एक्सप्लोरर

कभी 600 के 100 अंडे, अब 400 रुपये में बिक रहे... अंडा बाजार में अचानक छा गई मंदी!

नवंबर, दिसंबर में पोल्ट्री फार्म संचालकों ने अंडा बेचकर जमकर कमाई की. लेकिन जनवरी के खत्म होने तक मुर्गी पालकों को खासा नुकसान हो रहा है. प्रति 100 अंडे पर 200 रुपये का नुकसान हो रहा है.

Poultry Farm Business In India: संडे हो या मंडे, रोज खाओ अंडे... कुपोषण को जड़ से खात्मा करने के लिए केंद्र सरकार का यह स्लोगन रहा है. सर्दियों का सीजन है. अंडे को पोषण युक्त और सर्दी से लड़ने वाले भोजन के तौर पर देखा जाता है. इसी का नतीजा रहता है कि गर्मी में जहां अंडा दामों के मामले में सुस्त रहता है. सर्दी होते ही इसके दाम परवान चढ़ जाते हैं. अभी सर्दियों का सीजन चल रहा है. लेकिन अंडा बाजार जनवरी के शुरूआत तक तो गर्मी बनी हुई थी. लेकिन अचानक हालात ऐसे बदले हैं कि पोल्ट्री फार्म संचालक परेशान हो गए हैं. 

600 रुपये से गिरकर 400 के आसपास पहुंचा अंडा
देश के अंडा बाजार में इन दिनों मंदी छाई हुई है. दरअसल, नेशनल ऐग कोआर्डिनेशन कमेटी (एनईसीसी) में अंडे के दाम खुलते हैं. उसी के आधार पर देश में अंडों की बिक्री होती है. विशेषज्ञों का कहना है कि नवंबर, दिसंबर और जनवरी के शुरूआत में अंडे के दाम 600 रुपये को भी पार कर गए थे. अब वो गिरकर 400 रुपये प्रति 100 के पास पहुंच गए हैं. अंडा बाजार में आई मंदी से पोल्ट्री फार्म संचालक परेशान हो गए हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि अंडे की कीमत कुछ दिन पहले तक 590 रुपये प्रति 100 के आसपास थी, जोकि अब घटकर 450 से नीचे आ गई है. 

नवंबर, दिसंबर अच्छे गुजरे
मुर्गी पालन के जानकारों का कहना है कि नवंबर, दिसंबर में अंडा बाजार की सेहत बहुत बढ़िया रही. पहली बार अंडे के दाम 600 रुपये प्रति सौ के पार कर गए. 4 से 5 रुपये में बिकने वाला अंडा 6 रुपये से अधिक कीमत पर बिकना शुरू हो गया है. कमाई बढ़ गई. लेकिन जैसे जैसे जनवरी गुजरी, अंडे के दामों की हालत खस्ता होने लगी. 

इन मंडियों में अंडा का बुरा हाल 
एनईसीसी के अंडा मार्केट के रिपोर्ट कार्ड को देखें तो करीब 12 दिन पहले तक देश की बड़ी मंडी बरवाला, हरियाणा में अंडा 571 रुपये प्रति 100 के हिसाब से बिका. बाद में इसके दाम तेजी से टूटना शुरू हो गए. 15 दिन में ही अंडे के दामों में 150 रुपये से अधिक की कमी आ गई. जो अंडा 571 पर बिक रहा था. वह सवा 4 सौ रुपये पर आंकर टिक गया. अब वही अंडा 410 के आसपास बिक रहा है. तमिलनाडु की नमक्कल मंडी में अंडा 565 रुपये प्रति सौ तक पहुंच गया. वहीं अब इसकी कीमत 430 रुपये के आसपास है. 

इसलिए भी बढ़ गए थे अंडे के दाम
जानकारों का कहना है कि नवंबर, दिसंबर में आई अंडे के दामों में उछाल के पीछे वजह भी है. दरअसल, भारत से मलेशिया को 15 मिलियन अंडे एक्सपोर्ट किए गए थे. इतनी भारी मात्रा में अंडे एक्सपोर्ट करने के कारण एकाएक अंडे की कीमत में उछाल आ गया. दरअसल, भारत में खपत के सापेक्ष मांग में बढ़ोत्तरी हो गई. इसका असर अंडे की कीमतों पर पड़ा. अब देश में खपत उतनी ही बनी है, जबकि आपूर्ति बढ़ गई है. इसी कारण अंडे की कीमतें कम हो गई हैं.  

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- सिर्फ चारा नहीं, घी-मेवा खाते हैं यहां के बैल... इस खास डिश के पीछे है ये अहम कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गन्ने की नई किस्म CoS.23232 की भारी मांग, आखिर क्या है इसमें खास?
गन्ने की नई किस्म CoS.23232 की भारी मांग, आखिर क्या है इसमें खास?
लहसुन के कंद छोटे क्यों रह जाते हैं, कौन सी गलती करते हैं किसान?
लहसुन के कंद छोटे क्यों रह जाते हैं, कौन सी गलती करते हैं किसान?
रागी की खेती कैसे करते हैं किसान, धान-गेहूं के मुकाबले कितना फायदा?
रागी की खेती कैसे करते हैं किसान, धान-गेहूं के मुकाबले कितना फायदा?
मुर्गी पालन के लिए 10 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कैसे मिलेगा लाभ
मुर्गी पालन के लिए 10 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कैसे मिलेगा लाभ

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget