एक्सप्लोरर

​Hail Damage Crop: राजस्थान ही नहीं, इन राज्यों में भी ओलावृष्टि ने फसलें कर दी तबाह, किसानों को लाखों का नुकसान​

राजस्थान के बाद मध्य प्रदेश ओलावृष्टि की चपेट में है. यहां संतरा, गेहूं, सरसों के अलावा अफीम को भी खासा नुकसान हुआ है. तेज हवा और भारी ओलावृष्टि से किसानों की फसल जमीन पर गिर गई है.

Hailstorm In Madhya Pradesh: पिछला सीजन सूखा, बाढ़, बारिश की चपेट में रहा. नए साल में पहले कड़ाके की ठंड और पाले ने किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया. अब भारी बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की फसलों को बर्बाद करना शुरू कर दिया है. अभी तक ओलावृष्टि की खबरें राजस्थान के अलग अलग जिलों से सामने आ रही थीं. लेकिन अन्य राज्यों में भी ओलावृष्टि ने फसलों को नुकसान पहुंचाया है. किसान विशेषज्ञों से राय लेकर खेत में भरे पानी की जल निकासी का प्रबंध कर रहे हैं. 

मध्यप्रदेश में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान
मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में अधिक ओलावृष्टि देखने को मिली है. मौसम बिगड़ने के कारण यहां पिछले तीन दिनों से ओलावृष्टि हो रही है. ओलावृष्टि के कारण संतरा, लहसुन, गेहूं अन्य फसलों के नुकसान होने का खतरा बढ़ गया है. मंदसौर के मल्हारगढ़, पिपलियामंडी, सीतामऊ समेत अन्य क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई है. बारिश के साथ आसमान से ओले भी बरसे हैं. इसके चलते फसलों में पानी भर गया है. वहीं तेज हवा और ओलावृष्टि के कारण फसल जमीन पर ही गिर गई है. 

यहां भी अफीम को नुकसान
राजस्थान में कुछ क्षेत्र में अफीम की खेती की जाती है. हाल में हुई ओलावृष्टि से यहां किसानों की अफीम की फसल को नुकसान हुआ है. किसानों का कहना है कि आसमान से बर्फ के रूप में मोटे ओले बरसे. इससे अफीम की फसल की क्षति हुई है. वहीं मध्य प्रदेश में भी कुछ क्षेत्र में अफीम की खेती की जाती है. यहां हो रही ओलावृष्टि का नुकसान किसानों को उठाना पड़ा है. किसानों ने बताया कि ओलावृष्टि से अफीम की फसल को नुकसान हुआ है. इसके अलावा गेहूं, संतरा की फसल भी प्रभावित हुई है. 

2 फरवरी से सक्रिय होगा अगला पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग का कहना है कि प्रेरित चक्रावतीय परिसंचरण दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर समुद्र तल से डेढ़ किमी की ऊंचाई तक सक्रिय है. दो फरवरी के बाद अगला पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की पूरी संभावना है. इसके चलते आने वाले दिनों में भी बारिश होने की पूरी संभावना है. किसान परेशान हैं कि इस भारी बारिश में गेहूं, सरसों, चना, अफीम की खेती का बचाव किस तरह से किया जाए. पानी की निकासी तो किसान कर रहा है. लेकिन ओलावृष्टि और तेज हवाओं से बचाव में किसान के हाथ पांव फूल रहे हैं. 

अभी तापमान और अधिक गिरेगा
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ दिन की धूप निकलने से यह न समझें कि सर्दी जाने वाली हैं. अभी जनवरी चल रही है. जिस तरह से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है. उसका असर बड़े पैमाने पर देखने को मिलेगा. बारिश, ओलावृष्टि और हिमालय की ओर से आ रही शीत लहरों के कारण तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की जाएगी. आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट और अधिक दर्ज की जा सकती है. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- मथुरा में गोबर से CNG गैस बनाएगा अडानी ग्रुप, इस बड़ी गौशाला में बन रहा Bio Gas Plant, गौ सेवा के साथ कमाई का है प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कभी भी आ सकती है किसान निधि की 24वीं किस्त, लेकिन ये किसान होंगे मायूस
कभी भी आ सकती है किसान निधि की 24वीं किस्त, लेकिन ये किसान होंगे मायूस
खेत में फसल के दुश्मनों का हमला, लगाएं नीले और पीले कार्ड
खेत में फसल के दुश्मनों का हमला, लगाएं नीले और पीले कार्ड
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
ऊपर से हरी दिख रही गेहूं की फसल, फिर क्यों कम हो जाती है पैदावार?
ऊपर से हरी दिख रही गेहूं की फसल, फिर क्यों कम हो जाती है पैदावार?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
Embed widget