एक्सप्लोरर

Cauliflower Flower: एक फूल गोभी में ही 3 किलो वजन, इस नई तकनीक से अच्छा पैसा कमा पाएंगे किसान

बाजार में गोभी खरीदते वक्त वजन आधा, एक किलोग्राम या अधिकतम डेढ़ किलोग्राम ही देखा होगा. लेकिन अब वैज्ञानिकों ने फूलगोभी की नई प्रजाति विकसित की है. इसका वजन ढाई से 3 किलोग्राम है.

Cauliflower Flower Production: केंद्र हो या राज्य सरकार, सभी की ये कोशिश रहती है. किसान फसलों की बुआई कर अच्छी पैदावार पा लें. खुद किसान भी दिन रात मेहनत इसी उम्मीद में करता है. किसानों की उम्मीदों पर बाढ़, बारिश, सूखा जैसी आपदाएं और कीट रोग पानी फेर देते हैं. वहीं, देश के वैज्ञानिक भी विभिन्न फसलों की नई प्रजातियों को विकसित करने में लगे रहते हैं. वैज्ञानिकों की कोशिश रहती है कि ऐसी प्रजातियां विकसित की जाए. जिनसे उत्पादन अधिक हो और लागत बेहद कम आए. अब वैज्ञानिकों ने ऐसी ही फूलगोभी विकसित की है. 

कृषि वैज्ञानिकों ने किया सफल परीक्षण
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने फूलगोभी विकसित की है. वैज्ञानिकों का कहना है कि नई प्रजाति की फूलगोभी का सफल परीक्षण किया गया है. इस रंग हरा है और दिखने में ब्रोकली से अलग है. किसान इसकी खेती कर भविष्य मे ंमोटा मुनाफा कमा सकते हैं. 

2.5 से 3 किलोग्राम की हुई फूलगोभी
वैज्ञानिकों ने फूलगोभी का परीक्षण कर लिया है. वैज्ञानिकों ने जब बीजों से फूलगोभी विकसित की तो इसका वजन 2.5 से 3 किलो मिला. अभी तक देश में आधा से एक किलोग्राम तक की फूलगोभी ही देखने को मिलती है. कई बार वजन डेढ़ किलोग्राम तक हो जाता है. लेकिन इस नए प्रयोग के बाद किसानों को बाजार में 3 किलोग्राम वजन वाली फूलगोभी का बीज भी उपलब्ध होगा. हालांकि बीज को बाजार में आने में अभी थोड़ा वक्त लग सकता है. 

किसानों का मुनाफा तीन से 4 गुना होगा
वैज्ञानिकों का कहना है कि इस गोभी से किसानों का लाभ भी कई गुना बढ़ जाएगा. सामान्य फूलगोभी 1 किलोग्राम तक होती है. यह 3 किलोग्राम तक वजनी होने के कारण अधिक दाम में बिकेगी. इसके अलावा यह फूलगोभी स्वाद में भी बेहतर बताए जा रही है. 

पोषक तत्वों से भरपूर है फूलगोभी
वैज्ञानिकों का कहना है कि गोभी हेल्थ के लिए फायदेमंद होती है. फूलगोभी की नई प्रजाति भी स्वास्थ्य के लिए लाभकारी साबित होगी. यह गोभी आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ ही कैंसर जैसी बीमारियों से बचाव करने में भी मदद करेगी. इसमें कैल्शियम, फॉस्फोरस ,मैग्नीशियम और जिंक जैसे तत्व भरपूर हैं. इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होगा. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:-ट्रैक्टर की ऐसे मेनटेनेंस करें किसान, हम बताएंगे कुछ आसान टिप्स जो बचाएंगे आपका समय और पैसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

 Crops For Desert Farming: रेगिस्तान में किन फसलों की खेती देगी मुनाफा, यहां जान लीजिए
रेगिस्तान में किन फसलों की खेती देगी मुनाफा, यहां जान लीजिए
Milk to Curd Business: 100 लीटर दूध से कितना दही जमाकर कितना मुनाफा कमाते हैं डेयरी वाले?
100 लीटर दूध से कितना दही जमाकर कितना मुनाफा कमाते हैं डेयरी वाले?
Marigold Cultivation: गेंदा साल में कितनी बार उगाया जा सकता है, इससे कितनी होती है कमाई
गेंदा साल में कितनी बार उगाया जा सकता है, इससे कितनी होती है कमाई
T2T Genome India: अब आएगी दाल क्रांति, वैज्ञानिकों ने तैयार किया अरहर का पहला T2T जीनोम
अब आएगी दाल क्रांति, वैज्ञानिकों ने तैयार किया अरहर का पहला T2T जीनोम

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget