एक्सप्लोरर

Flour Price: मिलेगी राहत... कल से शुरू हो जाएगी सस्ते आटे की बिक्री, एफसीआई तैयारी में जुटी

देश में तेज होती गेहूं की कीमतों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने कदम उठाए हैं. 6 फरवरी यानि कल से देश के विभिन्न हिस्सों में सरकारी आउटलेट पर आटे की बिक्री शुरू हो जाएगी.

Flour Price In India: देश में गेहूं की बढ़ी कीमतों से केंद्र सरकार परेशान है. परेशानी इसलिए भी बढ़ी है कि गेहूं की कीमत बढ़ने के साथ ही आटे की कीमतों में भी बढ़ोत्तरी हो गई है. इसका असर आम आदमी की रसोई पर पड़ रहा है. केंद्र सरकार गेहूं की कीमत कम करने में जुटी हुई है. इसको लेकर ग्राउंड लेवल पर कवायद शुरू कर दी गई है. केंद्र सरकार के अधिकारियों का कहना है जल्द से जल्द देश में गेहूं बिक्री की जाएगी. इससे आम आदमी को जल्द ही सस्ते दामों में गेहूं और आटा मिल सकेगा. 

कल से शुरू हो जाएगी आटे की बिक्री

केंद्र सरकार आटे की बिक्री 6 फरवरी यानि कल से शुरू कर देगी. केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि केंद्रीय भंडार और नाफेड जैसी सहकारी समितियां 29.5 रुपये प्रति किलोग्राम आटा बेच सकेंगी. नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड और नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया 6 फरवरी से इतनी कीमत पर आटे को बेचना शुरू कर देंगी. सरकारी आउटलेट पर आसानी से इतनी कीमत पर आटा आम कंज्यूमर को मिल जाएगा. आमजन को 29.5 रुपये प्रति किलो की दर से ही आटा मिल सकेगा. 

बुधवार को होगी गेहूं की ई-नीलामी

केंद्र सरकार ने देश में गेहूं और आटे की कीमत कम करने के लिए 30 लाख टन गेहूं बाजार में उतारने का निर्णय लिया है. केंद्र सरकार के अधिकारियों का कहना है कि हर बुधवार को देश के विभिन्न राज्यों में गेहूं की ई-नीलामी की जाएगी. इसके लिए केंद्र सरकार के स्तर से तैयारी पूरी कर ली गई हैं. वहीं गेहूं व्यापारी भी गेहूं खरीद की तैयारी में जुटे हुए हैं. 

पहले सप्ताह बेचा 9.2 लाख मीट्रिक टन गेहूं

देश के कई राज्यों में गेहूं की नीलामी शुरू हो गई है. केंद्र सरकार के स्तर से गेहूं बेचने की जिम्मेदारी भारतीय खाद्य निगम एफसीआई को दी गई है. रिपोर्ट के अनुसार, एफसीआई की ओर से की गई गेहूं की नीलामी में 1150 से अधिक बिडर्स ने भाग लिया. देश भर में करीब 9.2 लाख मीट्रिक टन गेहूं बेचा गया. जल्द ही शेष गेहूं की नीलामी भी एफसीआई के स्तर से कर दी जाएगी.

छोटे व्यापारी अधिक कर रहे भागीदारी

गेहूं की नीलामी को कई कैटेगरी में बांटा गया था. मसलन छोटे और बड़े व्यापारियों के लिहाज से नीलामी तय की गई थी. पहले सप्ताह में सबसे ज्यादा बिडर्स 100 से 499 मिलियन टन की सीमा में रहे. इसके बाद 500-1,000 मिलियन टन गेहूं खरीद के लिए व्यापारी मौजूद रहे. उसके बाद 50-100 मिलियन टन गेहूं की मांग की गई. बड़ी बोली में कम बिडर्स ने भागीदारी की. अंदाजा लगा सकते हैं कि 3000 मिलियन टन की अधिकतम मात्रा में केवल 27 बिडर्स ने ही बोलियां लगाईं. 

22 लाख मीट्रिक टन की हो सकेगी बिक्री

केंद्र सरकार किसी भी सूरत में देश में गेहूं की खपत कम नहीं होने देना चाहती है. प्रत्येक बुधवार को ई-नीलामी के माध्यम से एफसीआई गेहूं की बिक्री करेगा. दरअसल, गेहूं की बढ़ती कीमतों को नियंत्रण में लाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में मंत्रियों की समिति ने ई-नीलामी से गेहूं बिक्री का सुझाव दिया. बाद में इसी कार्ययोजना को अमल में लाया गया. एफसीआई ने ई-नीलामी से 25 लाख मीट्रिक टन में से 22 लाख मीट्रिक टन गेहूं की पेशकश की है. वहीं कुल 30 लाख मीट्रिक टन गेहूं बाजार में उतारा जाएगा. इसमें से 2 लाख मीट्रिक टन गेहूं राज्यों को दिया जाएगा, जबकि 3 लाख मीट्रिक टन केंद्रीय भंडार और नोफेड के जरिए आपूर्ति होगा.  

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- फसल खराबे की गिरदावरी जल्द पूरा करने के निर्देश, अब पाला-बारिश से पीड़ित किसानों को होगी पूरी भरपाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नौतपा की तपिश से कैसे करें फसलों की रक्षा? ये टिप्स आजमाए तो नहीं होगा नुकसान
नौतपा की तपिश से कैसे करें फसलों की रक्षा? ये टिप्स आजमाए तो नहीं होगा नुकसान
अब खाने की प्लेट में सज रहे फूल, खेती से बढ़ रही कमाई
अब खाने की प्लेट में सज रहे फूल, खेती से बढ़ रही कमाई
फॉर्म हाउस में कैसे लगाएं गोंद का पेड़, कितने दिन में होने लगेगी कमाई?
फॉर्म हाउस में कैसे लगाएं गोंद का पेड़, कितने दिन में होने लगेगी कमाई?
गर्मी में बढ़ जाता है फसलों में आग लगने का खतरा, अपने खेतों को ऐसे रखें सुरक्षित
गर्मी में बढ़ जाता है फसलों में आग लगने का खतरा, अपने खेतों को ऐसे रखें सुरक्षित

वीडियोज

Trump Ultimatum | Iran-US War Update: मिडिल ईस्ट में तनाव तेज | Breaking News |
Marco Rubio India Visit: थोडी देर में पीएम से मिलेंगे मार्को रूबियो | Breaking News
PM Modi Rojgar Mela: भारत के युवा ही देश की सबसे बड़ी ताकत- पीएम | Government Job | Youth Employment
Petrol-Diesel Price Hike: बढ़ते दामों से बिगड़ा बजट, अलग-अलग शहरों से सामने आईं तस्वीरें| New Rate |
Petrol-Diesel Price Hike: बढ़ते पेट्रोल डीजल के दाम को लेकर सरकार पर भड़के लोग | Budget Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान ने चीन को दिया झटका, 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट्स के लिए इस देश संग कर ली डील, मुंह ताकता रह गया ड्रैगन!
पाकिस्तान ने चीन को दिया झटका, 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट्स के लिए इस देश संग कर ली डील, मुंह ताकता रह गया ड्रैगन!
बिहार: 'सरकार के पास महंगाई की मेलोडी...', तेजस्वी यादव का केंद्र पर हमला
बिहार: 'सरकार के पास महंगाई की मेलोडी...', तेजस्वी यादव का केंद्र पर हमला
2027 में भौकाल मचाएंगे प्रभास, बॉक्स ऑफिस पर इन दो फिल्मों से तोड़ेंगे सारे रिकॉर्ड! जमकर कर रहे तैयारी
2027 में भौकाल मचाएंगे प्रभास, बॉक्स ऑफिस पर इन दो फिल्मों से तोड़ेंगे सारे रिकॉर्ड!
विराट कोहली ने ट्रेविस हेड से क्यों नहीं मिलाया हाथ? क्या थी इसके पीछे की वजह; जानें पूरा लफड़ा
विराट कोहली ने ट्रेविस हेड से क्यों नहीं मिलाया हाथ? क्या थी इसके पीछे की वजह; जानें पूरा लफड़ा
पेट्रोल और डीजल के 10 दिन में तीसरी बार बढ़े दाम तो आया कांग्रेस का रिएक्शन, कहा- मोदी सरकार नागरिकों को लूट...
पेट्रोल और डीजल के 10 दिन में तीसरी बार बढ़े दाम तो आया कांग्रेस का रिएक्शन, कहा- मोदी सरकार नागरिकों को लूट...
TMC पार्षद की हत्या या आत्महत्या? घर में लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
TMC पार्षद की हत्या या आत्महत्या? घर में लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर का दावा- इंस्टाग्राम से X तक, पर्सनल अकाउंट भी हुए हैक, कहा- 'हमें अब धमकियां...'
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर का दावा- इंस्टाग्राम से X तक, पर्सनल अकाउंट भी हुए हैक, कहा- 'हमें अब धमकियां...'
'खुले में कुर्बानी और सड़क पर नमाज...', बकरीद से पहले मौलाना शहाबुद्दीन रजवी की बड़ी सलाह
'खुले में कुर्बानी और सड़क पर नमाज...', बकरीद से पहले मौलाना शहाबुद्दीन रजवी की बड़ी सलाह
Embed widget