एक्सप्लोरर

PM Kisan Yojana: दांव पर लगा है इस राज्य के 4 लाख किसानों का पैसा, अभी तक लैंड वेरिफिकेशन तक नहीं करवाया

PM Kisan Samman Nidhi Yojana से जुड़े हरियाणा के 3 लाख से ज्यादा किसानों ने अभी तक भूआलेखों का सत्यापन नहीं करवाया है. जल्द ये काम नहीं किया तो सरकार इन्हें अयोग्य घोषित कर सकती है.

PM Kisan Land Verification: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में बढ़ते गैर-कानूनी मामलों के बाद सरकार ने ई-केवाईसी और लैंड रिकॉर्ड्स का वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया है. कई किसानों ने ये दोनों ही काम नहीं है, जिसकी वजह से 12वीं किस्त रोक दी गई है और अब 13वीं किस्त तक भी वेरिफिकेशन नहीं करवाया तो सरकार अयोग्य घोषित कर सकती है. हाल ही में हरियाणा के 3 लाख 36 हजार 306 किसानों की पहचान हुई है, जो सम्मान निधि का पैसा तो ले रहे हैं, लेकिन अब अपनी जमीन के कागजों का सत्यापन नहीं करवा रहे. इस संबंध में सभी राज्य सरकारों ने अंतरिम निर्देश भी जारी कर दिए हैं, जिसके बावजूद अभी तक किसान लैंड वेरिफिकेशन नहीं करवा पाए हैं.

कहां करवाएं लैंड वेरिफिकेशन
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े हर किसान को अपनी जमीन के कागजों का सत्यापन करवाना अनिवार्य है. हरियाणा के हर जिलों में कृषि विभाग के कार्यालय में लैंड रिकॉर्ड्स के वेरिफिकेशन की सुविधा दी जा रही है. इसके लिए हर जिले में कैंप लगाकर किसानों को जागरूक भी किया जा रहा है.इसके बावजूद, राज्य के करीब 19 लाख 492 किसानों में से 3 लाख 36 हजार 306 किसान अभी तक लैंड वेरिफिकेशन नहीं करवा पाए हैं.


PM Kisan Yojana: दांव पर लगा है इस राज्य के 4 लाख किसानों का पैसा, अभी तक लैंड वेरिफिकेशन तक नहीं करवाया

अयोग्य घोषित कर सकती है सरकार
द ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हरियाणा के कई अयोग्य किसान अभी तक पीएम किसान योजना का लाभ उठा रहे हैं. इनकी पहचान के लिए उनके भूमि दस्तावेजों का सत्यापन यानी Land Records Verification किया जा रहा है. वहीं कुछ तो पीएम किसान योजना के लिए योग्य होने बावजूद लाभ नहीं ले पा रहे, जिसका कारण भी लैंड रिकॉर्ड का वेरिफिकेशन ना होना भी हो सकता है. अटकलें लगाई जा रही है कि अगर किसान जल्द से जल्द ये काम नहीं करवाएंगे तो सरकार उन्हें अयोग्य भी घोषित कर सकती है. अगले दो महीने में 13वीं किस्त जारी होने वाली है. ऐसे में बिना देरी किए अपने जिले में कृषि विभाग के कार्यालय में जाकर भूआलेखों का सत्यापन करवा लें.

हर साल मिलते है 6,000 रुपये 
पीएम किसान योजना के तहत लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में हर साल 6,000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं. साल 2019 में शुरू की गई इस स्कीम के तहत अभी तक दो-दो हजार रुपये की 12 किस्तें जारी की जा चुकी हैं. नए साल में किसानों को 13वीं किस्त भी ट्रांसफर कर दी जाएगी. केंद्र सरकार द्वारा जारी डेटा के मुताबिक, इस स्कीम से 1.86 किसानों को बाहर कर दिया गया है. कई किसान वेरिफिकेशन की प्रोसेस के बाद अयोग्य घोषित किए गए है. अभी भी कई लोग गलत तरीके से इस स्कीम से जुड़े हुए हैं, जिनकी पहचान के लिए ईकेवाईसी और लैंड वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: इन किसानों को नहीं मिलेगी 13वीं किस्त, यहां देख लें कहीं लिस्ट में आपका नाम तो नहीं है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सब्जियों के छिलके फेंके नहीं, ऐसे बनाएं ऑर्गेनिक खाद
सब्जियों के छिलके फेंके नहीं, ऐसे बनाएं ऑर्गेनिक खाद
मानसून में किस पौधे की होती है सबसे ज्यादा मांग, नर्सरी का कहलाता है राजा
मानसून में किस पौधे की होती है सबसे ज्यादा मांग, नर्सरी का कहलाता है राजा
एक एकड़ में स्ट्रॉबेरी से कितना कमा सकते हैं किसान?
एक एकड़ में स्ट्रॉबेरी से कितना कमा सकते हैं किसान?
मानसून में मुर्गी फार्मिंग में ये आती है चुनौतियां, इन बातों का रखें ख्याल
मानसून में मुर्गी फार्मिंग में ये आती है चुनौतियां, इन बातों का रखें ख्याल

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget