एक्सप्लोरर

यूपी में कर्ज कैसे माफ करा सकते हैं किसान, क्या होती है इसकी प्रक्रिया?

किसान राज्य और केंद्र सरकार से कर्ज लेकर नुकसान की भरपाई करते हैं.लेकिन कई बार यह नाकाफी होता है.अब यूपी राज्य सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर किसानों की मदद के लिए कदम उठाया है. 

Karz maafi: किसान अपनी फसलों और खेती के लिए सरकार से कर्ज लेते हैं, लेकिन कई वजहों से किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचता है जिससे मुनाफा न होने के कारण किसान सरकार से लिया हुआ कर्ज वापस नहीं चुका पाते जिससे सरकार अपने घोषणा पत्रों में कर्ज माफी का वादा करती है और इसके लिए योजनाएं चलाती है. पिछला साल खरीफ का सीजन किसानों के लिए अच्छा नहीं रहा. किसानों को बाढ़, बारिश और सूखे ने जमकर नुकसान पहुंचाया. किसानों की करोड़ों रुपये की फसलें बर्बाद हो गई. लेकिन किसानों के साथ ये इस साल ही नहीं है. हर साल किसानों की फसल किसी न किसी आपदा की चपेट में आकर बर्बाद हो जाती है. किसान राज्य और केंद्र सरकार से कर्ज लेकर भरपाई करते हैं. लेकिन कई बार यह नाकाफी होता है. अब यूपी राज्य सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर किसानों की मदद के लिए कदम उठाया है. 

अब तक इतने करोड़ हो चुके माफ

यूपी किसान कर्जमाफी योजना एक महत्वपूर्ण कदम है जो उत्तर प्रदेश सरकार ने उठाया है. सरकार का मकसद किसानों को ऋण से छुटकारा दिलवाना है. यह योजना उन किसानों के लिए है जो अपनी फसलों में हुए नुकसान की वजह से ऋण की कठिनाइयों में फंस गए थे. इस योजना के तहत सरकार अब तक 13 लाख किसानों का कुल 22 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर चुकी है. 

इस तरह ले सकते हैं लाभ

योजना में भाग लेने के लिए किसानों को कुछ शर्तें पूरी करनी होगी. जो किसान चार पहिया वाहन, ट्रैक्टर या मोटर कार नहीं रखते. इसके अलावा किसान की आयु 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए और वह उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए. 

इस तरह कर सकते हैं आवेदन

कर्ज माफी योजना का लाभ लेने के लिए किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले आपको कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट Upagriculture.com पर जाना होगा. इसके बाद आपको वहां 2024 कर्जमाफी योजना के विकल्प पर क्लिक करने को कहा जाएगा. क्लिक करने के बाद आपको नए रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करने के लिए कहा जाएगा. इसके बाद आप पूछी गई जानकारी वहां मौजूद पोर्टल पर देंगे. जैसे नाम, बैंक खाता जानकारी और ऋण विवरण जैसी आवश्यक जानकारी आपको वहां देनी होगी. इसके बाद जरूरी दस्तावेज को अपलोड करें इसके बाद सबमिट वाले ऑप्शन पर क्लिक करें और आवेदन प्रक्रिया को पूरा करेंगे. 

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

आधार कार्ड
पिछले 6 महीनों का बैंक स्टेटमेंट
लोन के दस्तावेज
आय प्रमाण पत्र
भूमि संबंधी दस्तावेज
किसान क्रेडिट कार्ड
आपको बता दें कि इस योजना के तहत सरकार किसानों के एक लाख तक के कर्जे माफ कर रही है.

किसान भाई कोई भी फैसला लेने से पहले संबंधित विभाग की वेबसाइट से जानकारी प्राप्त कर लें. यह सूचना मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर दी जा रही है. किसी भी निर्णय के लिए एबीपी न्यूज जिम्मेदार नहीं होगा.

यह भी पढ़ें: सिर्फ 50 हजार लगाकर कमा सकते हैं लाखों रुपये, केंचुआ खाद की यह तकनीक मचा रही धमाल

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, नहीं होगी परेशानी
किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, नहीं होगी परेशानी
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Late Blight Lisease In Potato: आलू किसानों के लिए अलर्ट! मानसून सीजन में लेट ब्लाइट रोग का खतरा बढ़ा, ऐसे करें बचाव
आलू किसानों के लिए अलर्ट! मानसून सीजन में लेट ब्लाइट रोग का खतरा बढ़ा, ऐसे करें बचाव

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें भी कीं शेयर
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget