एक्सप्लोरर

Farming Technique: एक ही खेत से निकलेंगे फल, सब्जी और अनाज, ये हैं डबल कमाई वाले खेती के खास तरीके

Profitable Farming Techniques: जिन किसानों के पास कम जमीन और आर्थिक संसाधनों की भी कमी है, उन्हें ये तरीके कम जमीन में भी बढिया उत्पादन दिलाने में मदद करेंगे.

Benefit of Mixed & Co-cropping Farming: पारंपरिक कृषि विधियों के मुकाबले आज खेती की आधुनिक विधियां (Advanced Agriculture Techniques) कम खर्च में किसानों की आमदनी बढ़ा रही है. यही कारण है कि छोटे और सीमांत किसान भी कम संसाधनों में अधिक आमदनी ले रहे हैं. इस चमत्कार के पीछे खेती की दो विधियां शामिल है- मिश्रित खेती (Mixed Farming) और सह-फसल खेती (Co-cropping Farming) .

जिन किसानों के पास कम जमीन और आर्थिक संसाधनों की भी कमी है, वे इन दोनों विधियों का भरपूर लाभ ले सकते हैं. आधुनिक खेती के ये  तरीके किसानों को बहुत ही कम जमीन में भी बढिया उत्पादन दिलाने में मदद करेंगे. 


Farming Technique: एक ही खेत से निकलेंगे फल, सब्जी और अनाज, ये हैं डबल कमाई वाले खेती के खास तरीके

मिश्रित खेती (Mixed Farming)
खेती के साथ-साथ पशु पालन (Animal Husbandry), मछली पालन(Fish Farming), मुर्गी पालन(Poultry Farming), मधुमक्खी पालन (Bee Keeping) (Honey Farming) और डेयरी फार्मिंग (dairy Farming) जैसे कृषि कार्यों से भी अतिरिक्त उत्पादन लेने के तरीका मिश्रित खेती कहलाता है . किसानों को आमदमी को दोगुना करने वाली इस विधि के तहत खेत में किसान एक से ज्यादा फसलें भी उगाते हैं, जिसमें पारंपरिक और दलहनी फसलों को मुख्य फसल के रूप में लिया जाता है.

मिश्रित खेती करने के फायदे (Benefits Of Mixed Farming)
मिश्रित खेती करने पर किसानों को कई अनोखे फायदे होते हैं. इस बीच उनकी आमदनी तो दोगुना होती है, साथ ही उन्हें खेती के अलावा रोजगार का दूसरा साधन भी मिल जाता है.   

  • मिश्रित खेती में फसलों पर किसी भी प्रकार की विपदा आने पर नुकसान का बोझ कम हो जाता है, क्योंकि किसानों के पास आमदनी का दूसरा साधन मौजूद होता है.
  • मिश्रित खेती करने पर कृषि कार्यों की लागत भी कम हो जाती है. जैसे पशु पालन करने पर पशुओं से मिलने वाले गोबर  को खाद के रूप में प्रयोग कर सकते हैं.
  • वही दूसरी तरफ दलहनी फसलों से निकलने हरे चारे को पशुओं के पोषण के रूप में प्रयोग किया जाता है.
  • खेती के साथ पशु पालन, मछली पालन, मुर्गी पालन, मधुमक्खी पालन करने पर अनाज की बिक्री के अलावा दूध, मछली, अंडे, मांस और शहद बेचकर अतिरिक्त आमदनी मिल जाती है.
  • इस तरीके से खेती करने पर किसान साल भर आमदनी ले सकते हैं.


Farming Technique: एक ही खेत से निकलेंगे फल, सब्जी और अनाज, ये हैं डबल कमाई वाले खेती के खास तरीके

सह-फसल खेती (Co-cropping Farming)
जैसा कि नाम से ही साफ है, खेती की ये विधि भारतीय किसानों के बीच काफी लोकप्रिय है. सह फसल खेती करने पर छोटी जमीन वाले किसान भी एक से ज्यादा फसलें उगाकर अच्छी आमदनी ले सकते हैं. इस विधि में जमीन के एक ही टुकड़े पर दो या दो से अधिक फसलें उगाई जाती है. इसमें पारंपरिक अनाजी और दलहनी फसलों के साथ मेड़ों पर सब्जियों की खेती, सब्जियों फसलों के साथ मेड़ों पर दालों की खेती,  अन्य फसलों के साथ सब्जियों और औषधीय फसलों की खेती और फलों के बागों में भी सब्जी और हर्बल खेती (Herbal Farming) करना शामिल है.

सह-फसल खेती के फायदे  (Co-cropping Farming)
इस प्रकार लंबी अवधि वाली फसलों के साथ  कम अवधि वाली फसलें लगाने पर किसानों को बीच-बीच आमदनी होती रहती है. 

  • सह-फसल खेती करने पर मिट्टी की उपजाऊ शक्ति (Improve Soil Health) बढ़ती है और पोषण प्रबंधन पर होने वाला खर्च बचता है.
  • इस विधि से खेती करने पर फसलें आपस में पोषण का काम करती है, जिससे क्वालिटी उत्पादन लेने में मदद मिलती है.
  • खेती की इस विधि में नुकसान की संभावना कम होती है और इस प्रकार किसान एक ही जमीन से अलग-अलग फसलों का उत्पादन भी ले सकते हैं.
  • सह-फसल खेती (Co-cropping) करने पर किसानों को भूमि, श्रम और पूंजी का सही इस्तेमाल करने में मदद मिलती है.
  • इस तरीके से खेती करने पर किसान मौसम के अनुसार खेती करके आमदनी ले सकते हैं.


Farming Technique: एक ही खेत से निकलेंगे फल, सब्जी और अनाज, ये हैं डबल कमाई वाले खेती के खास तरीके

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Soil Health: खेत में मिट्टी खो चुकी हैं अपनी शक्ति, इन तरीकों से मिट्टी में वापस भर जायेगी जान

Farming Techniques: ये हैं खेती-किसानी में क्रांति लाने वाली 5 आधुनिक तकनीक, इन्हें अपनाकर बनें स्मार्ट किसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जून में धान की जगह बोएं ये फसलें, कम समय और कम लागत में होगी छप्परफाड़ कमाई
जून में धान की जगह बोएं ये फसलें, कम समय और कम लागत में होगी छप्परफाड़ कमाई
बायोगैस प्लांट बनाने के लिए कितनी सब्सिडी देती है सरकार, हर महीने मिलेगी दो सिलेंडर जितनी गैस
बायोगैस प्लांट बनाने के लिए कितनी सब्सिडी देती है सरकार, हर महीने मिलेगी दो सिलेंडर जितनी गैस
Patharchatta Farming: फार्म हाउस में कैसे करें पत्थरचट्टा की खेती? इस पौधे से बन सकते हैं लखपति
फार्म हाउस में कैसे करें पत्थरचट्टा की खेती? इस पौधे से बन सकते हैं लखपति
बाढ़ या आग से पशुओं का नुकसान? टेंशन छोड़िए सरकार की यह धांसू स्कीम सीधे खाते में भेजेगी पैसा
बाढ़ या आग से पशुओं का नुकसान? टेंशन छोड़िए सरकार की यह धांसू स्कीम सीधे खाते में भेजेगी पैसा

वीडियोज

Lucknow Fire | Bharat Ki Baat : 19 दिन..2 अग्निकांड..38 लोगों की मौत | Lucknow Fire | Akhilesh Yadav
Ram Mandir Daan Chori | Ayodhya: 'चढ़ावा चोरों' पर कार्रवाई कब? | SIT Report | Champat Rai | UP
Lucknow Fire | Janhit with Chitra Tripathi: 15 जिंदगियों का हिसाब कौन देगा? | CM Yogi | UP News
Ram Mandir Daan Chori | Seedha Sawal: चंदा चोरी से भक्तों में खौफ..SIT रिपोर्ट में बड़ा खुलासा! | UP
ABP Report : लखनऊ अग्निकांड, हादसा या 'हत्याकांड'? | Lucknow Fire | CM Yogi | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान की यात्रा पर पहुंचे ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान, जानें US-ईरान शांति समझौते पर क्या हुई बात?
पाकिस्तान की यात्रा पर पहुंचे ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान, US-ईरान पीस डील पर क्या हुई बात?
गुजरात में AAP को बड़ा झटका, चैतर वसावा की विधायकी खत्म, खाली हुई सीट
गुजरात में AAP को बड़ा झटका, चैतर वसावा की विधायकी खत्म, खाली हुई सीट
बांग्लादेश में राम के अपमान भड़का भारत, कट्टरपंथियों को लेकर तारिक रहमान को दी ये कड़ी नसीहत
बांग्लादेश में राम के अपमान भड़का भारत, कट्टरपंथियों को लेकर तारिक रहमान को दी ये कड़ी नसीहत
KKR के नए कप्तान बनेंगे हार्दिक पांड्या, ट्रेड डील में MI को चाहिए ये 2 खिलाड़ी! जानें क्या है अपडेट
KKR के नए कप्तान बनेंगे हार्दिक पांड्या, ट्रेड डील में MI को चाहिए ये 2 खिलाड़ी!
हंसल मेहता के ऑफिस के बाहर दिखे रणवीर सिंह, मास्क लगाए चेहरा छुपाते दिखे, नई फिल्म की चर्चा!
हंसल मेहता के ऑफिस के बाहर दिखे रणवीर सिंह, मास्क लगाए चेहरा छुपाते दिखे, नई फिल्म की चर्चा!
पाकिस्तान का झूठ फिर बेनकाब, भारत के सभी 36 राफेल सुरक्षित! एयरफोर्स ने जारी किए टेंडर दस्तावेज
पाकिस्तान का झूठ फिर बेनकाब, भारत के सभी 36 राफेल सुरक्षित! एयरफोर्स ने जारी किए टेंडर दस्तावेज
महाराष्ट्र पहुंचा मानसून! मुंबई-पुणे में हुई झमाझम बारिश, जानें देश के बाकी हिस्सों में कब बरसेंगे बदरा
महाराष्ट्र पहुंचा मानसून! मुंबई-पुणे में हुई झमाझम बारिश, जानें देश के बाकी हिस्सों में कब बरसेंगे बदरा
Lucknow Fire News Live: लखनऊ अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने KGMU पहुंचे अखिलेश यादव, 15 लोगों की हुई थी मौत
Live: लखनऊ अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने KGMU पहुंचे अखिलेश यादव, 15 लोगों की हुई थी मौत
Embed widget