एक्सप्लोरर

FPO Subsidy Offer: किसानों को मिलेंगे 15 लाख रुपये, जल्दी इस योजना से जुड़ जाइये

Subsidy on FPO Scheme: इस अनुदान की मदद से किसान को खेती करने के लिये समय पर खाद, बीज, उर्वरक, कीट नाशक और मशीनरी की खरीद या किराये पर लेना आसान हो जाता है.

Farmer Producer Organization Scheme: खेती के लिये किसानों पर पड़ने वाले तमाम खर्चो का बोझ कम करने के लिये केंद्र सरकार किसान उत्पादक संगठन योजना (Farmer Producer Organization Scheme) पर काम कर रही है. इस योजना के जरिये साल 2024 तक 10,000 किसान उत्पादक संगठन (Farmer Producer Organization)बनाने का लक्ष्य रखा गया है. किसान उत्पादक संगठन एक ऐसी सामूहिक कंपनी है, जिसमें कम से कम 11 किसानों को जोड़ा जा सकता है. केंद्र सरकार इन संगठनों को चलाने के लिये 15 लाख रुपये का आर्थिक अनुदान (Financial Help to Farmer) देती है, जिससे किसान को खेती करने के लिये समय पर खाद, बीज, उर्वरक, कीट नाशक और मशीनरी की खरीद या किराये पर लेना आसान हो जाता है. इस योजना का सीधा लाभ छोटे और सीमांत किसानों को होता है.

किसान उत्पादक संगठन (Work in Farmer Producer Organization) 
केंद्र सरकार की किसान उत्पादन संगठन योजना से जुड़ने के लिये पहाड़ी इलाकों में ज्यादा से ज्यादा 100 और मैदानी इलाकों में 300 किसानों को जोड़ सकते हैं.

  • कम से कम 11 किसानों वाले समूह को मिलाकर एक कंपनी बनाई जाती है, जिसे चलाने के लिये सरकार की ओर से 15 लाख रुपये का फंड दिया जाता है.
  • ये फंड सिर्फ कंपनी एक्ट के तहत रजिस्टर कंपनी के बैंक खाते में बारी-बारी से 3 साल में ट्रांसफर किया जाता है.
  • किसान चाहें तो खेती से जुड़े कामकाज के लिये किसान उत्पादक संगठन के फंड से कुछ राशि उधार (Agriculture Loan) ले सकते हैं, जिसे ब्याज समेत लौटाना होता है.
  • इससे खेती के साथ-साथ प्रोसेसिंग यूनिट (Processing Unit) और मार्केटिंग (Agriculture Marketing) जैसे खर्चो को पूरा करने में मदद मिलती है.
  • हालांकि किसान उत्पादक संगठन से जुड़कर कृषि व्यवसाय( Agriculture Start-Up) करके अच्छा लाभ भी कमा सकते हैं. 

FPO Subsidy Offer: किसानों को मिलेंगे 15 लाख रुपये, जल्दी इस योजना से जुड़ जाइये

कैसे करें आवेदन (How to join Farmer Producer Organization) 
जो किसान एफपीओ यानी किसान उत्पादक संगठन (Farmer Producer Organization) से जुड़ना चाहते हैं, उनके लिये भारत सरकार ने पात्रता निर्धारित की है, जिसमें किसान के पास भारत की नागरिकता और खेती योग्य जमीन होना अनिवार्य है. 

  • इस योजना से जुड़ने के लिये राष्ट्रीय कृषि बाजार (E-NAM) की आधिकारिक वेबसाइट https://enam.gov.in/web/ पर जायें.
  • वेबसाइट के होमपेज पर FPO के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • नये वेबपेज खुलते ही रजिट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करें, जिसके बाद रजिट्रेशन फॉर्म स्क्रीन पर खुल जायेगा.
  • इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में सभी जानकारियां ठीक प्रकार से भरकर मांगे गये दस्तावेज अपलोड़ कर दें.
  • आखिर में सब्मिट बटन पर क्लिक करते ही आवेदन पूरा हो जायेगा.
  • अधिक जानकारी के लिये किसान उत्पादक संगठन योजना के टोल फ्री नंबर- 1800 270 0224 पर संपर्क कर सकते हैं.

FPO Subsidy Offer: किसानों को मिलेंगे 15 लाख रुपये, जल्दी इस योजना से जुड़ जाइये

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Subsidy Offer: मालामाल होंगे जैविक खेती करने वाले किसान, मिलेगा 50,000 रुपये का अनुदान, जल्द से जल्द करें आवेदन

Crop Insurance: खरीफ फसलों के किसान हो जायें सावधान, 31 जुलाई तक करवायें फसल का बीमा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

 Crops For Desert Farming: रेगिस्तान में किन फसलों की खेती देगी मुनाफा, यहां जान लीजिए
रेगिस्तान में किन फसलों की खेती देगी मुनाफा, यहां जान लीजिए
Milk to Curd Business: 100 लीटर दूध से कितना दही जमाकर कितना मुनाफा कमाते हैं डेयरी वाले?
100 लीटर दूध से कितना दही जमाकर कितना मुनाफा कमाते हैं डेयरी वाले?
Marigold Cultivation: गेंदा साल में कितनी बार उगाया जा सकता है, इससे कितनी होती है कमाई
गेंदा साल में कितनी बार उगाया जा सकता है, इससे कितनी होती है कमाई
T2T Genome India: अब आएगी दाल क्रांति, वैज्ञानिकों ने तैयार किया अरहर का पहला T2T जीनोम
अब आएगी दाल क्रांति, वैज्ञानिकों ने तैयार किया अरहर का पहला T2T जीनोम

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget