एक्सप्लोरर

Irrigation Scheme: इस राज्य में सिंचाई की टेेंशन खत्म, छोटे-बड़े तालाब बनवाने पर सरकार दे रही इतनी सब्सिडी, फटाफट आवेदन कर दीजिए 

किसानों के सामने सिंचाई का संकट रहता है. उत्तर प्रदेश में किसान पारदर्शी किसान सेवा योजना के तहत छोटे-बड़े तालाब बनवाने में 50 प्रतिशत तक सब्सिडी पा सकते हैं.

Irrigation Scheme In UP: रबी सीजन चल रहा है. किसान खेतों में फसलों की बुवाई कर रहे हैं. खरीफ सीजन में सूखे की मार से किसान परेशान हो गए थे. सबसे खराब हाल छत्तीसगढ़, बिहार में देखने को मिले. यहां सिंचाई न मिलने के कारण किसानों की फसलें ही सूखकर दम तोड़ गई. राज्य सरकार सिंचाई के सही इंतजाम के लिए हर संभव कदम उठा रही हैं. अब उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से भी कदम उठाए गए हैं. . 

तालाब बनवाने पर 50 प्रतिशत सब्सिडी
उत्तर प्रदेश में अभी भी काफी जिले ऐसे हैं, जहां पर सही समय पर सिंचाई होना किसान के लिए सपना होता है. उत्तर प्रदेश सरकार इसी सपने को साकार करने में जुटी हुई है. प्रदेश सरकार किसानों को खेत में तालाब बनवान के लिए 50 प्रतिशत तक सब्सिडी देगी. किसान तालाब बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं. विशेष बात यह है कि सिंचाई के अलावा मछली पालन भी किया जा सकता है. इससे किसानों की अतिरिक्त इनकम होगी. 

इतनी दी जाएगी सब्सिडी
प्रदेश सरकार ने दो कैटेरगी में बांटा है. छोटे तालाब को अलग सब्सिडी दी जाएगी, जबकि बड़े तालाब को अलग. हालांकि सब्सिडी की दर दोनों के लिए 50 प्रतिशत ही तय की गई है. छोटे तालाब बनवाने पर 105000 रुपये खर्चा होगा, जबकि बड़ा तालाब बनवाने पर 228400 रुपये की लागत आएगी. छोटे तालाब के निर्माण में 52500 रुपये की सब्सिडी मिलेगी, जबकि इससे बड़े तालाब बनवाने में 114200 रुपये का अनुदान मिलेगा. राज्य सरकार की ओर से किसानों के खाते में सब्सिडी की धनराशि तीन किस्तों में भेजी जाएगी. 

यहां करें आवेदन
प्रदेश सरकार ने आवेदन करने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था की है. जो किसान तालाब बनवाने के लिए सब्सिडी चाहते हैं. वह पारदर्शी किसान सेवा योजना पर जाकर योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने का शुल्क 1 हजार रुपये रखा गया है. आवेदकों की एक सूची तैयार की जाएगी. जिलाधिकारी इसी अनुमोदित सूची में से लाभार्थी का चयन करेंगे. अनुसूचित जाति/जनजाति, अल्पसंख्यक तथा लघु/सीमान्त किसानों को इस योजना में प्राथमिकता दी जाएगी. 

 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- यदि खेतों में पानी भरने की वजह से नहीं हो पाई बुवाई तो सरकार से मिलेंगे 7,500 रुपये प्रति एकड़, पढ़ें डीटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सब्जियों के छिलके फेंके नहीं, ऐसे बनाएं ऑर्गेनिक खाद
सब्जियों के छिलके फेंके नहीं, ऐसे बनाएं ऑर्गेनिक खाद
एक एकड़ में स्ट्रॉबेरी से कितना कमा सकते हैं किसान?
एक एकड़ में स्ट्रॉबेरी से कितना कमा सकते हैं किसान?
मानसून में मुर्गी फार्मिंग में ये आती है चुनौतियां, इन बातों का रखें ख्याल
मानसून में मुर्गी फार्मिंग में ये आती है चुनौतियां, इन बातों का रखें ख्याल
Cow Dung Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
Embed widget