एक्सप्लोरर

Farming Technique: पुराने अखबार में बीज अंकुरण का ये खास नुस्खा, चंद दिनों में तैयार हो जायेगा पौधा

Seed Germination Technique: इस तकनीक का इस्तेमाल करके सिर्फ 2 से 3 तीन दिन के अंदर बीजों का अंकुरण हो जाता है, जिसके बाद खेतों में बिजाई करके सही समय पर पौधों का विकास और फसलों का उत्पादन ले सकते हैं.

Agriculture Techniques: खेती में छोटे से छोटा काम में सावधानी बरतकर काफी अच्छे रिजल्ट्स हासिल कर सकते हैं. जैसे बीजों की बुवाई से पहले उनका अंकुरण (Seed Germination) करना भी पौधों के विकास में काफी सहायक साबित होता है. कई बार खेतों में बुवाई के बाद बीजों का सही अंकुरण (Seed Treatment) नहीं हो पाता या कई बार पानी की कमी के कारण ज्यादा बीजों से पौधे नहीं निकल पाते. ऐसी स्थिति में यदि अंकुरित बीजों की बुवाई करेंगे तो किसानों को काफी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं.

वैसे तो बीजों के अंकुरण के लिये सूती कपड़े का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन सस्ती और टिकाऊ विधि से बीजों का अंकुरण करने के लिये पुराने अखबारों की मदद भी ले सकते हैं. इस तकनीक का इस्तेमाल करके सिर्फ 2 से 3 तीन दिन के अंदर बीजों का अंकुरण हो जाता है, जिसके बाद खेतों में बिजाई करके सही समय पर पौधों का विकास और फसलों का उत्पादन (Crop Production)  ले सकते हैं.

Farming Technique: पुराने अखबार में बीज अंकुरण का ये खास नुस्खा, चंद दिनों में तैयार हो जायेगा पौधा

यह तरीका अपनायें
अखबार की मदद से बीजों का अंकुरण करने के लिये एक पुराने अखबार को चार बार मोड़कर पानी में डुबायें. इसके लिये टब, ड्रम या सीमेंट की टंकी का इस्तेमाल कर सकते हैं.
अब अखबार को पानी से निकालकर सुखायें और बीजों को धोकर इसी अखबार में बिछा दें. 

  • एक अखबार में 50 से 100 बीज ही रखें और इसे चार बार मोड़कर धागे की मदद से रोल कर दें, ताकि बीज बाहर ना निकलें.
  • इसके बाद अखबार को कुछ समय के लिये पानी में डुबोकर बाहर निकालें और अतिरिक्त पानी निकलने के बाद प्लास्टिक की थैली  में बंद करके किसी ऊंची जगह पर लटका दें
  • इस तरह अखबार के अंदर 2 से 3 दिन में ही बीजों का अंकुरण हो जायेगा, जिसके बाद बीजों को बाहर निकलाकर खेतों में बिजाई कर सकते हैं.
  • इस तकनीक को बड़े पैमाने पर खेती करने के लिये इस्तेमाल होने वाले बीजों के अंकुरण के लिये भी आजमा सकते हैं.

इन बातों का रखें खास ध्यान
खेती के लिये हमेशा उन्नत किस्मों के प्रमाणित बीजों का चयन करें, जिससे अंकुरण, पौधों का विकास और फसलों से सही उत्पादन मिल सके. 

  • हमेशा बुवाई से पहले ही बीजों का निरीक्षण करना चाहिये, जिससे पता लगा सकें कि बीज अंकुरण लायक है भी या नहीं.
  • इसके बाद ही अच्छी गुणवत्ता वाले बीजों का उपचार करके उनका अंकुरण करना चाहिये, जिससे बाद में फसल उत्पादन में कोई समस्या ना आये.


Farming Technique: पुराने अखबार में बीज अंकुरण का ये खास नुस्खा, चंद दिनों में तैयार हो जायेगा पौधा

इस तरह करें बीजों का निरीक्षण
बीज खेती लायक हैं भी या नहीं, यह पता लगाना बेहद आसान है. इसके लिये किसान घर बैठे बीजों की जांच कर सकते हैं. इसके लिये सैंपल के तौर पर कुछ बीज लेकर पानी में भिगोकर रख देना चाहिये.
हर फसल का बीज अंकुरण के लिये अलग-अलग समय लेता है. जैसे चना के बीजों को अंकुरिते होने के लिये 7-8 घंटे भिगोना होता है. इसके बाग यदि 80 से 90 प्रतिशत बीजों का अंकुरण हो जाये तो बीजों की बुवाई की जा सकती है.

किसानों को मिलेंगे ये फायदे
बीजों का निरीक्षण या अंकुरण (Seed Germination) करने पर भविष्य में होने वाले कई नुकसानों से किसानों को राहत मिलती है. वैसे तो बाजार में ज्यादातर प्रमाणित बीज (Certified Seeds) ही मिलते है, लेकिन नकली और असली बीजों की पहचान के लिये किसानों को खुद सैंपल खरीदकर जांच (Seed Testing) करनी चाहिये, ताकि कई महीनों की मेहनत खराब ना हो.  

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Subsidy Offer: खत्म हुई फसल भंडारण की चिंता, प्री कूलिंग यूनिट के लिए 18 लाख रुपये दे रही है सरकार

Vegetable Nursery: रबी सीजन की खेती के लिए इस तरह तैयार करें सब्जियों की नर्सरी, 21 दिन में तैयार हो जाएंगे पौधे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
सूखे से फसलें बर्बाद! सरकार देगी 8500 रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद
सूखे से फसलें बर्बाद! सरकार देगी 8500 रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद
अफीम की खेती के लिए कैसे मिलता है लाइसेंस, जान लें पूरा प्रोसेस?
अफीम की खेती के लिए कैसे मिलता है लाइसेंस, जान लें पूरा प्रोसेस?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget