एक्सप्लोरर

Kisan Samman Nidhi: जमीन कागजातों के सत्यापन बिना नहीं मिलेगी किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त, फटाफट कर लें ये काम

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त पाने के लिए सरकार ने कुछ शर्तें तय की हैं. इसमें राशन कार्ड, भूमि का सत्यापन, आधार कार्ड, बैंक की सही डिटेल जैसी जरूरी चीजें शामिल की गई हैं.

PM Kisan Nidhi 13th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त किसानों के खाते में लगभग पहुंच चुकी है. अब भी तमाम किसान 12वीं किस्त पाने से वंचित रह गए हैं. ऐसे में उन्हें डर है कि 13वीं किस्त पाने से न चूक जाएं. इसके लिए किसान e-KYC कराने और अन्य डॉक्यूमेंट अपडेट कराने के लिए बैंकों के चक्कर काट रहे हैं. कुछ किसान ऑनलाइन भी अपडेशन की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन यहां हम आपको आसान तरीका बताने जा रहे हैं. किसान इससे 13वीं किस्त आसानी से पा सकते हैं. इसके लिए बस थोड़ी सी मेहनत करने की जरूरत है. 

जमीन के दस्तावेजों का सत्यापन जरूरी

केंद्र सरकार ने किस्त पाने के लिए जरूरी शर्ते तय की हैं. अब तक काफी संख्या में अपात्र लोग पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे थे. e-KYC और डॉक्यूमेंट अपडेशन करने के कारण काफी संख्या में किसान लिस्ट से बाहर हो गए हैं. अब पीएम किसान निधि पाने वाले किसानों के जमीन डॉक्यूमेंट का वैरिफिकेशन होगा. किसानों को अपने भूमि रिकॉर्ड सत्यापित भी कराना होगा. जो किसान ऐसा नहीं कर पाएगा. उसे 13वीं किस्त नहीं मिलेगी. 

राशन कार्ड की कॉपी भी करनी होगी जमा

भूमि के डॉक्यूमेंट के अलावा इस बार कुछ अन्य दस्तावेज भी अनिवार्य कर दिए गए हैं. इसमें किसान को राशन कार्ड की कॉपी भी ऑनलाइन अपलोड करनी होगी. किसानों को पीएम किसान पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट पर अपडेशन का यह काम करना होगा. आधार कार्ड व अन्य जरूरी कागज भी किसानों को लगाने होंगे. ऐसा न होने पर किसान किस्त पाने से खाली हाथ रहेंगे. 

4 करोड़ किसानों को नहीं मिली 12 वीं किस्त

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत साल में 6 हजार रुपये किसानों के खाते में आते हैं. हर 4 महीने में 2000 रुपये सरकार किस्त जारी करती हैं. अब 13 वीं किस्त जारी होनी है. इससे पहले 12 वीं किस्त जारी करने में केंद्र सरकार काफी लेट हो गई थी. केंद्र सरकार की कोशिश है कि इस बार किस्त का पैसा लेट न हो. इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी गई हैं.

वहीं, योजना के तहत काफी संख्या में अपात्र भी लाभ ले रहे थे. उन्हें किसानों ने बाहर कर दिया है. हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 करोड़ किसानों के खाते में 16 हजार करोड़ रुपये जारी किए थे. इसके अलावा 4 करोड़ किसान ऐसे रहे, जिनके खाते में धनराशि नहीं पहुंच सकी है. इनमें किसानों का कंप्लीट वैरिपिफकेशन न होना और अपात्रों को लिस्ट से बाहर किया जाना शामिल है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- Micro Irrigation Mission: सिंचाई का पानी इकट्ठा करने के लिए 85% की सब्सिडी, 3.40 लाख रुपये दे रही ये सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खेत में फसल के दुश्मनों का हमला, लगाएं नीले और पीले कार्ड
खेत में फसल के दुश्मनों का हमला, लगाएं नीले और पीले कार्ड
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
ऊपर से हरी दिख रही गेहूं की फसल, फिर क्यों कम हो जाती है पैदावार?
ऊपर से हरी दिख रही गेहूं की फसल, फिर क्यों कम हो जाती है पैदावार?
खेत में ही मिलाएं पराली, अगली फसल की पैदावार बढ़ाने में मिलेगी मदद
खेत में ही मिलाएं पराली, अगली फसल की पैदावार बढ़ाने में मिलेगी मदद

वीडियोज

Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
Embed widget