धारित एमएसपी पर ही धान खरीदा जाएगा. बता दें कि साधारण धान की एमएसपी 2040 रुपये प्रति क्विंटल, जबकि ए ग्रेड धान को 2060 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा. इसके बाद 31 जुलाई 2023 तक ही फोर्टिफाइड चावल (Fortified Rice) को बिहार राज्य खाद्य निगम के गोदाम मे पहुंचाया जाएगा. 

100 से 250 क्विंटल तक खरीदा जाएगा धान 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार से अभी तक कुल 2121 किसानों ने एमएसपी पर धान बेचने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया है. इनमें 887 रैयात किसान शामिल है. सरकारी निर्देशानुसार, राज्य के रैयात किसानों से  250 क्विंटल तक धान और गैर-रैयत किसानों से 100 क्विंटल तक धान की खरीद की जाएगी. वहीं खरीदे गये धान के लिए किसानों को सीधा पीएफएमएस के माध्यम से 48 घंटे के अंदर सीधा बैंक खातों में भुगतान मिल जाएगा.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- नेचुरल फार्मिंग के लिए इस राज्य को मिला 'फ्यूचर इकोनॉमी लीडरशिप अवॉर्ड, सीधा किसानों को मिलेगा इसका फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Gardening Tips: बारिश में बचाएं तुलसी-पुदीना और करी पत्ता, देखें किचन गार्डनिंग टिप्स
बारिश में बचाएं तुलसी-पुदीना और करी पत्ता, देखें किचन गार्डनिंग टिप्स
डेयरी बिजनेस के लिए किस नस्ल की भैंस सबसे बेस्ट, जान लीजिए
डेयरी बिजनेस के लिए किस नस्ल की भैंस सबसे बेस्ट, जान लीजिए
बिना मिट्टी खेती करके कमाएं, जानें पूरा तरीका
बिना मिट्टी खेती करके कमाएं, जानें पूरा तरीका
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget