एक्सप्लोरर

सावधान! बाजार में धड़ल्ले से बिक रहा नकली आलू, कहीं आप भी ना हो जाएं धोखाधड़ी का शिकार!

Food Identification: बाजार में नकली आलू की चर्चाएं तेज हो गई हैं. हेमंगिनी आलू अब चंद्रमुखी आलू के नाम से महंगे दाम पर बिक रहा है. इस नकली आलू में ना तो स्वाद है और ना ही ये ठीक तरह से पकता है

Real and Fake Potato: बाजार में खान-पान की चीजों की मांग बढ़ती जा रही है. जब फूड प्रोडक्ट की सप्लाई कम हो जाती है तो दुकानदार भी नकली और मिलावटी सामान बेचकर ग्राहक को चूना लगाते हैं. ग्राहक भी जागरूकता की कमी के चलते जालसाजी का शिकार हो जाता है और नकली सामान महंगे दामों पर खरीद लाते हैं. नकली फूड प्रोडक्ट सेहत के लिए बिल्कुल अच्छे नहीं होते. ये आपको बहुत ज्यादा बीमार बना सकते हैं, इसलिए जांच-परखकर सामान खरीदने की हिदायत दी जाती है. इन दिनों बाजार में नकली आलू की चर्चा हो रही है. अच्छी क्वालिटी का आलू बताकर घटिया क्वालिटी का आलू महंगे दामों पर बेचा जा रहा है. आलू को लेकर ज्यादा अवेयरनेस नहीं है, इसलिए जनता भी धड़ल्ले से घटिया आलू खरीद रहे हैं. इन आलूओं में ना तो स्वाद होता है और ना ही ये आलू ठीक तरह से पकते हैं. 

क्या है असली-नकली आलू का मामला

इन दिनों कई मार्केट में 'हेमांगिनी' या 'हेमलिनी' आलू  को चंद्रमुखी आलू के नाम से बेचा जा रहा है. आपको बता दें कि चंद्रमुखी आलू की सबसे वैरायटी है, जो बाजार में 50 रुपये किलो के भाव बिकती है. इससे बने व्यंजनों का स्वाद भी काफी अच्छा होता है. वहीं दूसरी तरफ हेमांगिनी आलू सिर्फ 10-12 रुपये प्रति किलो बिकता है. इस आलू की स्वाद और क्वालिटी ज्यादा अच्छी नहीं होती. ये आलू गलता भी नहीं है, इसलिए बिक्री भी कम है. ये दोनों ही क्वालिटी के आलू दिखने में बिल्कुल एक जैसे होते हैं, इसलिए ग्राहक धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है.

इस वजह से नापसंद है हेमांगिनी आलू

हेमांगिनी आलू का ना पंसद करने की कई वजहें हैं, जिसमें स्वाद और अधपका होना भी है. इसके बावजूद पंजाब के कई इलाकों में हेमांगिनी आलू की खेती बड़े पैमाने पर हो रही हैं. इस मामले में हुगली कृषि सहकारी समिति के सदस्‍य बताते हैं कि हेमांगिनी आलू मूल एक मिक्स हाइब्रिड वैरायटी है, जिसका बीज दूसरे राज्यों से पंजाब में पहुंचता है. ये वैरायटी अधिक पैदावार देती है, इसलिए किसान इसकी खेती करना ज्यादा पंसद करते हैं.

एक तरफ चंद्रमुखी आलू को तैयार होने पर 3-4 महीने लग जाते हैं, जो 50 से 60 बोरी प्रति बीघा की उपज देता है तो वहीं हेमांगिनी आलू की खेती से 45 से 60 दिन में 90 से 95 बोरी की उपज ली जा सकती है. ये किस्म में कम समय और कम खर्च में तैयार हो जाती है. जालंधर के अलावा हुगली जिले के पुरशुरा और तारकेश्वर में भी हेमांगिनी आलू की खेती बड़े लेवल पर की जाती है.

कैसे पहचानें आलू असली है या नकली

हेमांगिनी और चंद्रमुखी आलू बेशक एक जैसे दिखते हैं, लेकिन इन दोनों में अंतर पहचानना मुश्किल नहीं है. इन दोनों आलू का छिलका पतला होता, लेकिन छीलने पर अंदर से अलग रंग निकलता है. हेमांगिनी आलू का रंग सफेद होता है, जबकि चंद्रमुखी आलू अंदर से मटमैले रंग का होता है.

यह भी पढ़ें:- रंग-बिरंगी जैविक शिमला मिर्च से चमके राजसमंद के मोती, जैविक खेती से कमा रहे 3 लाख का Profit!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सब्जियों के छिलके फेंके नहीं, ऐसे बनाएं ऑर्गेनिक खाद
सब्जियों के छिलके फेंके नहीं, ऐसे बनाएं ऑर्गेनिक खाद
मानसून में किस पौधे की होती है सबसे ज्यादा मांग, नर्सरी का कहलाता है राजा
मानसून में किस पौधे की होती है सबसे ज्यादा मांग, नर्सरी का कहलाता है राजा
एक एकड़ में स्ट्रॉबेरी से कितना कमा सकते हैं किसान?
एक एकड़ में स्ट्रॉबेरी से कितना कमा सकते हैं किसान?
मानसून में मुर्गी फार्मिंग में ये आती है चुनौतियां, इन बातों का रखें ख्याल
मानसून में मुर्गी फार्मिंग में ये आती है चुनौतियां, इन बातों का रखें ख्याल

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget