एक्सप्लोरर

किसानों पर फिर बरसा कहर...ओलावृष्टि से आम लीची और सेब के बागों में नुकसान, यहां बर्फबारी से फिर बढ़ी मुसीबतें!

बारिश और ओलावृष्टि के चलते किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है. मार्च से आकाशीय आपदा थमने का नाम नहीं ले रही. इससे उत्तर-मध्य भारत में गेहूं के अलावा आम, लीची और सेब के बागों में भी नुकसान हुआ है

Crop Loss in Rain: महीनेभर से चल रही बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने रबी फसलों में भारी नुकसान किया है. उत्तर और मध्य भारत में अभी-भी बारिश का सिलसिला थमा नहीं है. पहाड़ी इलाकों में भी मौसम का रुख साफ नहीं है, इसलिए किसान भी खेतों मे बिछी फसलें नहीं समेट पा रहे. एक तरफ अनाज की क्वालिटी गिरती जा रही है. दूसरी तरफ फलों के बागों में भी फ्लावरिंग प्रभावित हो रही है. यूपी में कई जगह आम के छोटे फल गिरकर नष्ट हो चुके हैं. बारिश की चाल से जो हालत मैदानी इलाकों में किसानों की थी. वही अब उत्तराखंड समेत पहाड़ी इलाकों की है. मंगलवार को पहाड़ी इलाकों में हुई बारिश और ओलावृष्टि ने भी आम, लीची और सेब के बागों में तबाही मचाई है. इस घटना से निराश नैनीताल और हलद्वानी के बागवान-किसानों ने सरकार ने मुआवजे की मांग की है.  

सुरक्षात्मक उपायों के बावजूद नहीं बच पाए बागान

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद उत्तराखंड के फल बागवानों ने हर तरह के सुरक्षात्मक उपाय किए. सेब के बागों को बारिश से होने वाले नुकसानों से बचाने के लिए हेमनेट आदि का भी इंतजामात किए, लेकिन ओलावृष्टि के आगे हेलनेट जैसे सेफ्टी नेट भी नहीं टिक पाए, जिसके चलते बागों में चल ही फ्लावरिंग की प्रोसेस भी काफी प्रभावित हुई है. यदि मौसम के हालात इसी तरह से कायम रहे तो सेब के साथ-साथ लीची और आम के बागों में घाटा चला जाएगा. 

8 अप्रैल तक नहीं सुधरेंगे हालात

कम ऊंचाई वाले इलाकों में भी तापमान में गिरावट आने से बादाम, खुबानी, अंजीर, स्टोन फ्रूट पर बुरा असर पड़ सकता है. फिल्हाल बागवानों को यही उम्मीद है कि मौसम साफ रहे, ताकि इन फलों के बागों में ठीक तरह सेटिंग हो जाए. एक बार फलों का विकास अगले चरण में पहुंच जाए तो नुकसान को कम किया जा सकता है. लेकिन मौसम में तेजी से हो रहे अनिश्चित बदलावों से आने वाले दिनों में भी किसानों को निराशा झेलनी पड़ सकती है. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण 8 अप्रैल तक ऐसे ही हालात बने रहने की संभावना है. 

तापमान में गिरावट से धीमी हुई फल पकने की प्रोसेस

बागवानी विशेषज्ञों ने बताया कि फरवरी में अचानक तापमान बढ़ने से सेब के बागों में नमी की मात्रा काफी कम हो गई थी, लेकिन मार्च के अंत में अचानक तापमान बदलने से बागों में जल भराव होता जा रहा है. पहाड़ों में भी अचानक तापमान गिरने से सेबों के पौधों में चल रही पिंक बड स्टेज और फ्लावरिंग प्रभावित हो रही है. फूल ठीक नहीं खिल पा रहे. वहीं तेज बारिश के कारण मधुमक्खियां भी परागण की प्रक्रिया के लिए छत्तों से नहीं निकल रही हैं. इन सभी परिस्थितियों का सीधा असर सेब की गुणवत्ता पर पड़ेगा और बाजार में सही दाम नहीं मिल पाने के चलते बागवानों को नुकसान हो  सकता है. 

यह भी पढ़ें:- बारिश में बर्बाद गेहूं की फसल खरीद भी ले सरकार तो उसका करेगी क्या? क्या खाने के काम आ सकता है ऐसा गेहूं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Farming Tips: बारिश के बाद खेत में सबसे पहले क्या करें? एक्सपर्ट से जानिए सफल किसानी का तरीका
बारिश के बाद खेत में सबसे पहले क्या करें? एक्सपर्ट से जानिए सफल किसानी का तरीका
Farming vs Job: खेती छोड़ नौकरी या नौकरी छोड़ खेती, जानिए किसमें है ज्यादा फायदा?
खेती छोड़ नौकरी या नौकरी छोड़ खेती, जानिए किसमें है ज्यादा फायदा?
Animal Medicine Scheme: मवेशियों की दवाएं औने-पौने दामों पर, सरकार के इन स्टोर्स से खरीदने पर मिलती है भारी छूट
मवेशियों की दवाएं औने-पौने दामों पर, सरकार के इन स्टोर्स से खरीदने पर मिलती है भारी छूट
Plants For Farmhouse Garden: आपके फार्महाउस पर जमकर फलेंगे फूलेंगे ये पौधे, नर्सरी जाने से पहले पढ़ लें ये खबर
आपके फार्महाउस पर जमकर फलेंगे फूलेंगे ये पौधे, नर्सरी जाने से पहले पढ़ लें ये खबर

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
UP Weather: यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा
खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा
Spider Webs In House: सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
Video: अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
Embed widget